Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक कार्यक्रम के दौरान शनिवार को बताया कि उनके मन में क्या है? इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था कि सचिवालय को लोगों ने देखा नहीं था कि वो कहां होता है। उन्हें कई बार रास्ता पूछ कर यहां पहुंचना पड़ता था, लेकिन आज यह सचिवालय सभी के लिए खुला है। जनता, परिवारों और सभी के लिए। क्योंकि, जनता, परिवार, समाज और सरकार सभी एक हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारा ध्येय एक है। वो यह है कि दिल्ली को इसकी वास्तविक पहचान और ऐताहासिक गौरव दिलाना है। रेखा गुप्ता ने कहा कि आज सुबह से जो हम सभी ने योग दिवस को जो राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया वो काबिले तारीफ है।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि मेरे मन में तो यही है कि आज जो हम अपने परिवार और बच्चों का समय काट के समाज को और राज्य को यह समय देती हूं तो उसकी पूरी उपयोगिता होनी चाहिए। रेखा गुप्ता ने कहा कि मेरा जीवन का एक-एक क्षण और मेरे शरीर का एक-एक कण इस राज्य के विकास के लिए लगे, यहां की जनता के लिए लगे तो मैं यह मानंगूी मैं सफल हुई।
इससे पहले सीएम रेखा गुप्ता ने विश्व योग दिवस पर शनिवार को ‘योग विद यमुना’ थीम पर सोनिया विहार में यमुना में योग किया। सीएम ने वाटर स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों व दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा, डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट व सांसद मनोज तिवारी, मुख्य सचिव धर्मेंद्र कुमार के साथ यमुना में तैरते प्लेटफार्म पर योग किया।
दिल्ली के आयुष्मान आयोग्य मंदिर में मिल रही क्या-क्या सुविधाएं?
सीएम ने कहा कि उनकी दिल की तमन्ना थी यमुना में योग करने की। सीएम की शपथ लेते ही वह यमुना में आरती करने गई थी और सीएम बनने के बाद पहले ही योग दिवस पर उन्होंने यमुना में योग किया। सीएम ने कहा यमुना में इसलिए योग किया , ताकि दिल्ली के लोगों को बताया जा सके। वक्त और सरकार बदल गई है। यमुना की सफाई हो रही है।
यमुना में नाव पर योग व कैनोइंग करने वाले वाटर स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों से सीएम रेखा गुप्ता विशेष रूप से मिली। सीएम ने कहा कि पानी पर योग करने का जज्बा यह बताता है युवा अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है और एडवांस योग के जरिये समाज को योग से जोड़ रहा है। सीएम ने कहा कि यमुना भाजपा के विश्वास का प्रतीक है।
आरोप लगाया कि पहले की सरकारों ने यमुना के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा को सत्ता में आए हुए चार माह हुए हैं, यमुना साफ दिखने लगी है। उन्होंने कहा कि लोग पूछते हैं क्रूज कहां चलेगा। दावा किया कि सरकार दिल्ली में बहने वाली यमुना में क्रूज चलाकर दिखाएगी। वहीं, योग दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने दुनिया को शांति का संदेश दिया। पढ़ें…पूरी खबर।