Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच, अब भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली वालों को ठगने का काम कर रहे हैं उनकी पीठ पर छुरा भोखने का काम करते हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आप ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए जो फॉर्म महिलाओं से भरवाए थे उन्हें कबाड़ी को दे दिए।
दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘अरविंद केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे कि वो दिल्ली में 2100 रुपए देंगे और रजिस्ट्रेशन भी हो गया है। इस महिला सम्मान योजना के करीब 30 हजार फॉर्म हैं। पैन नंबर, आधार कार्ड, वोटर आईडी और बैंक डिटेल, ये सारे दस्तावेज एक कबाड़ी के पास मिले। कबाड़ी ने ये हमारे तिमारपुर के उम्मीदवार सूर्य प्रकाश खत्री को दे दिए। अरविंद केजरीवाल दिल्ली की माताओं-बहनों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं।’
केजरीवाल ने पूरी दिल्ली को बर्बाद करने का काम किया- सचदेवा
भारतीय जनता पार्टी के नेता ने कहा, ‘पूरी दिल्ली को बर्बाद करने का काम अरविंद केजरीवाल ने इस धोखे से किया है। पंजाब में धोखा दिया और तीन साल से वो बहनें हाथ जोड़ रही हैं कि कहां पर गए हमारे एक-एक हजार रुपये। अब दिल्ली में उसी धोखे को शुरू करने का काम अरविंद केजरीवाल ने किया है। आम आदमी पार्टी के लोगों को डूब के मर जाना चाहिए। अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछों तो वो जवाब नहीं देंगे।’ सचदेवा ने कहा कि ना जाने यह डेटा कितने लोगों के पास में जाएगा और किस-किसके अकाउंट से कितने पैसे निकालेंगे इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है।
मुकाबला BJP से नजर कांग्रेस पर
केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना लागू करने की घोषणा की थी
बता दें कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना लागू करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि अगर विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत होती है तो महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। इतना ही नहीं इसके लिए महिलाओं से रजिस्ट्रेशन भी करवाए गए थे। इस मामले ने काफी तूल भी पकड़ा था। यह रजिस्ट्रेशन सरकार की तरफ से नहीं करवाया गया था। इसको आप ने करवाया था। बीजेपी ने लोगों के डेटा की सिक्योरिटी को लेकर पहले भी सवाल खड़े किए थे। क्या दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार की कमान संभालेंगी प्रियंका गांधी पढ़ें पूरी खबर…