Former Union Minister Anand Sharma: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वह कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सदस्य बने रहेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद उस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, जिसने भारत के बड़े कूटनीतिक अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत कई देशों का दौरा किया था।
आनंद शर्मा एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। प्रतिनिधिमंडल में राजीव प्रताप रूडी (बीजेपी), विक्रमजीत सिंह साहनी (आप), मनीष तिवारी (कांग्रेस), अनुराग सिंह ठाकुर (बीजेपी), लावु श्री कृष्ण देवरायलू (टीडीपी), बी मुरलीधरन (बीजेपी) और पूर्व राजनीतिक सैयद अकबरुद्दीन भी शामिल थे
वहीं, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने आनंद शर्मा के प्रति गहरा सम्मान और उनकी प्रशंसा की तथा विदेश मामलों में उनकी असाधारण समझ की सराहना की। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि वह और आनंद शर्मा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल के एक ही समूह का हिस्सा थे, जहां समूह के सदस्यों को शर्मा की समझ से काफी लाभ हुआ।
एक पर सोशल मीडिया पोस्ट में तिवारी ने लिखा, ‘ चार दशकों से भी ज़्यादा समय तक आनंद शर्मा के साथ काम करने का सौभाग्य और सम्मान मिला। विदेश मामलों में उनकी समझ अद्भुत है। ख़ासकर अफ़्रीका के मामले में उनके ज्ञान की गहराई अत्यन्त तीक्ष्ण है।’
महादेवपुरा की शकुन रानी पर दो बार वोट डालने का लगाया था आरोप, अब EC ने राहुल गांधी को भेजा नोटिस
तिवारी ने आगे लिखा,’चूंकि हम मई के अंत से जून 2025 की शुरुआत तक एक ही राजनीतिक-रणनीतिक प्रतिनिधिमंडल में साथ थे, इसलिए हमें उनकी अंतर्दृष्टि से बहुत लाभ हुआ। उन्होंने अपने जीवन के लगभग साढ़े पांच दशक कांग्रेस की सेवा में बिताए हैं। हम उनके उनके स्वस्थ और संपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।’
बता दें, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, शशि थरूर और मनीष तिवारी यह तीनों ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, जो विदेश में गया था। हालांकि, संसद में ऑपरेशन सिंदूर के बाद बहस के दौरान कांग्रेस के वक्ताओं में शामिल नहीं थे। सूत्रों के अनुसार मनीष तिवारी ने पार्टी को बहस के दौरान बोलने का अनुरोध भेजा था। थरूर ने स्पष्ट रूप से मना कर दिया था। क्योंकि थरूर पूरी तरह से केंद्र सरकार के साथ थे। उस दौरान थरूर ने कई बयान भी दिए थे, जो कांग्रेस पार्टी की लाइन के विपरीत थे। वहीं, दिग्विजय सिंह ने बताया कि वो कांग्रेस के मंच पर क्यों नहीं बैठते। पढ़ें…पूरी खबर।