कोविड 19 महामारी के कारण सारी दुनिया हलकान है। सबसे ज्यादा बुरे हालात अमेरिका और यूरोप के हैं। भारत में भी स्थिति अच्छी नहीं है। हालांकि, दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत में सक्रमण दर बहुत कम है। अमेरिका में भारत के मुकाबले संक्रमण दर साढ़े चार गुना है। वहीं, यूरोप में स्पेन, इटली, ब्रिटेन और फ्रांस की कुल संक्रमण दर भी भारत के मुकाबले 330 फीसदी है। जी हां, मौजूदा आंकड़े यही कह रहे हैं।
भारत में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 42,533 है। इसमें 11,775 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं और कुल एक्टिव मामलों की संख्या 29,367 है। कोरोना के कारण भारत में अब तक 1391 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में अब तक 1,107,233 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है। मतलब देश में अब तक कोरोना संक्रमण की दर 3.84% है।
अमेरिका की बात करें तो वहां संक्रमितों की संख्या 1,188,122 है, जबकि 68,598 लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका में 178,263 कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं, यानी अब भी कुल एक्टिव केसों की संख्या 941,261 है। वहां अब तक 7,196,740 टेस्ट हुए हैं। इसका मतलब है कि अमेरिका में कोरोना के संक्रमण की दर 16.50% है। जो भारत के मुकाबले 430 फीसदी है, यानी भारत से 330 फीसदी ज्यादा।
यूरोप में स्पेन, इटली, ब्रिटेन और फ्रांस में भी संक्रमण दर भारत से ज्यादा है। स्पेन में 1,932,455 लोगों के टेस्ट हुए, जिसमें से 247,122 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। वहीं, इटली में 2,153,772 लोगों के टेस्ट हुए। इनमें से 210,717 लोग पॉजिटिव पाए गए। ब्रिटेन में अब तक 1,206,405 लोगों के टेस्ट हुए हैं। इनमें से 186,599 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। कमोबेश फ्रांस का भी यही हाल है। फ्रांस में अब तक 1,100,228 लोगों के टेस्ट हुए हैं। इनमें से 168,693 लोग कोरोना संक्रमित निकले।
यूरोप में स्पेन, इटली, ब्रिटेन और फ्रांस की कुल बात करें तो वहां अब तक 6,392,860 लोगों के टेस्ट हुए हैं। इनमें से अब तक 813,131 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसका मतलब है कि इन चार देशों में भी भारत के मुकाबले संक्रमण की दर 331% है।
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?