Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का समर्थन मिल गया है। इंडिया गठबंधन (India Alliance) में शामिल होने के बावजूद सपा ने कांग्रेस को झटका दे दिया है। अखिलेश यादव (Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025) 30 जनवरी को दिल्ली में आप के लिए चुनाव प्रचार करने वाले हैं। इस बीच बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने केजरीवाल पर हमला बोला है और कहा है कि वे एक धूर्त हैं।
बृजभूषण शरण सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल एक धूर्त आदमी हैं। उन्होंने कहा कि मेरी राय में, अखिलेश यादव को उनका समर्थन नहीं करना चाहिए था। उन्होंने दावा किया कि इस बार बीजेपी बहुत अच्छी तरह से लड़ रही है। दिल्ली के मूल नागरिक अरविंद केजरीवाल के झूठ से तंग आ चुके हैं, अब क्योंकि वह कहते हैं कि हरियाणा सरकार ने यमुना में खतरनाक सामग्री छोड़ी है, यह महज एक दोष है जैसा कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों में किया था।
बृजभूषण बोले- नहीं देखा केजरीवाल जैसा फराडिया
बृजभूषण शरण सिंह ने केजरीवाल से सवाल करते हुए कहा कि उन्होंने यमुना के लिए क्या किया, दिल्ली में प्रदूषण, बेरोजगारी, सड़कें, बुनियादी ढांचा, या यहां तक कि कोरोना काल में भी क्या किया? इससे पहले बृजभूषण सिंह ने कहा कि 10 साल के शासन में अरविंद केजरीवाल ने सिर्फ आरोप लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मैंने आज तक इससे बड़ा राजनीतिक फराडिया नहीं देखा।
‘भगवा गढ़’ गाजियाबाद से सटी दिल्ली की विधानसभा सीटों का क्या है हाल? जानिए पिछली बार क्या था ‘स्कोर’
पीएम मोदी ने भी बोला था केजरीवाल पर हमला
बीजेपी के पूर्व सांसद ने कहा कि केजरीवाल ने पिछले साल में कुछ काम नहीं किया था। अगर हरियाणा सरकार ने यमुना में जहर घोल दिया है तो वह बताएं उन्होंने क्या काम किया। बता दें कि केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर दिल्ली की तरफ आ रही यमुना नदीं के जल में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। इसको लेकर आज केजरीवाल के खिलाफ पीएम मोदी ने भी हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली चुनावों में अपनी हार के डर से ‘आप-दा वाले’ हताश हो गए हैं।
वहीं हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाने वाले दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को सोनीपत कोर्ट ने नोटिस भेज दिया है। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने सोनीपत सीजेएम की कोर्ट में शिकायत दायर की थी। दिल्ली चुनाव से जुड़ी अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।