Bihar By Election Result 2024, Bihar upchunav Result 2024: बिहार उपचुनाव की चार सीटों पर 13 नवंबर को हुए मतदान के बाद आज नतीजे सामने आए। बिहार की चारों विधानसभा सीट इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ पर एनडीए ने जीत दर्ज की है। इमामगंज में हम, बेलागंज में जेडीयू, रामगढ़ में बीजेपी और तरारी में भी बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है। ECI के अनुसार इमामगंज से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की दीपा कुमारी, बेलागंज से जनता दल-यूनाइटेड (JDU) की मनोरमा देवी, रामगढ़ से BJP के अशोक कुमार सिंह और तरारी सीट पर भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने जीत हासिल की।

Rajasthan By Election Results 2024 LIVE: Check Here

बिहार में चार विधानसभा सीटों इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ पर उपचुनाव हुए थे। इनमें से दो सीटें इमामगंज और बेलागंज गया जिले में हैं। रामगढ़ विधानसभा सीट कैमूर जिले में आती है। वहीं, तरारी विधानसभा सीट भोजपुर जिले में आती है। वोटिंग की बात की जाये तो बिहार उपचुनाव की चारों सीटों पर कुल 52.84% मतदान हुआ था। इसमें सबसे अधिक रामगढ़ में 58.68 प्रतिशत, बेलागंज में 52.10%, इमामगंज में 51.68 प्रतिशत और तरारी विधानसभा में 50.10% मतदान हुए थे।

UP By Election Result 2024: Check Here

Live Updates

बिहार उपचुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए पढ़ें Jansatta.com

16:14 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE: बिहार की जनता ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा किया

बिहार बीजेपी अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जयसवाल ने एएनआई से बातचीत के दौरान कहा, ''पूरे देश में एनडीए गठबंधन के पक्ष में समर्थन की लहर है। महाराष्ट्र देश की आर्थिक राजधानी है और हमने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत से जीत हासिल की है। हम (भाजपा) बिहार की सभी चार विधानसभा उपचुनाव सीटें जीते। बिहार की जनता ने पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा किया है।"

15:42 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE: बिहार उपचुनाव में किस सीट पर किसे मिली जीत?

निर्वाचन आयोग के अनुसार इमामगंज से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की दीपा कुमारी, बेलागंज से जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) की मनोरमा देवी, रामगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अशोक कुमार सिंह और तरारी सीट पर भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने जीत हासिल की। पढ़ें पूरी खबर

15:25 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे पर क्या बोले रॉबर्ट वाड्रा

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने अब बड़ा बयान दिया है। रॉबर्ट वाड्रा ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा है कि हमें इस नतीजे से सबक सीखना होगा और महाराष्ट्र की जनता ने जो भी फैसला लिया है, हमें उसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को महाराष्ट्र की जनता के लिए और मेहनत करने की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर

15:09 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE: बिहार विधानसभा उपचुनाव की सभी सीटों पर NDA की जीत

निर्वाचन आयोग के अनुसार इमामगंज से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की दीपा कुमारी, बेलागंज से जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) की मनोरमा देवी, रामगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अशोक कुमार सिंह और तरारी सीट पर भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने जीत हासिल की।

14:16 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE: तरारी में BJP की जीत

तरारी विधानसभा सीट पर बीजेपी के विशाल प्रशांत ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 10 हजार से ज्यादा वोटों से CPI (ML) के राजू यादव को हराया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, विशाल को 78,755 और राजू को 68,143 वोट हासिल हुए।

14:03 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE: रामगढ़ में BJP की जीत

रामगढ़ में BJP के अशोक कुमार की जीत हुई है। उन्होंने महज 1000 वोटों से बीएसपी प्रत्याशी सतीश कुमार को हराया। ईसीआई के आंकड़ों के मुताबिक, अशोक को 62,257 और सतीश को 60,895 वोट हासिल हुए।

13:47 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE: बेलागंज सीट पर JDU उम्मीदवार की जीत

