Borivali (Maharashtra) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा सीटों के मतों की गिनती पूरी हो गई है। राज्य की कमान एक बार महायुति के हाथ में रहेगी। इसके साथ ही सभी विधानसभा सीटों के विधायक के नतीजे भी सामने आ चुके हैं। इस सीट पर बीजेपी के संजय उपाध्याय ने एक लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की है।
राज्य की कई विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां बीजेपी या फिर कांग्रेस या फिर शिवसेना या एनसीपी का दबदबा रहा है। ऐसे में मुंबई उत्तर लोकसभा का हिस्सा बोरीवली विधानसभा में बीजेपी की अग्नि परीक्षा बताई जा रही है।
बोरीवली विधानसभा सीट में इस बार बीजेपी ने संजय उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है। इस चुनाव में बीजेपी महायुति गठबंधन के तहत चुनावी मैदान में है। इस गठबंधन में बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित गुट) हैं। जबकि दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी गठबंधन में कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (उद्धव गुट) हैं। बोरोवली में महाविकास अघाड़ी की ओर से संजय वामन भोसले शिवसेना उद्धव गुट से चुनाव लड़ रहे हैं।
Maharashtra Assembly Election Result LIVE । Jharkhand Chunav Result LIVE
बीजेपी के संजय उपाध्याय जीते
बोरीवली विधानसभा सीट पर सभी राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। इस सीट पर बीजेपी के संजय उपाध्याय 1,00,257 वोटों से जीते हैं। उन्होंने उद्धव गुट के संजय वामन भोसले को मात दी है।
बीजेपी जीत की ओर
बोरीवली विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी संजय उपाध्याय जीत के बहुत करीब है। उन्होंने उद्धव गुट के संजय वामन भोसले को 95,054 वोटों से पीछे छोड़ दिया है। इस सीट पर कुल 23 में से अब तक 22 राउंड की काउंटिंग भी हो चुकी है।
संजय उपाध्याय 83 हजार वोटों से आगे
बीजेपी के संजय उपाध्याय 83 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर कुल 23 राउंड की काउंटिंग होनी है, जिसमें से 20 राउंड पूरे हो चुके हैं। ऐसे में बीजेपी के संजय उपाध्याय की जीत लगभग तय है।
बीजेपी के संजय उपाध्याय को 59,831 वोटों से आगे
बोरीवली विधानसभा सीट पर बीजेपी के संजय उपाध्याय जीत के बहुत करीब पहुंच गए हैं। यहां 14 राउंड की काउंटिंग के बाद संजय उपाध्याय 59,831 वोटों से आगे चल रहे हैं।
बीजेपी के संजय उपाध्याय को बढ़त
बोरीवली विधानसभा सीट पर सात राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी के संजय उपाध्याय 20,412 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, उद्धव गुट के संजय वामन भोसले 16,223 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इस सीट पर 23 राउंड की काउंटिंग होनी है।
बीजेपी के संजय उपाध्याय 13,583 वोटों से आगे
बोरीवली विधानसभा सीट पर चार राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। यहां बीजेपी के संजय उपाध्याय 13,583 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, चार राउंड में उद्धव गुट के संजय वामन भोसले को 8,596 वोट हासिल हुए हैं।
संजय उपाध्याय 10,926 वोटों से आगे
बीजेपी के संजय उपाध्याय 10,926 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर उद्धव गुट के संजय वामन भोसले चल रहे हैं। बोरीवली विधानसभा सीट पर तीन राउंड की काउंटिंग हो चुकी है।
सबसे सेफ सीट है बोरीवली
बोरीवली बीजेपी की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है। यहां से बीजेपी ने अब तक 9 बार जीत दर्ज की है। यहां से बीजेपी के बड़े नेता राम नाईक, गोपाल शेट्टी, विनोद तावड़े विधायक रहे चुके हैं। वहीं पिछले चुनाव में सुनील राणे बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।
बोरीवली विधानसभा चुनाव परिणाम 2019
साल 2019 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बोरीवली से भाजपा ने सुनील राणे को मैदान में उतारा था तो वहीं कांग्रेस ने कुमार खिलारे को टिकट दिया था। लेकिन जब चुनाव परिणाम आए तो बीजेपी के राणे ने कुमार खिलारे को करीब 90 हजार से ज्यादा मतों से हराकर सीट पर कब्जा जमाया।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
बीजेपी | सुनील राणे | 123,712 | जीते |
कांग्रेस | कुमार खिलारे | 28,691 | हारे |