Haryana BJP Candidate List 2024: बीजेपी ने हरियाणा के लिए प्रत्याशियों के नाम की दूसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में नारायणगढ़ से पवन सैनी, पिहोवा से जय भगवान शर्मा (डीडी शर्मा), पुंडरी से सतपा जाम्बा, अंसध से योगेंद्र राणा, गनौर से देवेंद्र कौशिक, राई से कृष्णा गहलावत, बरोदा से प्रदीप सांगवान, जुलाना से योगेश बैरागी, नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी, डबवाली से बलदेव सिंह मांगीयाना, ऐलानाबाद से अमीर चंद मेहता, रोहतक से मनीष ग्रोवर, नानौल से ओम प्रकाश यादव, बावल से कृष्ण कुमार, पटौदी से बिमला चौधरी, नूंह से संजय सिंह, फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद, पुन्हाना से ऐजाज खान, हथिन से मनोज रावत, होडल से हरिंदर सिंह रामतरन, बडखल से धनेश अदलखा को प्रत्याशी बनाया गया है।

Haryana Election Candidate List 2024: आपकी विधानसभा सीट पर किस-किस में मुकाबला? ये रही बीजेपी, कांग्रेस, जेजेपी और AAP के उम्मीदवारों की लिस्ट

जुलाना में विनेश के खिलाफ कैप्टन बैरागी लड़ेंगे चुनाव

बीजेपी ने जुलाना विधानसभा सीट पर कैप्टन योगी कुमार बैरागी को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां कैप्टन योगेश कुमार बैरागी विनेश फोगाट को टक्कर देंगे। इसके अलावा नूंह जिले की दो विधानसभा सीटों पर फिरोजपुर विधानसभा सीट से नसीम अहमद और पुन्हाना विधानसभा सीट से ऐजाज खान को टिकट दिया गया है।

सिरसा की डबवाली विधानसभा सीट पर जजपा के दिग्विजय सिंह चौटाला के खिलाफ बीजेपी ने सरदार बलदेव सिंह मांगीयाना को उम्मीदवार बनाया है। यह चौटाला परिवार की परंपरागत सीट मानी जाती है। दिग्विजय जजपा के महासचिव और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई हैं।

बाद अगर चौटाला परिवार के रसूख वाली ऐलनाबाद विधानसभा सीट की करें तो यहां से बीजेपी ने अमीर चंद मेहता को उम्मीदवार बनाया है।यहां साल 2000 में हुए चुनाव के बाद इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) का कब्जा है। साल 2021 में इस सीट पर हुए उपचुनाव में इनेलो के अभय चौटाला ने जीत हासिल की थी।