Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चल रही एक टीवी डिबेट के दौरान बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत के बीच तीखी बहस हुई। शहजाद पूनावाला ने भारत जोड़ो को राहुल गांधी का री-लॉन्च अभियान बताया। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इस यात्रा से भाजपा और संघ दोनों परेशान हैं।
सुरेंद्र राजपूत के सवाल पर एंकर ने बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला से पूछा कि इतिहास की गलतियों को लेकर आप मौजूदा दौर को नहीं छिपा सकते। क्या आपने वाकई देश को इतना बर्बाद कर दिया है कि 1947 के बाद भारत अब कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा निकालनी पड़ रही है।
इसके जवाब में शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह राहुल गांधी का री-लॉन्च अभियान है। उन्होंने कहा कि 7 सितंबर से कांग्रेस की यह यात्रा शुरू हो रही है। कांग्रेस प्रवक्ता से उन्होंने कहा कि आप अपना नारा लगाना कि एक अनार सौ बीमार। न कोई विचारधारा, भ्रष्टाचार का है भाईचारा। जैसा ही भ्रष्टाचार पर हो वार, सब एक हो जाएं और दिखाएं प्यार। देखी जैसी कुर्सी तो कर रहे एक-दूसरे के साथ काट और मार।
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि भारत जोड़ो से पहले मैं कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत से कहूंगा कि पहले गुलाम नबी आजाद, शशि थरूर, मनीष तिवारी और आनंद शर्मा को जोड़ो। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अगर यह नहीं जुड़ पा रहे हैं तो कम से कम परिवार को छोड़ो। परिवार नहीं छूट पा रहा है को कम से कम तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार छोड़ो।
शहजाद पूनावाला के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि जितनी परेशान आज भारतीय जनता पार्टी है। उतने ही परेशान आज मुझे संघ के लोग दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम संघ के लोगों से भी कहना चाहते हैं कि अगर भारत जोड़ने में आप लोग अपनी पुरानी चीजों (सांप्रदायिकता) को छोड़ने के लिए तैयार हैं तो तिरंगे के नीचे सभी का स्वागत है। उन्होंने कहा कि आप लोग क्यों पुरानी चीजों को याद कर रहे। हममें तो गलत को गलत कहने की हिम्मत है।
सुरेंद्र राजपूत ने पूछा कि क्या भाजपा और आरएसएस में हिम्मत है देश में महंगाई चरम पर है। क्या किसी में हिम्मत है कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक शब्द बोल देने की। उन्होंने कहा कि हम महंगाई के खिलाफ 2012 में भी बोलते थे। पेट्रोल-डीजल के जब दाम बढ़े थे, तब भी बोलते थे। उन्होंने कहा कि 400 रुपए का हमने सिलेंडर दिया, आप 1200 का दे रहे हो। मनसौर में लोग लहसुन की फसल तालाब में फेंक रहे हैं, आपको (बीजेपी) शर्म नहीं आती। क्या वो देशद्रोही हैं।