टीवी चैनल न्यूज18 इंडिया के एक शो में बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल के नतीजों पर भाजपा और कांग्रेस प्रवक्ताओं के बीच खूब बहस हुई। दोनों ने एक दूसरे की पार्टी नेताओं पर तंज कसे। डिबेट में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस के अभय दुबे पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कहां हैं? पार्टी क्या दस जनपद के ड्राइंग रूम से चलेगी। वो कितनी बार बिहार गईं प्रचार करने?
उनके इस सवाल का कांग्रेस प्रवक्ता ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वो (भाजपा) ये तय नहीं कहेंगे। उन्होंने पूछा कि बिहार चुनाव में अमित शाह कहां थे? बाद में दोनों नेताओं को शांत कराते हुए एंकर अमीष देवगन ने डिबेट को मूल विषय पर लाने की गुजारिश की। टीवी डिबेट में गौरब भाटिया ने कहा कि दस तारीख को चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस नेता ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस नेता एक साल के लिए गायब हो गए थे। इस पर अभय दुबे ने कहा कि ट्रंप के जाने के बाद अब यहां से पीएम मोदी के जाने की बारी है।
Arnab Goswami Case LIVE Updates
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े अधिकतर एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को सबसे अधिक सीटें दी गई हैं। वहीं नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे एनडीए के खाते में 100 से भी कम सीटें जाने का अनुमान है। एग्जिट पोल के रिजल्ट पर इसी डिबेट शो में एलजेपी प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पार्टी कामयाब हो गई है। क्योंकि मतदान पूर्व एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा था कि वो नीतीश कुमार को एक बार फिर बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार चुनाव हारें ऐसा पार्टी अपने स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि बिहार की जनता के लिए चाहती है। उन्होंने कहा कि नीतीश से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। बिहार की जनता यही चाहती थी और हमने डेढ़ साल पहले इसे भांप लिया था। इसके लिए चिट्ठियां लिखीं और सीएम नीतीश को भी आगाह किया गया था।

