भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में नारेबाजी पर कांग्रेस को घेरते हुए सवाल पूछा कि क्या वे (राहुल) देशद्रोही नारों का समर्थन करते हैं। वृंदावन में एक रैली को संबोधित करके दौरान ये बाते कहीं। संसद में राहुल गांधी द्वारा जेएनयू विवाद पर कांग्रेस के रुख से नाराज अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस देशद्रोह को देशभक्ति के कपड़े पहना रहे हैं और कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए।”
उन्होंने राहुल गांधी पर देशद्रोही नारों का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए कहा, वे (राहुल) संसद में देशद्रोहियों की बात सुनने को कहते हैं। कांग्रेस नेताओं से पूछिए कि आखिर वे क्या सोचते हैं। इससे पहले अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के प्रगति के पथ पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ जब देश ने किसी एक नेता पर भरोसा दिखाते हुए उसे इतने भारी मतों से विजयी बनाया। इसके साथ ही अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए उन्हें यह भरोसा दिलाया कि मोदी सरकार उनकी उम्मीदों और अपेक्षाओं को पूरा करेगी।