Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी पारा काफी चढ़ा हुआ है। आप और कांग्रेस ने तो अपने कई प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की नई दिल्ली विधानसभा सीट की है। हालिया संकेत मिल रहे हैं कि BJP-कांग्रेस (BJP-Congress) ने अरविंद केजरीवाल घेरने का प्लान बनाया है।

आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट (Aam Aadami Party Candidate List) जारी कर दी है। नई दिल्ली सीट से आप ने अरविंद केजरीवाल को टिकट दिया है। पिछले तीन बार से वे नई दिल्ली सीट से विधानसभा (New Delhi Assembly Seat Elections 2025) पहुंचे थे। 2013 में केजरीवाल ने इसी सीट से अपनी चुनावी डेब्यू करते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था।

आज की बड़ी खबरें

कांग्रेस ने नई दिल्ली से किसे उतारा?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर संभावनाएं थीं कि आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो जाएगा लेकिन अरविंद केजरीवाल ने उन सभी को खारिज कर दिया। इसके बाद ही कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने अपे प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जिसमें नई दिल्ली विधानसभा सीट (New Delhi Seat) पर सभी की नजर गई।

नई दिल्ली सीट से कांग्रेस पार्टी ने संदीप दीक्षित को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट से उनकी मां और पूर्व सीएम शीला दीक्षित (Shila Dikshit) लड़ती थीं। केजरीवाल ने उन्हें 2013 में हराया है। अब कांग्रेस संदीप दीक्षित को उतारकर इस सीट पर केजरीवाल को कड़ी चुनौती देने की कोशिश में हैं।

अरविंद केजरीवला ने क्यों लिखा अमित शाह को पत्र?

प्रवेश सिंह को उतार सकती है BJP

नई दिल्ली विधानसभा सीट को लेकर संभावना है कि बीजेपी यहां से पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा (Sahib Singh Verma) के बेटे प्रवेश सिंह को उतार सकती है, जो कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पिछले दस साल से आक्रामक बयान देते रहे हैं। नई दिल्ली से चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने भी बड़ा बयान दिया है।

प्रवेश सिंह (Pravesh Sahib Singh Verma) ने कहा कि उन्हें नई दिल्ली से चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के 10 साल के कुशासन ने दिल्ली को बर्बादी के कगार पर खड़ा किया है। प्रवेश सिंह वर्मा की बात करें तो वे दिल्ली के चौथे मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। साहिब सिंह वर्मा 1996 से 1998 तक दिल्ली के सीएम रहे थे।

दिल्ली BJP के नेताओं ने जताई है सहमति

बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की अभी तक कोई लिस्ट (Delhi BJP Candidate List) जारी नहीं की है। हालांकि, दिल्ली बीजेपी के कई नेता ये कह चुके हैं कि प्रवेश सिंह वर्मा नई दिल्ली सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। प्रवेश सिंह दो बार से पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं।

अवध ओझा ने भगवान राम से कर दी अरविंद केजरीवाल की तुलना

प्रवेश सिंह वर्मा की बात करें तो वे दिल्ली के चौथे मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। साहिब सिंह वर्मा 1996 से 1998 तक दिल्ली के सीएम रहे थे।

केजरीवाल के लिए आसान नहीं होगी राह?

केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चौथी बार चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। 2013 में शीला दीक्षित पर उनकी पहली जीत ने दिल्ली की राजनीति में भूचाल ला दिया और चुनावी राजनीति में उनके धमाकेदार प्रवेश की घोषणा की। खासकर इसलिए क्योंकि दीक्षित एक लोकप्रिय नेता थीं, जिन्होंने 1998 से 2013 के बीच लगातार तीन बार शासन किया और राजधानी के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने का श्रेय उन्हें दिया जाता है।

अरविंद केजरीवाल इस सीट से इस बार भी चुनावी मैदान में उतरे हैं, लेकिन अगर प्रवेश सिंह भी इसी सीट से उतरते हैं तो केजरीवाल के लिए चुनावी स्थिति पहले की तरह आसान नहीं होगी। उनके सामने दिल्ली के दो पूर्व मुख्यमंत्रियोें के बेटे टक्कर देने की कोशिश करते नजर आएंगे। अरविंद केजरीवाल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।