गृह मंत्री और BJP के दिग्गज नेता अमित शाह की पत्नी सोनल शाह हैं। सार्वजनिक तौर पर वह कम ही मौकों पर सामने आती हैं। दिवाली पर इस बार उन्होंने अपने पति के साथ देश के सैनिकों के नाम दीप जलाए। पति अमित शाह ने टि्वटर पर इससे जुड़ा एक फोटो शनिवार को शेयर किया। तस्वीर में शाह अपनी पत्नी के साथ थे, जिसमें एक बच्ची भी थी। तीनों मिलकर दीप प्रज्ज्वलित करते नजर आ रहे थे।
ट्वीट के साथ में लिखा गया था- दीपावली पर प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश की सुरक्षा के लिए सरहदों पर तैनात हमारे वीर जवानों के सम्मान में दिया जलाकर उनका आभार व्यक्त किया। मैं सैनिकों के परिजनों को भी नमन करता हूं…यह राष्ट्र आपके त्याग और समर्पण का सदैव ऋणी रहेगा। सैनिकों को सलाम।
सोनल का यह दिवाली फोटो उनका अब तक का सबसे ताजा सार्वजनिक फोटो माना जा रहा है। शादी के दिनों में वह और भी खूबसूरत दिखती थीं। साल 1987 में उनका विवाह हुआ था, जबकि दोनों का एक बेटा (जय शाह) भी है।
सोनल मूल रूप से महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली हैं। उन्होंने वहीं के प्रिंसेज़ पद्मराजे गर्ल्स हाईस्कूल से पढ़ाई की है। बताया जाता है कि उन्हें घूमना, आध्यायत्मिक गाने सुनना और शॉपिंग करना पसंद है। नरेंद्र मोदी उनके सबसे पसंदीदा नेता बताए जाते हैं।
2014 से 2019 के बीच (बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकार के कार्यकाल में) उनकी संपत्ति 14 लाख रुपए (सालाना) से बढ़कर पिछले पांच सालों में 2.3 करोड़ रुपए हो गई। यह खुलासा तब हुआ था, जब शाह ने लोकसभा चुनाव के लिए Gandhinagar निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया था। साल 2019 में आम चुनाव के दौरान पति के साथ वोट डालने गई थीं, तब भी सुर्खियों में छाई थीं।
2013-14 में पत्नी की आय 14,55,637 रुपए थी, जो कि बढ़कर वर्ष 2017-18 में बढ़कर 2.3 करोड़ रुपए हो गई। जानकारी के मुताबिक, आय के स्रोतों में रेंट (किराया) के साथ शेयर इन्वेस्टमेंट से डिविडेंट दिखाया गया था।