Chandrayaan-3 Moon Mission Landing: चंद्रयान 3 मिशन सफल हो चुका है। भारत के लोगों के लिए यह गर्व का पल है। चंद्रयान 3 ने जब चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की तो देश के कई लोगों की आंखों में खुशी के आसूं थे। इस वक्त कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया। वहीं कुछ लोगों ने चंद्रयान 2 की असफलता को याद करते हुए लिखा कि हर हार के बाद दमदार वापसी होती है। चलिए देखते हैं कि चंद्रयान 3 की सफलता पर किसने क्या कहा?
पीएम मोदी ने पढ़िए क्या कहा
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने कहा, “मैं टीम चंद्रयान, ISRO को और देश के सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जिन्होंने इस पल के लिए वर्षों तक इतना परिश्रम किया। उल्लास, उमंग और भावुकता से भरे इस पल के लिए मैं देश के 140 करोड़ देशवासियों को भी कोटि-कोटि बधाई देता हूं।”
राहुल गांधी ने क्या कहा
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि आज की अग्रणी उपलब्धि के लिए टीम इसरो को बधाई। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर #चंद्रयान3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिक समुदाय की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है। 1962 के बाद से भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है और युवाओं को प्रेरित कर रहा है।
कांग्रेस ने क्या कहा
कांग्रेस ने एक्स (ट्वीटर) अकाउंट @INCIndia पर लिखा है कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक उतरने पर ISRO सहित सभी देशवासियों को बधाई। भविष्य में अंतरिक्ष अनुसंधान की आवश्यकता को देखते हुए ही पंडित नेहरू ने ISRO की नींव रखी थी। यह उनकी दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज भारत पूरे विश्व में अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा
वहीं चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, यह एक ऐतिहासिक क्षण है और सभी देशवासी बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं।
इसरो प्रमुख ने क्या कहा
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि पीएम ने हम सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से नीचे आकर हममें से प्रत्येक को बधाई देना चाहेंगे। इसरो का अगला मिशन आदित्य एल-1 मिशन है जो श्रीहरिकोटा में तैयार हो रहा है।
वहीं @HSajwanization नामक यूजर ने पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि मेरा कोई राजनीतिक झुकाव नहीं है, लेकिन इस आदमी ने भारत में असंभव को संभव बना दिया! #चंद्रयान3 की सफल लैंडिंग पर बधाई।
विक्रम को चांद ने राखी बांध दी
@awesh29 ने लिखा है कि लैंड करते ही विक्रम को चांद ने राखी बांध दी और प्रज्ञान बोल उठा बुआ कैसी हो?
न्यू यॉर्क टाइम्स को मारा ताना
@majorgauravarya नामक यूजर ने न्यू यॉर्क टाइम्स का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा कि नस्लीय टिप्पणी और उपहास के लिए धन्यवाद न्यूयॉर्क टाइम्स। हमारी क्षमताओं पर संदेह करने के लिए धन्यवाद। हम पर हंसने के लिए धन्यवाद। आज हमने दरवाज़ा नहीं खटखटाया है बल्कि हमने दरवाजे को लात मार कर गिरा दिया। अब, जाओ और एक नया कार्टून बनाओ।
@TheAaryanKartik ने चंद्रयान 3 की सफल लैडिंग की तस्वीर के साथ लिखा है कि हमारा भारत अब चांद पर है। वहीं @randomsena नामक यूजर ने एक फनी फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि भारत में रह रहे हैं देशद्रोहियों की हालत।
@PeaceBrwVJ ने इसरो टीम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि यह आदमी बड़ी तालियों का हकदार है। हमें गौरवान्वित करने के लिए धन्यवाद सर। पूरी इसरो टीम को बधाई… वहीं @SilambarasanTR_ का कहना है कि चंद्रमा पर #Chandrayaan3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर इसरो को बहुत-बहुत बधाई। यह दिन हर भारतीय के लिए ऐतिहासिक है। यह गर्व और विश्वास का क्षण है कि हम सितारों, चंद्रमा और उससे भी आगे तक पहुंच सकते हैं।
@ThalaAjith_FC नामक यूजर ने रिएक्शन दिया है कि आख़िरकार इतिहास बन गया। #चंद्रयान3 #विक्रमलैंडर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर गया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश है। हमें भारतीय होने पर गर्व है। यह सभी भारतीयों के लिए गौरव का क्षण है। @RaviTeja_offl नामक यूजर ने लिखा है कि #चंद्रयान3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक और गौरवशाली अध्याय लिखने के लिए बधाई हो इसरो। आपकी प्रतिभा और अथक प्रयास हमारे राष्ट्र के लिए आशा और गौरव की किरण बनकर उभरी।