किसान आंदोलन अब भी जारी है। इस मामले में राजनीतिक दलों में संग्राम छिड़ा हुआ है। रिपब्लिक टीवी के डिबेट शो में अर्नब गोस्वामी ने कांग्रेस पैनिलिस्ट से पूछा, ‘लोगों को बेवकूफ बनाकर आपको क्या मिलेगा। दो करोड़ लोगों के दस्तखत कहां हैं?’ उन्होंने कहा, आप रो क्यों रहे हैं। ये दस्तखत घोटाले करने वाले लोग हैं। कहां हैं दो करोड़ दस्तखत, दिखाइए, आपने झूठ क्यों बोला? लोगों को बेवकूफ औऱ गधा समझते हैं?
कांग्रेस का पक्ष रख रहे पैनलिस्ट ने कहा, आपने झूठों का जमावड़ा बना रखा है। इसपर अर्नब गरजने लगे, दो करोड़ दस्तखत कहा हैं, कहां से मिले ये दस्तखत। आपने बोला दो करोड़ दस्तखत। आप कुछ भी बोल रहे हैं। आधार कार्ड दिखाइए, पासपोर्ट दिखाइए। दिखाइए मुझे। पैनलिस्ट ने इसपर कहा, हू आर यू? आप कौन हैं ये पूछने वाले।
अर्नब गोस्वामी ने कहा, 10 वीं के बाद मैंने गणित नहीं पढ़ी लेकिन गणित लगाता हूं। 18 घँटे में आपका एक आदमी करीब 50 से 55 तक दस्तखत ले आएगा। इसको अगरम मैं कैल्कुलेट करूं तो 52 हजार कार्यकर्ता करीब 75 लाख साइन करवाएगा।
अर्नब ने कहा, ये लोग वाड्रा कांग्रेस वाली पार्टी से हैं। ये लोग सुबह चाय पीकर सोचते हैं कि किसको ठगा जाए। राहुल गांधी कहते हैं हमको 2 करोड़ हस्ताक्षर मिल जाएगा। अगर कोई व्यक्ति हर घंटे 6 दस्तखत करवाएगा तो भी इतने दस्तखत नहीं करवा पाएगा।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘हम किसानों कि लड़ाई लड़ रहे हैं इसलिए आपके पेट में दर्द हैं। क्योंकि आप भाजपा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। आप देश को गुमराह करना बंद करिए। किसानों के दस्तखत करने से किसानों को क्या फायदा है? किसान हमारे साथ है और हम किसान के साथ हैं। भाजपा के लिए किसानों से पिटेंगे। भाजपा के लोग किसानों के बीच जाएंगे तो पिटेंगे। जनता आपको पीटने वाले हैं।’
महिला प्रवक्ता ने कहा, आप उनको जीजा जी मानती हैं। महिला पैनलिस्ट ने कहा, आपके दामाद होंगे हमारे नहीं हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, कांग्रेस की सरकार आएगी तो बता देंगे कि वो आपके जीजा हैं या नहीं। अर्नब ने पूछा, आप इस बात को मानते हैं कि नहीं कि 2 करोड़ दस्तखत लाने असंभव है?