बेलागंज सीट पर जेडीयू की मनोरमा देवी की जीत हुई है। उन्होंने 21 हजार से ज्यादा वोटों से आरजेडी कैंडीडेट विश्वनाथ कुमार को हराया है।

13:26 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE:इमामगंज सीट पर HAM उम्मीदवार की जीत

इमामगंज सीट पर HAM की दीपा कुमारी की जीत, 50 हजार से ज्यादा वोटों से आरजेडी कैंडीडेट को हराया

13:05 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE: रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर

रामगढ़ विधानसभा सीट पर 12 में से 11 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। चुनाव आयोग के अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी के अशोक कुमार सिंह, बीएसपी के संतोष कुमार से महज 1815 वोटों से आगे चल रहे हैं।

12:42 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE: रामगढ़ सीट पर करीबी मुक़ाबला

बिहार की रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। यहां बीजेपी कैंडीडेट अशोक कुमार सिंह महज 719 वोटों से बसपा उम्मीदवार सतीश कुमार से आगे चल रहे हैं। 10 राउंड की काउंटिंग के बाद अशोक को 58,375 और सतीश को 57,656 वोट मिले हैं।

12:20 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE: सभी चार सीटों पर एनडीए ने बनाई बढ़त

बिहार उपचुनाव की सभी चार सीटों बेलागंज, तरारी, रामगढ़ और इमामगंज पर NDA आगे चल रही है। तरारी और रामगढ़ में बीजेपी, इमामगंज में HAM और बेलागंज में JDU प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई हुई है।

12:02 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE: इमामगंज सीट पर जल्द आएंगे नतीजे

इमामगंज विधानसभा सीट पर 12 राउंड की काउंटिंग के बाद HAM उम्मीदवार दीपा कुमारी आगे चल रही हैं। उन्हें 51,132 वोट मिले हैं। आरजेडी कैंडीडेट रोशन कुमार को 45,569 वोट, जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र पासवान को 36,453 वोट मिले हैं।

11:44 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE: रामगढ़ सीट पर7 राउंड की काउंटिंग के बाद आंकड़े

रामगढ़ सीट पर 7 राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार विशाल प्रशांत को 41,453, बीएसपी कैंडीडेट सतीश कुमार सिंह को 40,748 वोट, आरजेडी उम्मीदवार अजीत कुमार सिंह को 24,707 वोट मिले हैं।

11:23 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE: तरारी सीट पर 5 राउंड की काउंटिंग के बाद आंकड़े

तरारी सीट पर 6 राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार विशाल प्रशांत को 42,823, सीपीआई-एम कैंडीडेट राजू यादव को 32,622 वोट, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी की उम्मीदवार किरण सिंह को 2851 वोट मिले हैं।

10:59 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE:बेलागंज सीट पर 5 राउंड की काउंटिंग के बाद क्या कहते हैं आंकड़े

बेलागंज सीट पर 5 राउंड की काउंटिंग के बाद जेडीयू उम्मीदवार मनोरमा देवी को 31,155 वोट, RJD कैंडीडेट विश्वनाथ कुमार सिंह को 22,810 वोट, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद अमजद को 8901 वोट मिले हैं।

10:42 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE: इमामगंज विधानसभा सीट पर उलटफेर

बिहार की इमामगंज विधानसभा सीट पर 13 राउंड में वोटों की गिनती होनी है। 6 राउंड की काउंटिंग के बाद, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की प्रत्याशी दीपा कुमारी आगे चल रही हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, उन्हें अब तक 24,992 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर चल रहे आरजेडी कैंडीडेट रोशन कुमार को 23,439 वोट मिले हैं।

10:28 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE: रामगढ़ उपचुनाव के पहले राउंड के आंकड़े

बिहार की रामगढ़ विधानसभा सीट पर बीएसपी प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, उन्हें अब तक 19,584 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर चल रहे बीजेपी कैंडीडेट अशोक कुमार सिंह को 16,495 वोट मिले हैं।

10:12 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE: तरारी उपचुनाव के पहले राउंड के आंकड़े

