Agra Metro Inauguration: आगरा के लोगों के लिए खुशखबरी है। यहां लोगों के लिए मेट्रो सेवा गुरुवार से शुरू हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को डिजिटल माध्यम से आगरा मेट्रो का उद्घाटन किया। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम (यूपीएमआरसी) ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली थी। यूपीएमआरसी के डिप्टी जनरल मैनेजर पंचानन मिश्रा ने बताया कि पीएम मोदी ने कोलकाता से डिजिटल माध्यम के जरिए आगरा मेट्रो का लोकार्पण किया।

उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए आगरा में ताजमहल अंडरग्राउंड स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ट्रेन ताज पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक चलेगी। इसकी दूरी छह किलोमीटर है। अभी छह स्टेशन पर मेट्रो चलेगी। उद्घाटन कार्यक्रम सुबह 10 बजे होगा। आम लोग सात मार्च से मेट्रो में सफर कर सकेंगे। ट्रेन में सफर का समय सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक तय किया गया है।

  1. आगरा मेट्रो 90 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलेगी।
  2. AI के जरिए स्टेशन की निगरानी रखी जाएगी।
  3. कोई भी शख्स 20 मिनट से ज्यादा रुका चो अलार्म बज जाएगा।
  4. फर्स्ट फेज में 6 मेट्रो स्टेशन ताज पूर्वी गेट, कैप्टन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन, फतेहाबाद रोड, ताजमहल, आगरा फोर्ट और मनकामेश्वर मंदिर बनाए गए हैं।
  5. यह मेट्रो फिलहाल 6 मेट्रो के बीच चलेगी।
  6. एक मेट्रो स्टेशन के बीच सफर के लिए 10 रुपये और 18 स्टेशन से अधिक के लिए 60 रुपये किराय देना होगा।
  7. एक कोच में 60 सीटें हैं वहीं 200 लोग खड़े हो सकेंगे।
  8. सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कर सकेंगे सफर।