पंजाब, हरियाणा और यूपी के किसान संगठनों के आंदोलन को देखते हुए कई रास्तों को ब्लॉक किया जा रहा है। इससे आम लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो सकती हैं। सब्जियों की कीमतें बढ़ने की भी आशंका तेज हो गई है। तीनों राज्यों के किसान संघों ने 13 फरवरी (मंगलवार) को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है, जिसमें वे दिल्ली की ओर मार्च करेंगे। आंदोलनकारी किसानों के NH-44 के रास्ते अंबाला से दिल्ली की ओर बढ़ने की संभावना है।

दिक्कतों से बचने के लिए आम लोगों की जानकारी के लिए उन रास्तों की सूची यहां दी गई है, जिससे वे आसानी से आ जा सकते हैं।

दिल्ली से चंडीगढ़ यात्रा

दिल्ली से सोनीपत-पानीपत-करनाल-इंद्री-लाडवा (कुरुक्षेत्र) से उमरी चौक से लाडवा से रादौर से एनएच-344ए पर यमुनानगर से मुलाना से शहजादपुर से बरवाला से पंचकुला और फिर चंडीगढ़ के रास्ते जाएं। कोई भी व्यक्ति कुरूक्षेत्र से शाहबाद, साहा, शहजादपुर से पंचकुला और फिर चंडीगढ़ तक जा सकता है।

दिल्ली से पंजाब के शहरों- पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर आदि की यात्रा

दिल्ली से सोनीपत से पानीपत से करनाल से पिपली चौक और बायीं ओर मुड़कर कुरूक्षेत्र शहर से पेहोवा से चीका से पटियाला से लुधियाना से जालंधर और फिर आगे अमृतसर तक जा सकते हैं।

पंजाब के अमृतसर, जालंधर, पटियाला, लुधियाना आदि से दिल्ली की ओर

अमृतसर से जालंधर तक लुधियाना से चीका से पेहोवा तक और फिर NH-152D पर पहुंचें और आगे दिल्ली की ओर बढ़ें।

चंडीगढ़ से दिल्ली की यात्रा

चंडीगढ़ से पंचकुला तक रामगढ़ से बरवाला से शहजादपुर से मुलाना तक और फिर एनएच 344 पर चढ़कर यमुनानगर और फिर आगे रादौर से लाडवा से इंद्री से करनाल और एनएच 44 पर जाकर, पानीपत से सोनीपत और दिल्ली तक पहुंचें। दूसरा रास्ता चंडीगढ़ से पंचकुला, रामगढ़ से बरवाला, शहजादपुर, साहा, शाहबाद, पिपली, करनाल और एनएच 44 पर जाकर पानीपत, सोनीपत से दिल्ली पहुंच सकते हैं।

हिसार से चंडीगढ़ की यात्रा

हिसार से बरवाला, नरवाना, कैथल, चीका से पटियाला का रास्ता अपनाएं और फिर चंडीगढ़ पहुंचें। चंडीगढ़ से हिसार तक यात्रा करते समय भी यही मार्ग अपनाया जा सकता है।

नारनौल या रोहतक से चंडीगढ़ की ओर

एनएच 152डी के रास्ते से जाएं। पिहोवा क्रॉसिंग पर पहुंचें, वहां से चीका से पटियाला जाने वाली सड़क पर जाएं और चंडीगढ़ पहुंचें। चंडीगढ़ से नारनौल या रोहतक जाने के लिए भी यही रास्ता अपनाया जा सकता है।

अंबाला से चंडीगढ़ की यात्रा

अंबाला शहर से अंबाला छावनी की ओर जाएं, फिर कैपिटल चौक की ओर जाएं और फिर साहा से शहजादपुर, रामगढ़ से पंचकुला और फिर चंडीगढ़ पहुंचें। चंडीगढ़ से अंबाला तक यात्रा करते समय भी यही मार्ग अपनाया जा सकता है।