तरारी सीट पर बीजेपी कैंडीडेट विशाल प्रशांत आगे चल रहे हैं। ईसीआई के आंकड़ों के मुताबिक, उन्हें 6034 वोट अब तक मिले हैं, वहीं, दूसरे स्थान पर चल रहे सीपीआई (एम) के प्रत्याशी राजू यादव को अब तक 5901 वोट मिले हैं।

10:01 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE: इमामगंज उपचुनाव के पहले राउंड के आंकड़े

चुनाव आयोग पर इमामगंज उपचुनाव के पहले राउंड के आंकड़ों के मुताबिक, रौशन मांझी को 6135 वोट, जीतेन्द्र पासवान को 4165 और दीपा कुमारी को 3180 वोट मिले हैं।

09:42 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE: ECI ने जारी किए पहले रुझान

चुनाव आयोग के अब तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, बेलागंज में जेडीयू की मनोरमा देवी, इमामगंज विधानसभा सीट पर आरजेडी प्रत्याशी रोशन कुमार और रामगढ़ सीट पर BSP प्रत्याशी सतीश कुमार आगे चल रहे हैं।

09:20 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE: तरारी विधानसभा सीट पर बीजेपी आगे

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, तरारी विधानसभा सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं, रामगढ़ सीट पर बीएसपी ने बढ़त बनाई है। BSP प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह यादव इस सीट पर आगे चल रहे हैं।

09:14 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE: इमामगंज सीट पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी पीछे

चुनाव आयोग के अब तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, इमामगंज सीट पर पहले चरण की काउंटिंग के बाद आरजेडी कैंडिडेट रोशन मांझी आगे चल रहे हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी पीछे चल रही हैं।

09:00 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE: 38 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

बिहार की चार विधानसभा सीटों इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ पर 12 लाख से अधिक मतदाताओं ने 38 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया गया।

08:47 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 LIVE: गया के डीएम त्यागराजन एसएम मतगणना केंद्र पहुंचे

इमामगंज और बेलागंज विधानसभा सीट पर मतगणना का जायजा लेने के लिए गया के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम भी मतगणना केंद्र पहुंच गए हैं।

08:35 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 Live Updates: मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। नक्सल प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

08:22 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 Live Updates: RJD उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह समर्थकों के साथ मतगणना केंद्र पहुंचे

बेलागंज से RJD उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह समर्थकों के साथ मतगणना केंद्र पहुंचे। वह अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि आज हम तक संघर्षरत हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ ही घंटों में यह साफ हो जाएगा कि बेलागंज में कौन किस पर भारी है।

08:13 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 Live Updates: पहले बैलेट पेपर के वोटों की होगी काउंटिंग

8 बजे काउंटिंग शुरू होने के साथ ही सबसे पहले बैलेट पेपर के वोटों की गिनती की जाएगी, इसके बाद EVM के वोटों की काउंटिंग होगी।

08:03 (IST) 23 Nov 2024
Bihar Up Chunav Result 2024 Live Updates:वोटों की गिनती शुरू

बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गयी। पहला रुझान सुबह 9 बजे तक सामने आने की उम्मीद है।

07:39 (IST) 23 Nov 2024
Bihar UP Chunav Result 2024 Live Updates: तरारी विधानसभा से कौन-कौन है चुनाव मैदान में

तरारी विधानसभा सीट की बात करें तो बीजेपी ने इस बार सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत को टिकट दिया है। माले की तरफ से राजू यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

06:55 (IST) 23 Nov 2024
Bihar UP Chunav Result 2024 Live Updates: बेलागंज विधानसभा से कौन-कौन है चुनाव मैदान में

बेलागंज विधानसभा से राजद ने विश्वनाथ यादव को प्रत्याशी बनाया है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने अमजद को टिकट दिया है।

गया की इमामगंज और बेलागंज, आरा की तरारी और कैमूर की रामगढ़ विधान सभा सीट पर मुख्य मुकाबला इंडिया अलायंस और एनडीए के बीच माना जा रहा है। दोनों गठबंधनों के बीच मुकाबला तो है, साथ ही प्रशांत किशोर की जान सुराज ने भी अपनी पूरी ताकत लगा रखी है।