लोकसभा में कृषि कानूनों पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान के बाद चर्चा और गरम हो गई है। एक तरफ विपक्ष आरोप लगा रहा है कि पीएम मोदी ने कोई काम की बात नहीं की तो वहीं सरकार पक्ष का कहना है कि विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है। रिपब्लिक भारत पर अर्नब गोस्वामी के शो में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, आप तीनों कानूनों के नाम बता दीजिए। कांग्रेस के पैनलिस्ट जब चीखने लगे तो गौरव भाटिया ने कहा, इन्हें जू से पकड़कर लाए हैं क्या। आप सुनिए तो।
भाटिया ने कहा, नरेंद्र मोदी जी ने बहुत अच्छी बात कही। पूरे देश का किसान समर्थन में है कि ऐतिहासिक बदलाव आए हैं। मोदी जी ने एक प्रश्न पूछा जिसका जवाब किसी ने नहीं दिया। इस कानून में काला क्या है? आप इसके कॉन्टेंट और इंटेंट पर बहस कीजिए। पैनलिस्ट ने बीच में बोला तो गौरव भाटिया भी चीखने लगे। उन्होंने कहा, आप कानून के प्रावधान बता दीजिए। ये लोग चीन का संविधान पढ़ लेंगे लेकिन भारत का नहीं पढ़ेंगे। नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि हम मंडियों को मजबूत करेंगे।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘भगौड़ी विपक्ष और कांग्रेस क्यों भाग गई। दुम दबाकर कौन भागता है। आज विपक्ष की दुम दिख रही है। कांग्रेस ने दुम दबाई और भाग खड़ी हुई। जैसे गधे के सिर से सींघ गायब होते हैं वैसे ही राहुल गांधी और सोनिया गांधी गायब थे।’ इसपर अर्नब ने टोका- गधा न बोलें। भाटिया ने कहा, आप एक प्रावधान बता दीजिए जिससे किसानों का नुकसान हो। आप बताइए- प्रियंका वाड्रा गांधी सहारनपुर गई थी और भाषण दिया- ऐ किसानों, मैं तुम्हारे साथ खड़ा हूं।
उन्होंने कहा- देश कह रहा है प्रियंका गांधी पहले पार्टी को तो अपने कदमों पर खड़े कर लो। राहुल गांधी के पीछे से गांधी निकाल दो तो ये पप्पू हो जाएंगे। ये खानदानी चोर हैं। किसानों को इनके बहकावे में नहीं आना चाहिए। भाटिया ने कहा, ‘योगेंद्र यादव की जमानत जब्त हो गई थी।’
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, आप कानून की बात करिए। आप क्यों प्रियंका और राहुल गांधी की बात कर रहे हैं।
