Dahisar Maharashtra Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: महाराष्ट्र की दहिसर सीट से भाजपा की मनीषा चौधरी ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) के विनोद घोसालकर को 44329 वोटों के अंतर से हराया।
मनीषा चौधरी ने दर्ज की जीत
चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मनीषा चौधरी को कुल 98587 वोट, जबकि विनोद घोसालकर को 54258 वोट मिले हैं। वहीं, इस मतगणना में तीसरे नंबर पर मनसा के RAJESH GANGARAM YERUNKAR रहें, जिन्हें कुल 5456 वोट मिले हैं।
अगर वोट प्रतिशत की बात की जाए तो मनीषा चौधरी को 60.64 प्रतिशत, जबकि विनोद घोसालकर को 33.37 प्रतिशत वोट मिला है। स चुनाव में सात ऐसे भी उम्मीदवार हैं, जिन्हें नोटा से भी कम वोट मिले हैं। मालूम हो कि नोटा को 2191 वोट मिले हैं।
दहिसर विधानसभा सीट पर भाजपा आगे
दहिसर विधानसभा सीट पर 17वें राउंड की काउंटिंग में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। भाजपा की मनीषा चौधरी को दोपहर 2ः15 बजे तक 78701 वोट मिले हैं। वहीं, इस सीट पर शिवसेना (यूबीटी) के विनोद घोसालकर दूसरे नंबर पर हैं।
मनीषा चौधरी 20 हजार के वोटों के अंतर से आगे
दहिसर विधानसभा सीट पर 13वें राउंड की काउंटिंग हो रही है। वहीं, दोपहर करीब एक बजे तक भाजपा की मनीषा चौधरी को 59173 वोट मिले हैं, जो नंबर वन पर बनी हुई हैं।
दहिसर विधानसभा सीट पर मनीषा चौधरी आगे
दहिसर विधानसभा सीट पर आठवें राउंड की काउंटिंग हो रही है। इस सीट पर भाजपा की मनीषा चौधरी शुरू से ही बढ़त बनाए हुए है। उन्हें दोपहर बारह बजे तक करीब 40 हजार वोट मिले हैं।
दहिसर विधानसभा सीट से भाजपा को बढ़त
दहिसर विधानसभा सीट पर भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है। इस सीट पर पांचवें राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा की मनीषा चौधरी 12 हजार से अधिक वोटों के अंतर से आगे हैं। उन्हें अब तक 26 हजार से अधिक वोट मिले हैं।
दहिसर सीट से भाजपा आगे
दहिसर सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दहिसर सीट पर पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। इस सीट पर मनीषा चौधरी करीब 1600 से अधिक वोटों से आगे हैं।
दहिसर विधानसभा सीट से किस-किसके बीच टक्कर
महाराष्ट्र की दहिसर विधानसभा सीट पर इस बार मुद्दा महिला सम्मान का है। शिवसेना के मौजूदा विधायक विनोद घोसालकर को उन्हीं की पार्टी से पूर्व मेयर डॉ शुभा राऊल ने घेरा है, जो इस बार एमएनस की टिकट से चुनाव लड़ रही हैं। बीजेपी से मनीषा चौधरी और कांग्रेस से शीत म्हात्रो भी मैदान में हैं।
Maharashtra Assembly Election Result LIVE । Jharkhand Chunav Result LIVE
दहिसर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Dhaisar Assembly Election Result 2024):
| पार्टी | प्रत्याशी | जीत | वोट प्रतिशत |
| बीजेपी | मनीषा चौधरी | ||
| शिवसेना (यूबीटी) | विनोद घोसालकर |
उपनगरीय मुंबई में दहिसर निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मौजूदा विधायक मनीषा चौधरी और शिवसेना (यूबीटी) के नेता और पूर्व विधायक विनोद घोसालकर के बीच कड़ी राजनीतिक लड़ाई देखने को मिल रही है। विनोद पूर्व पार्षद अभिषेक घोसालकर के पिता भी हैं, जिनकी इस साल की शुरुआत में फेसबुक लाइव सेशन के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 2014 से विधायक रहीं चौधरी इस साल अपने तीसरे कार्यकाल पर नजर गड़ाए हुए हैं, जबकि इस निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक बने घोषालकर वापसी की इच्छा रखते हैं।
दहिसर विधानसभा चुनाव परिणाम 2019 (Dhaisar Assembly Election Result 2019):
2019 में चौधरी ने कांग्रेस के अरुण सावंत को 63,000 मतों के अंतर से हराया और अपना किला बचाए रखा। चूंकि, भाजपा और शिवसेना दोनों ने 2019 का विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था, इसलिए घोसालकर को टिकट नहीं मिला।
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट प्रतिशत |
| बीजेपी | मनीषा चौधरी | 87607 64.87% |
| कांग्रेस | अरुण सावंत | 23690 17.54% |
दहिसर विधानसभा चुनाव परिणाम 2014 (Dhaisar Assembly Election Result 2024):
2014 में तत्कालीन अविभाजित शिवसेना और भाजपा ने अलग-अलग विधानसभा चुनाव लड़ा था, और घोसालकर को चौधरी ने 38,000 मतों के अंतर से हराया था।
इस सीट पर कुल 2.6 लाख मतदाताओं में से दहिसर में महाराष्ट्रीयन, गुजराती, मारवाड़ी और उत्तर भारतीयों की बड़ी आबादी है, जबकि मुस्लिम और ईसाई कुल आबादी का 10.5 प्रतिशत हैं।
निर्वाचन क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे
दहिसर में झुग्गी-झोपड़ियों के साथ-साथ रिहायशी सोसाइटियों की मिश्रित आबादी भी है। दहिसर मुंबई शहर के प्रवेश द्वारों में से एक है, राज्य सरकार द्वारा दहिसर नाका से टोल माफ करने के हाल ही के फैसले से स्थानीय निवासियों को राहत मिली है। हालांकि, यातायात जाम की समस्या अभी भी बनी हुई है।
