Congress Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी में शुक्रवार(9 सितंबर) को विवादित कैथोलिक पादरी जॉर्ज पोन्नैया से मुलाकात की। इसको लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। बता दें कि इस मीटिंग की एक क्लिप सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। जिसमें वो जीसस क्राइस्ट यानी यीशु मसीह के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि वायरल वीडियो में पादरी पोन्नैया राहुल गांधी को यीशु मसीह के बारे में समझाते नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि पोन्नैया अपने भड़काऊ बयानों के लिए सुर्खियों में रहे हैं। ऐसे में इस मुलाकात पर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं। सामने आए वीडियो में राहुल गांधी को पौन्नैया बताते दिख रहे हैं कि केवल जीसस क्राइस्ट ही एकमात्र वास्तविक भगवान हैं, कोई शक्ति देवी या देवता भगवान नहीं हैं।
वीडियो में राहुल गांधी पादरी से पूछते दिख रहे हैं कि क्या जीसस क्राइस्ट भगवान का रूप हैं? यह सही है? इसपर पादरी जॉर्ज पोन्नैया ने कहा कि जीसस क्राइस्ट ही वास्तविक ईश्वर हैं। कोई और शक्ति या बाकी देवता नहीं। दरअसल पोन्नैया का इतिहास भड़काऊ बयान से जुड़ा हुआ है। इसके चलते वो मुश्किलों में भी आ चुके हैं। इसको देखते हुए राहुल गांधी की उनके साथ मुलाकात विवादों में है।
भाजपा ने भारत जोड़ो यात्रा पर उठाए सवाल:
राहुल गांधी की पादरी से मुलाकात पर भाजपा हमलावर है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “यह राहुल गांधी का नफरत जोड़ो अभियान है। जिस शख्स ने भारत माता के बारे में हिंदुओं को चुनौती दी, धमकी दी और अनुचित बातें कही, ऐसे व्यक्ति को उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर बॉय बनाया है।”
पूनावाला ने कहा कि पादरी जॉर्ज ने अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा था कि मैं जूते पहनता हूं क्योंकि भारत माता की गंदगी हमें दूषित ना करे। गौरतलब है कि जॉर्ज पोन्नैया पादरी हैं। अपने कई विवादित बयानों के चलते वो सुर्खियों में आ चुके हैं। पोन्नैया को पिछले साल जुलाई में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादित बयान देने को लेकर गिरफ्तार किया गया था।