दिल्ली की आबोहवा जहरीली हो गई है और प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया है। मंगलवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 318 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज दिल्ली की हवा सबसे अधिक जहरीली है। दिल्ली के आनंद विहार में AQI 377 दर्ज किया गया, जो दिल्ली के किसी भी शहर में सबसे अधिक है।

दिल्ली में लागू हुआ GRAP 2

इस बीच दिल्ली में GRAP 2 लागू कर दिया गया है। दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी इतनी कम रही कि बड़ी-बड़ी बिल्डिंग भी धुंधली दिखाई देने लगी। लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है और आंखों में जलन हो रही है।

दिल्ली के 16 इलाके रेड जोन में शामिल

एयर पॉल्यूशन के कारण दिल्ली के 16 इलाके रेड जोन में चले गए हैं। यहां की हवा बेहद खराब स्थिति में पाई गई। इन इलाकों में अलीपुर, आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, बुराड़ी, द्वारका सेक्टर 8, आईजीआई एयरपोर्ट, जहांगीरपुरी, मुंडका, नजफगढ़, नरेला, पंजाबी बाग, रोहिणी, शादीपुर, सोनिया विहार और वजीरपुर शामिल है।

पांच साल से चल रही थी फर्जी अदालत, ‘जज साहब’ बनकर सरकार और लोगों को लगा रहा था चूना, ऐसे हुआ भंडाफोड़

ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) को ऐसे ही समय में लागू किया जाता है, जब सरकार को दिल्ली में खराब होती हवा की स्थिति को कंट्रोल करना होता है।GRAP-2 की पाबंदियों के मुताबिक प्राइवेट गाड़ियों को कम करने के लिए गाड़ियों की पार्किंग फीस को बढ़ाया जाएगा।

वहीं सीएनजी-इलेक्ट्रिक बसों और मेट्रो की ट्रिप बढ़ाई जायेगी। इसके अलावा एक दिन छोड़कर पानी के छिड़काव के साथ धूल बिठाने वाला केमिकल का छिड़काव होगा। यह खास तौर पर हॉट स्पॉट, हैवी ट्रैफिक कॉरिडोर, संवेदनशील एरिया, लैंडफिल साइट पर किया जाएगा। खुले में कूड़ा जलाने पर भी रोक लगाई गई है।

बीजेपी ने AAP पर साधा निशाना

दिल्ली की यमुना नदी में प्रदूषण साफ दिख रहा है। यमुना में जहरीले झाग दिखाई दे रहे हैं। इस मुद्दे पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कालिंदीकुंज में यमुना घाट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जहरीली राजनीति करने का आरोप लगाया। शहजाद ने कहा, “दिल्ली में पानी और हवा दोनों को खतरनाक बना दिया गया है।”