Ayodhya Ram Mandir Live Updates: अयोध्या में बने राम मंदिर के दरवाजे अब आम लोगों के लिए खुल गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद बड़ी तादाद में देश भर से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आम लोगों की लंबी कतारें मंदिर के बाहर लगी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों को सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए तैनात किया गया है। दर्शन के लिए पहुंच रहे लोगों को सुरक्षा चेक-अप के बाद मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि आज कई मशहूर हस्तियां भी अयोध्या पहुंच सकती हैं। राम मंदिर के मुख्य द्वार के दृश्य भी सामने आए हैं जहां पूजा करने और दर्शन करने के लिए भक्त सुबह 3 बजे से ही बड़ी संख्या में जमा हो गए हैं।

Live Updates
16:03 (IST) 23 Jan 2024
वाराणसी में बने रामलला के वस्त्र

रामलला की मूर्ति के पोशाक डिजाइन करने वाले मनीष त्रिपाठी ने कहा कि मैंने पोशाक का नाम 'शुभ वस्त्रम' रखा है। ये 'पीतांबर' हैं - पीले रंग का। हमने इसे विशेष रूप से वाराणसी में बनवाया है। इसमें सोने और चांदी के तारों का इस्तेमाल किया गया है और सोने और चांदी के तारों से कढ़ाई की गई है ।हमारी टीम दिल्ली से अयोध्या आई थी। यहीं रहकर हमने इसे तैयार किया। 12-15 लोगों की टीम थी। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं। यह एक बड़ी जिम्मेदारी थी।

https://twitter.com/ANI/status/1749734970191651080

15:49 (IST) 23 Jan 2024
3 लाख श्रद्धालुओं ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किये

उत्तर प्रदेश सरकार ने जानकारी दी है कि आज करीब 2.5 लाख से 3 लाख श्रद्धालुओं ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किये हैं। इतनी ही संख्या में भक्त दर्शन का इंतजार कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन भक्तों को निरंतर दर्शन प्रदान करने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर रहा है। सरकार का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

https://twitter.com/ANI/status/1749733365090316513

14:30 (IST) 23 Jan 2024
एडीजी लखनऊ जोन पीयूष मोर्डिया का बयान

अयोध्या में रामलला के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ पर एडीजी, लखनऊ जोन पीयूष मोर्डिया ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है,"बड़ी संख्या में भक्त यहां एकत्र हुए हैं। यह सुनिश्चित करना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है कि किसी भी भक्त को असुविधा न हो। मैं भक्तों से अपील करता हूं कि वे मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल फोन का उपयोग न करें। भक्तों से धैर्य रखने की अपील है।"

https://twitter.com/ANI/status/1749712220672712719

12:29 (IST) 23 Jan 2024
राम मंदिर के बाहर भीड़ बेकाबू

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा में लगे जवानों के लिए दर्शन करने पहुंच रहे लोगों को काबू में करना काफी मुश्किल पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा को देखते हुए एंट्री 2 बजे तक के लिए बंद कर दी गई है। वीडियो में देखिए बेकाबू होती भीड़-

https://twitter.com/ANI/status/1749685066933092510

11:10 (IST) 23 Jan 2024
दुर्गा वाहिनी की संस्थापक साध्वी ऋतंभरा का बयान

दुर्गा वाहिनी की संस्थापक साध्वी ऋतंभरा ने कहा,"कहने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। भगवान ने हम सभी को आशीर्वाद दिया है। कल, ऐसा महसूस हुआ जैसे स्वर्ग से देवता और यहां (पृथ्वी) से हिंदू सभी जागृत हो गए हैं। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद इन क्षणों को जीना एक बहुत ही अनोखी भावना है जो असंभव है शब्दों में वर्णित किया जा सकता है।"

https://twitter.com/PTI_News/status/1749665268127949032

10:22 (IST) 23 Jan 2024
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास का बयान

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा,''प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या नगरी दिव्य दिख रही है...इस समय 'त्रेतायुग' की झलक देखने को मिल रही है. अयोध्या श्रद्धालुओं के जत्थों से भर गई है.. .यहां पहले दिन दर्शन के लिए इतने लोग मौजूद हैं कि आज सभी लोग दर्शन नहीं कर पाएंगे...4000 संतों की टोली भी आई है...आज अयोध्या नगरी 'राममय' है।"

https://twitter.com/ANI/status/1749653864947888166

09:51 (IST) 23 Jan 2024
पीएम मोदी ने वीडियो साझा कर जताई खुशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी यानी प्राण प्रतिष्ठा के दिन का एक वीडियो साझा कर खुशी जताई है और लिखा है,"कल, 22 जनवरी को हमने अयोध्या में जो देखा, वह आने वाले वर्षों तक हमारी स्मृतियों में अंकित रहेगा।"

https://twitter.com/narendramodi/status/1749645944881287268

09:31 (IST) 23 Jan 2024
न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले का बयान

न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले कहते हैं ने एक बयान देते हुए कहा, "मैं इस तरह की महत्वपूर्ण उपलब्धि (श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह) के लिए न्यूजीलैंड में सभी भारतीयों और दुनिया भर के प्रवासी भारतीयों को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। पीएम मोदी... न्यूजीलैंड के साथ आपकी दोस्ती के लिए धन्यवाद। हम एक साथ मिलकर काम करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। बधाई यह सभी भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।"

https://twitter.com/ANI/status/1749629019023348177

08:30 (IST) 23 Jan 2024
मध्य प्रदेश के मंदसौर के पशुपतिनाथ टेम्पल में जलाए गए 61,000 दीये

मध्य प्रदेश के मंदसौर के पशुपतिनाथ टेम्पल में 61,000 दीये जलाए गए। यहां लोगों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

https://twitter.com/ANI/status/1749600358245302737

08:27 (IST) 23 Jan 2024
ओडिशा के भुवनेश्वर 1,00,000 दीये जलाए

ओडिशा के भुवनेश्वर में विकास आवासीय विद्यालय के छात्रों ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर स्कूल परिसर में 1,00,000 दीये जलाए।

https://twitter.com/ANI/status/1749595003108937899

08:24 (IST) 23 Jan 2024
राम मंदिर के बाहर लगी लंबी कतारें

अयोध्या राम मंदिर के बाद बड़ी तादाद में आम लोग जमा हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद अब आम लोगों के लिए राम मंदिर के दरवाजे खुल गए हैं और वह दर्शन कर सकते हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1749610495047610714