Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट जारी की। पहली लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। दिल्ली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस करके लिस्ट जारी की। दिल्ली विधानसभा के लिए 70 सीटों पर चुनाव होगा। बीजेपी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

गुरुवार को हुई थी चुनाव समिति की बैठक : इसके पहले गुरुवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें उम्मीदवारों के नामों की सूची को अंतिम रूप दिया गया था। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उद्योग मंत्री नितिन गडकरी और चुनाव समिति के अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindi News Live Hindi Samachar 17 January 2020: पढ़ें आज की बड़ी खबरें

अलग-अलग मुद्दों पर लड़ेंगी पार्टियां: इस बार आम आदमी पार्टी पिछले पांच साल के अपनी सरकार में हुए विकास कार्यों को मुद्दा बनाकर चुनाव मैदान में उतरेगी, जबकि बीजेपी आप सरकार की कमियों और पीएम मोदी की छवि के सहारे जनता के सामने जाएगी। कांग्रेस पार्टी कानून व्यवस्था, नए नागरिकता कानून (CAA) को लेकर दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन और महंगाई को लेकर जनता से वोट मांगने की बात कही है।

आठ फरवरी को होगा मतदान: गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आठ फऱवरी को होगा। परिणामों की घोषणा 11 फरवरी को होगी। इस बार मुख्य मुकाबला सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच होगा। 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि बीजेपी को सिर्फ 3 सीटों पर सफलता मिली थी। कांग्रेस एक भी सीट जीतने में नाकाम रही थी।

जानें किस सीट से कौन है उम्मीदवारः

वजीरपुर – डॉक्टर महेंद्र नागपाल
मॉडल टाउन – कपिल मिश्रा
त्रिनगर- तिलकराम गुप्ता
जनकपुरी – आशीष सूद
राजेंद्र नगर- सरदार आरपी सिंह
जंगपुरा – सरदार इंप्रीत सिंह बख्शी
मटियामहल- रवींद्र गुप्ता
मालवीय नगर- शैलेंद्र सिंह मोंटी
मादीपुर – कैलाश सांखला
छतरपुर- ब्रह्म सिंह तंवर
चांदनी चौक- सुमन गुप्ता
बल्लीमारान – लता सोढ़ी
करोलबाग – योगेंद्र चांदोलिया
मादीपुर – कैलाश सांखला
उत्तम नगर – कृष्ण
नरेला – नीलदमन खत्री
रिठाला- मनीष चौधरी
मंगोलपुरी- करम सिंह करमा
आरकेपुरम – अनिल शर्मा
त्रिलोकपुरी – किरण वैद्य
आदर्शनगर-
तिमारपुर – सुरेंद्र सिंह बिट्टू
रोहिणी – विजेंद्र गुप्ता
पटेल नगर – परवेश रतन
मोती नगर – सुभाष सचदेवा
तिलक नगर – राजीव बब्बर
द्वारका – प्रद्युम्न राजपूत
विकासपुरी – संजय सिंह
मटियाला – राजेश गहलोत
नजफगढ़ – अजीत खरखरी
बिजवासन – सतप्रकाश राणा
पालम – विजय पंडित
देवली – अरविंद कुमार
ग्रेटर कैलाश – शिखा राय
अंबेडकर नगर – खुशी राम
तुगलकाबाद – विक्रम बिधूड़ी
बदरपुर – रामवीर सिंह बिधूड़ी
किराड़ी- अनिल झा
सुल्तानपुर माजरा – रामचंद्र छावरिया
शालीमार बाग – रेखा गुप्ता
शकूरबस्ती- एससी वत्स
नरेला – नीलदमन खत्री
बवाना – रवींद्र कुमार इंद्राज
बादली – विजय भगत
मुंडका – मास्टर आजाद सिंह
ओखला – ब्रह्म सिंह
त्रिलोकपुरी – किरण वैद
कोंडली – राजकुमार ढिल्लो
पटपड़गंज – रवि नेगी
लक्ष्मी नगर – अभय कुमार वर्मा
विश्वास नगर – ओपी शर्मा
गांधी नगर – अनिल वाजपेयी
रोहताश नगर – जितेंद्र महाजन
सीलमपुर – कौशल मिश्रा
घोंडा – अजय महावर
बाबरपुर – नरेश गौड़
गोकुलपुर – रणजीत कश्यप
मुस्तफाबाद – जगदीश प्रधान
करावल नगर – मोहन सिंह बिष्ट