आज अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस चीफ मोहन भागवत और सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम सहित देश की हस्तियां आज अयोध्या पहुंच रही हैं। अयोध्या नगरी की बात की जाए तो यहां हर तरफ टिमटिमाते हुए दीये और फूलों से सजी दीवारें नजर आती हैं। लगभग 8,000 कुर्सियों का इंतेजाम किया गया है, जहां कई गणमान्य लोग और मशहूर हस्तियां विराजने वाली हैं।
सोमवार दोपहर के तुरंत बाद शुरू होने वाले अभिषेक समारोह से पहले मेहमानों के आने से अयोध्या शहर में उत्सव जैसा माहौल नजर आ रहा है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सुबह 10:45 बजे अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है और 10.55 बजे वह राम जन्मभूमि मंदिर स्थल पर होंगे।
पीएम मोदी का क्या कार्यक्रम रहेगा?
अधिकारियों ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी दोपहर 12.05 बजे से 12.55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे और फिर एक सार्वजनिक समारोह के लिए रवाना होंगे जहां वह दोपहर 1 से 2 बजे के बीच एक सभा को संबोधित करेंगे। मोदी की यात्रा दोपहर करीब 2 बजे कुबेर टीला में दर्शन के साथ पूरी हो जाएगी।
कुबेर टीला पर एक प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है और वहां जटायु की एक विशाल मूर्ति भी स्थापित की गई है। सूत्रों ने बताया कि मोदी शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और जटायु प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
देर शाम तक अनुष्ठान जारी रहा, पुजारियों ने कहा कि 16 जनवरी को आंखों पर पट्टी बांधकर बंद की गई नई मूर्ति की आंखें अनुष्ठान के हिस्से के रूप में 114 कलशों के जल से स्नान कराने के बाद खोली जाएंगी। आंखों से पट्टी हटाने के बाद, मूर्ति को पिछले 6 दिनों में मंत्रों के जाप और अनुष्ठानों के माध्यम से बनाई गई ऊर्जा को अवशोषित करने के लिए एक दर्पण दिखाया जाएगा।
चांदी की कटोरी में घी और शहद रखकर सोने की छड़ी से मूर्ति की आंखों पर लगाया जाएगा। नई मूर्ति के साथ-साथ पुरानी मूर्ति को भी गर्भगृह में रखा जाएगा और स्नान भी कराया जाएगा।
अनुष्ठान से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि रविवार के समारोह के लिए जयपुर से रजाइयां और शीशम का नक्काशीदार बिस्तर आया था। प्रतिमा के चरणों में जहां पलंग रखा हुआ था वहीं प्रतिमा रजाई से ढकी हुई थी।