जेएनयू मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक बयान देने वाले राजस्थान भाजपा विधायक कैलाश चौधरी के घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालिख पोत दी। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधायक के जयपुर स्थित बंगले पर कालिख पोत कर वहां राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लिख दिए। विधायक उस वक्त घर पर नहीं थे। इन कार्यकर्ताओं ने चौधरी का पुतला भी जलाया। वहीं दूसरी ओर गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कहा कि विधायक की टिप्पणी उचित नहीं, लेकिन राहुल गांधी का कृत्य देश के लिए ठीक नहीं। उन्होंने भी मर्यादा तोड़ी है। उधर, बायतु में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बायतु विधायक कैलाश चौधरी ने गुरुवार को एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशद्रोहियों के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन करके लोगों को अच्छा संदेश नहीं दे रही है।
Congress workers vandalised Rajasthan Kailash Choudhary’s residence (Jaipur) for his statement on Rahul Gandhi. pic.twitter.com/O3tZNfQUZJ
— ANI (@ANI_news) February 19, 2016
विधायक चौधरी ने बुधवार को किसान सम्मेलन में कहा था कि, ‘कुछ लोगों ने अफजल गुरु, भारत को तोड़ने और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। और यदि राहुल गांधी जिन्हें कांग्रेस का राजकुमार कहा जाता है वे ऐसे लोगों के साथ जाते हैं और उनका पक्ष लेते हैं तो यह गद्दारी है। राहुल गांधी देशद्रोही हैं। ऐसे गद्दार को सजा मिलनी चाहिए। फांसी पर लटकाकर गोली मार देनी चाहिए।’ विधायक चौधरी के भाषण का वीडियो वॉट्सएप और अन्य सोशल साइट्स पर काफी शेयर किया जा रहा है। भाजपा विधायक के इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई थी। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कैलाश चौधरी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की थी।
Read Also: JNU विवाद: राजस्थान BJP MLA ने कहा- राहुल गांधी गद्दार, फंदे पर लटकाकर गोली मार देनी चाहिए