IMD, Kerala Alert, Cyclonic Storm MAHA: अरब सागर में चक्रवात की स्थिति बनने से केरल में गुरुवार को भरी बारिश हुई, जिसके चलते 1000 से ज्यादा लोगों को 11 राहत शिविरों में भेजा गया है। साथ उन छह मछुआरों की तलाश की जा रही है जो अब तक घर नहीं लौटे हैं। बता दें कि केरल में प्राकृतिक आपदा में 21 से 31 अक्टूबर के बीच अब तक एक की मौत, पांच घायल और आठ लोग लापता हैं। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं लक्षद्वीप में चक्रवाती तूफान ‘महा’ नुकसान पहुंचा सकता है।
मौसम विभाग का अनुमान: मौसम विभाग ने ‘महा’ चक्रवात के कमजोर पड़ने तक मछुआरों को दो नवंबर तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने बताया कि ‘महा’ गुरुवार को ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदल गया और अगले 24 घंटों में पूर्वी मध्य अरब सागर में इसके ‘अति गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदलने की संभावना है।
Haryana, Punjab, Chhattisgarh, AP, MP Foundation Day 2019 Live Updates
चक्रवाती तूफ़ान का असर: यह चक्रवात धीरे-धीरे कमजोर पड़ेगा। लेकिन इसके पहले भारतीय मौसम विभाग और केरल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राज्य में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। तटरक्षक और अन्य एजेंसियां अब भी कोझिकोड के छह मछुआरों की तलाश कर रही हैं।
Hindi News Today, 01 November 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
यहां होगी भारी बारिश: चक्रवात महा को लेकर मौसम विभाग ने लक्षद्वीप में रेड अलर्ट IMD ने जारी किया है। साथ ही केरल, तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं केरल में अब तक प्राकृतिक आपदा में एक की मौत, पांच घायल और आठ लोग लापता बताए जा रहे हैं। IMD ने केरल के 4 जिलों- त्रिशूर, मलप्पुरम और कोझीकोड को आज के लिए ऑरेंज अलर्ट पर रखा है। साथ ही राज्य के अन्य सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।