Ashwini Upadhyay said Peace in the Country is Due to Hindu not Constitution: पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानि पीएफआई और उससे जुड़े कई अन्य संगठनों पर केंद्र सरकार ने बुधवार (28 सितंबर) को प्रतिबंध लगा दिया है। जो मीडिया की सबसे बड़ी खबरों में से एक रही। वहीं, इस मुद्दे पर न्यूज चैनल्स में डिबेट हुए। नेटवर्क 18 इंडिया पर हुई बहस में सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय ने हिस्सा लिया। उन्होंने इस दौरान पीएफआई पर जमकर निशाना साधा, साथ ही कांग्रेस पार्टी पर भी जोरदार हमला बोला। इस दौरान उपाध्याय ने ये भी कहा कि देश में शांति संविधान से नहीं हिंदुओं की वजह से है।

सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय ने कहा, “आखिर क्या कारण है कि आज ही पीएफआई पर बैन लगा और आज ही कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह का नाम कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए प्रोजेक्ट हुआ। हो सकता है कि कल वो कांग्रेस के अध्यक्ष बन जाए।” उन्होंने कहा कि ये वही दिग्विजय सिंह हैं जो पीएफआई के साथ मंच शेयर करते हैं। वह इस संगठन के सबसे समर्थक हैं। अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि ये वही दिग्विजय सिंह हैं जो बटला हाउस को फेंक एनकाउंटर बताते हैं। मुंबई हमले को फेंक बताते हैं। ओसामा को जी बुलाते हैं, दाऊद को जी बताते हैं।

“PFI का सबसे बड़ा समर्थक कांग्रेस अध्यक्ष बनने जा रहा हैं”

अश्विनी उपाध्याय ने कहा, “मैं बस ये समझना चाह रहा हूं कि पीएफआई खत्म हुआ, लेकिन उसका सबसे बड़ा समर्थक कांग्रेस का अध्यक्ष बनने जा रहा है। इसमें क्या कनेक्शन है।” सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय ने कहा ने कहा कि इस देश में सुख-शांति संविधान की वजह से नहीं है। इस देश में सेक्युलिरिज्म संविधान की वजह से नहीं है। भारत में सेक्युलिरिज्म हिंदुओं की वजह से है। उन्होंने आगे कहा कि जो 90 प्रतिशत थे। अब 78 प्रतिशत पर आ गए।

“कश्मीर, लद्दाख और लक्ष्यद्वीप में सेक्युरिज्म काम नहीं करता”

उन्होंने ने आगे कहा कि जहां-जहां हिंदू खत्म हो चुके हैं वहां सेक्युलिरिज्म काम नहीं करता है। कश्मीर, लद्दाख और लक्ष्यद्वीप में सेक्युलिरिज्म काम नहीं करता है। जिन नौ राज्यों हिंदू खत्म हो गए, वहां सेक्युलिरिज्म काम नहीं करता है। इस देश में जो भाई चारा बना हुआ है वह हिंदुओं की वजह से है। अश्विनी उपाध्याय ने कहा, पीएफआई पर बैन का समर्थन करते हुए जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएफआई आतंक फैलाता है, लव जिहाद करवाता है, धर्मांतरण करवाता है। विदेशी फंडिंग लेता है। मदरसे चला रहा है। ऐसी-ऐसी किताबें चला रहा है। जिसमें कहा जा रहा है जो इस्लाम को नहीं मानता वह काफिर हैं। काफिरों को खत्म करो, उसको कन्वर्ट कराओ।