Krishna Nagar Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को वोटिंग में अब कुछ ही दिन बचे हैं, जिसके चलते राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार अभियान काफी आक्रामक हो गया है। 1998 के बाद से वनवास झेल रही और सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही BJP के लिए वैसे तो सभी 70 सीटें ही अहम है लेकिन उनमें से एक कृष्णा नगर की सीट पार्टी के लिए काफी खास है। यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) लगातार 5 बार चुनाव जीते थे। BJP के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उनके प्रत्याशी अनिल गोयल, विकास बग्गा को हराकर कृष्णानगर में ‘डॉक्टर साहब’ की विरासत बचा पाएंगे या नहीं?

कृष्णानगर विधानसभा सीट (Krishna Nagar Assembly Seat) के प्रत्याशियों की बात करें तो बीजेपी ने इस सीट से अनिल गोयल (Anil Goyal BJP) को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने अपने सीटिंग विधायक विकास बग्गा (Vikas Bagga AAP) को एक बार फिर चुनावी दंगल में उतरने का मौका दिया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh Congress) को उम्मीदवार बनाया है। यहां मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और बीजेपी (AAP vs BJP) के प्रत्याशियों के बीच माना जा रहा है।

पार्टीउम्मीदवार
आपविकास बग्गा
बीजेपीअनिल गोयल
कांग्रेसगुरुचरण सिंह

Delhi Assembly Elections 2025 Full Candidates List

डॉक्टर हर्षवर्धन का गढ़ मानी जाती थी कृष्णानगर सीट

कृष्णा नगर विधानसभा सीट की बात करें तो एक वक्त ऐसा था कि जब इसे दिल्ली की सियासत में बीजेपी का अभेद्य किला तक माना जाता था। यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली बीजेपी के दिग्गज नेता डॉक्टर हर्षवर्धन एक, दो या तीन नहीं बल्कि पांच बार प्रचंड जीत हासिल करके दिल्ली विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने इस सीट से 1993, 1998, 2003, 2008, 2013 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कमल खिलाया था। 2014 में लोकसभा चुनाव लड़कर जीते थे और पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल हो गए थे।

2015 में BJP दरका था BJP का किला

लगातार 5 चुनाव जीतता आ रही बीजेपी को 2015 में बड़ा झटका लगा था, जब आम आदमी पार्टी की आंधी में केजरीवाल 67 सीटों के साथ सीएम बने थे। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एस के बग्गा ने, बीजेपी की मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी किरण बेदी को उन्होंने कांटे के मुकाबले में हरा दिया था।

‘जब मैं गाजियाबाद से दिल्ली आ रहा था तो…’, आम आदमी पार्टी पर CM योगी ने बोला बड़ा हमला

किरण बेदी भी अन्ना आंदोलन के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ ही थीं, लेकिन बाद उन्हें आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी जॉइन की थी, और बीजेपी ने उन्हें सीएम उम्मीदवार बनाते हुए कृष्णानगर की सीट डॉक्टर हर्षवर्धन की विरासत के तौर पर सौंपी थीं। हालांकि किरण बेदी करीब 2000 वोटों के अंतर से हार गई थीं।

कांटे की टक्कर में हारी थी BJP

2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एस के बग्गा को 65919 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रही बीजेपी प्रत्याशी किरण बेदी को 63642 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी बंसीलाल को महज 6189 वोट ही मिले थे।

पार्टीउम्मीदवारवोट
आप एस के बग्गा65919
बीजेपीकिरण बेदी63642
कांग्रेसबंसीलाल6189

2020 में फिर लगा था BJP को झटका

2020 के विधानसभा चुनाव में यह सीट एक बार फिर आम आदमी पार्टी के पास चली गई थी। आप विधायक एस के बग्गा एक बार फिर कांटे की टक्कर के बाद विधानसभा पहुंचे थे। आप प्रत्याशी एस के बग्गा को वोट मिले थे। बीजेपी प्रत्याशी अनिल गोयल को 68116 वोट मिले थे, जबकि तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार वालिया को महज 5079 वोट ही मिले थे।

सैम पित्रोदा ने अवैध घुसपैठियों के मुद्दे पर ऐसा क्या कहा कि कांग्रेस पर हमलावर हो गई BJP?

पार्टीउम्मीदवारवोट
आप एस के बग्गा72111
बीजेपीअनिल गोयल68116
कांग्रेसअशोक कुमार वालिया5079

आखिरी बार डॉक्टर हर्षवर्धन ही दिला पाए थे जीत

डॉक्टर हर्षवर्धन 2013 के विधानसभा चुनाव में आखिरी बार कृष्णानगर सीट से जीते थे। इस चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर हर्ष वर्धन को 69222 वोट मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी विनोद कुमार मोंगा रहे थे। उन्हें 26072 रहे थे। तीसरे नंबर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी इशरत अली अंसारी 17498 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रही थी।

‘केंद्र का सरकारी खजाना 400-500 अरबपतियों के लिए खोल दिया’, अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

पार्टीउम्मीदवारवोट
BJPडॉक्टर हर्षवर्धन69222
AAPविनोद कुमार मोंगा26072
INCइशरत अली अंसारी17498

कृष्णा नगर विधानसभा सीट के चुनाव को लेकर जानकारी के मुताबिक कुल वोटर 2,21,909 हैं। इसमें 1,15, 221 पुरुष और 1,06,684 महिला मतदाता हैं। चार थर्ड जेंडर वोटर हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़ी अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।