Priyanka Gandhi, PM Modi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरूवार (7 नवंबर) को अर्थव्यवस्था की स्थिति पर केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश में सत्ता पर काबिज लोग अपने में ही मस्त हैं, जबकि आम लोग हर मोर्चे पर त्रस्त हैं। बता दें कि इससे पहले वह लगातार कानून व्यवस्था का मुद्दा का उठाकर यूपी की योगी सरकार पर निशाना साध रही हैं।

क्या बोलीं प्रियंका गांधी: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘देश में अर्थव्यवस्था की हालत एकदम पतली है। सेवा क्षेत्र औंधे मुंह गिर चुका है। रोजगार घट रहे हैं। शासन करने वाला अपने में ही मस्त है, जनता हर मोर्चे पर त्रस्त है।’’

पीएम मोदी पर किया हमला: प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अमेरिका में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम कर रहे हैं जबकि अमेरिकियों ने वहां काम करने की इच्छा रखने वाले भारतीयों को एचबी1 वीजा की संख्या कम कर दी है।
Hindi News Today, 07 November 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

प्रियंका गांधी का ट्वीट: प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘भाजपा सरकार से यह सवाल तो सबको पूछना चाहिए कि उसके कार्यकाल में किसकी भलाई हो रही है। प्रधानमंत्री जी अमेरिका जाकर अपना ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम तो कर आए लेकिन अमेरिका ने वहां काम करने की इच्छा रखने वाले भारतीय लोगों के एच-1बी वीजा खारिज करने में बढ़ोतरी कर दी।’’

योगी सरकार पर साधा निशाना: प्रियंका ने यूपी की योगी सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पीएफ घोटाले में सभी तथ्य सामने लाने की बात कही। ये मांग एकदम जायज है। चुनावों में मुझसे कई विभागों के कर्मचारियों ने नई पेंशन स्कीम के बारे में अपनी चिंता बताई थी। कांग्रेस पार्टी आपके साथ है। भाजपा सरकार को आपकी पाई पाई का हिसाब देना होगा।