Bhiwandi East Maharashtra Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024 (भिवंडी पूर्व विधानसभा चुनाव परिणाम 2024): महाराष्ट्र के भिवंडी पूर्व विधानसभा पर समाजवादी पार्टी के रईस कसम खान ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने अपने सबसे करीबी शिवसेना उम्मीदवार को 67672 वोटों के अंतर से हराया है। मालूम हो कि रईस कसम खान ने इस सीट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है।
समाजवादी पार्टी के रईस कसम खान ने दर्ज की जीत
चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के रईस कसम खान को 119687 वोट और शिवसेना उम्मीदवार संतोष मंजैया शेट्टी (SANTOSH MANJAYYA SHETTY) को 67672 वोट मिले हैं। वहीं, इस सीट पर आठ ऐसे भी उम्मीदवार हैं, जिन्होंने 1000 के आंकड़े को पार नहीं किया है।

भिवंडी पूर्व सीट पर जीत की ओर समाजवादी पार्टी
भिवंडी पूर्व सीट पर समाजवादी पार्टी जीत की ओर आगे बढ़ रही है। समाजवादी पार्टी के रईस कसम खान को 20वें राउंड के काउंटिंग में अब तक कुल 104463 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर शिवसेना के संतोष मंजैया शेट्टी बने हुए हैं, जिन्हें 53368 वोट मिले हैं।
रईस कसम खान को बड़ी बढ़त
भिवंडी पूर्व विधानसभी सीट पर समाजवादी पार्टी के रईस कसम खान 10 राउंड में भी बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें दोपहर 12ः30 बजे तक 50 हजार से अधिक वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर शिवसेना के संतोष मंजैया शेट्टी (SANTOSH MANJAYYA SHETTY) हैं।

भिवंडी पूर्व सीट पर बड़ा उलटफेर
भिवंडी पूर्व सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी के रईस कसम खान आगे निकल गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबित, उन्हें 16 हजार से अधिक वोट मिले हैं। वहीं, शिवसेना के संतोष मंजैया शेट्टी दूसरे स्थान पर चले गए हैं।

भिवंडी पूर्व सीट पर कौन आगे?
भिवंडी पूर्व विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझानों में शिवसेना के संतोष मंजैया शेट्टी (SANTOSH MANJAYYA SHETTY) 3850 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के रईस कसम खान हैं।
भिवंडी पूर्व सीट की बात करें तो यह भिवंडी एक वाणिज्यिक शहर और एक प्रमुख व्यापार केंद्र के तहत आती है। यह अपने कपड़ा उद्योग के लिए भी जानी जाती है। इस निर्वाचन क्षेत्र में भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 6 से 17, 36 से 50 और 62 से 65 तथा भिवंडी राजस्व सर्कल में भिनार साजा शामिल हैं।
Maharashtra Assembly Election Result LIVE । Jharkhand Chunav Result LIVE
भिवंडी पूर्व सीट से इस बार कौन है प्रत्याशी
भिवंडी पूर्व विधानसभा सीट से इस बार चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की बात करें तो समाजवादी पार्टी ने इस सीट से रईस कसम खान को चुनावी मैदान में उतारा था, तो वहीं शिवसेना ने संतोष मंजैया शेट्टी को टिकट दिया था। इसके अलावा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने भी यहां से मनोज वामन गुलवी को चुनाव लड़वाया था।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
समाजवादी पार्टी | रईस कसम खान | |
Shivsena | संतोष मंजैया शेट्टी | |
MNS | मनोज वामन गुलवी |
भिवंडी पूर्व विधानसभा सीट के 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजे
साल 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान भिवंडी पूर्व सीट के नतीजे की बात करें तो यहां से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रईस कासम खान की ही जीत हुई थी। उन्हें 45537 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर शिवसेना के रूपेश लक्ष्मण महात्रे रहे थे। उन्हें 44223 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी के संतोष मंजैया शेट्टी रहे थे। उन्हें 32198 वोट मिले थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
Samajwadi Party | रईस कासम खान | 45537 | जीते |
Shivsena | रूपेश लक्ष्मण महात्रे | 44223 | हारे |
Congress | संतोष मंजैया शेट्टी | 32198 | हारे |
भिवंडी पूर्व विधानसभा सीट के 2014 चुनाव के नतीजे
साल 2014 के विधानसभा चुनाव नतीजे की बात करें तो भिवंडी पूर्व सीट से शिवसेना के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। शिवसेना प्रत्याशी रूपेश लक्ष्मण महात्रे बीजेपी के नेता को हराया था। उन्हें 33541 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बीजेपी के संतोष मंजैया शेट्टी रहे थे। उन्हें 30148 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी रहे थे। उन्हें 17541 वोट मिले थे।