Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर BJP ने अपने घोषणापत्र का तीसरा पार्ट भी जारी कर दिया है। पार्टी ने यह संकल्प पत्र केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में जारी किया है। संकल्प पत्र जारी होने के बाद अमित शाह ने दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी की परंपरा है, हम चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं, चुनाव को जनसंपर्क का माध्यम भी मानते हैं। उन्होंने कहा है कि चुनावों के माध्यम से बनने वाली सरकारों के नीति निर्धारण को निश्चित करने के लिए हम जनता के बीच जाकर चुनाव में BJP से उनकी क्या अपेक्षा है, ये जानकारी भी एकत्र करते हैं। उन्होंने कहा कि हम केजरीवाल की तरह कोरे वादे नहीं करते हैं।
दिल्ली की यमुना में डुबकी लगा पाएंगे केजरीवाल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि 7 साल में मैं यमुना को एकदम शुद्ध कर दूंगा और कहा था कि मैं दिल्लीवालों के सामने यमुना में डुबकी लगाऊंगा। मैं केजरीवाल जी को याद कराना चाहता हूं कि केजरीवाल जी दिल्ली की जनता आपकी उस विश्वप्रसिद्ध डुबकी की राह देख रही है कि कब आप डुबकी लगाओगे।
‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के 30 हजार फॉर्म कबाड़ी के पास मिले, BJP का AAP पर सनसनीखेज आरोप
बीजेपी ने क्या किए वादे?
बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में गिग वर्कर्स के लिए नई योजनाएं की है। उन्हें 10लाख तक का जीवन बीमा, के अलावा रियायती वाहन बीमा, 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा और उनके बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृति देने का ऐलान किया है।
इसके अलावा BJP के संकल्प पत्र के तीसरे हिस्से में दिल्ली की जनता से कई वादे किए गए हैं, जिसमें सरकारी नौकरी और महाभारत कॉरिडोर बनाने के अलावा सत्ता में आने पर यमुना नदी को 3 साल में साफ करने का वादा भी किया गया है। अमित शाह ने 1700 से ज्यादा अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए भी बड़ी बात कही हैं।
क्या मुसीबत में है हरियाणा की BJP सरकार? मंत्रियों और विधायकों की जीत को हाई कोर्ट में दी चुनौती
अमित शाह बोले- हल करेंगे कॉलोनियों का मामला
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में सरकार बनने पर इन कॉलोनियों में रहने वालों को संपूर्ण हक दिलाया जाएगा। साथ ही सील किए गए 13 हजार दुकानों को फिर से खुलवाने का वादा भी किया गया है। BJP ने पाकिस्तानी शरणार्थियों के लिए भी बड़ा ऐलान किया है। अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तानी शरणार्थी कॉलोनी में रहने वालों को मालिकाना हक मिलेगा। फिलहाल वे लीज पर रह रहे हैं।
BJP का संकल्प पत्र 2025 में दिल्ली के लिए क्या-क्या?
- गिग वर्कर्स को 10 लाख तक का जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा 5 लाख तक का।
- टेक्सटाइल वर्कर्स को 10 लाख तक का जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा 5 लाख तक का और 15,000 का टूलकिट प्रोत्साहन देंगे।
- निर्माण श्रमिकों को टूलकिट प्रोत्साहन के लिए 10,000 तक, 3 लाख तक का ऋण, दुर्घटना बीमा 5 लाख तक और जीवन बीमा 10 लाख तक का देंगे।
- युवाओं को 50,000 सरकारी नौकरियां, 20 लाख रोजगार और स्वरोजगार के अवसर, जरूरतमंद छात्रों को मेट्रो में मुफ्त यात्रा के लिए एनसीएमसी में 4000 सालाना
- मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों और वकीलों को 10 लाख तक जीवन बीमा और 10 लाख तक स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा देंगे।
- 20,000 करोड़ के निवेश से एकीकृत पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क, दिल्ली बनेगी 100 फीसदी ई-बस सिटी, जल्द पूरा होगा मेट्रो फेज 4 का काम और मेट्रो और बसें 24×7 उपलब्ध होंगी।
- भव्य महाभारत कॉरिडोर करेंगे विकसित
- यमुना नदी को करेंगे पुनर्जीवित और यमुना रिवर फ्रंट का विकास होगा।
- मैनुअल स्कैवेंजिंग 100 फीसदी समाप्त होगी, श्रमिकों को कौशल विकास और रोजगार के अवसर मिलेंगे।