किसानो आज ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत दिल्ली कूच करने वाले हैं। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य के अलावा अपनी अन्य सभी मांगों को मनवाने के लिए दिल्ली जाकर आंदोलन को तैयार हैं। किसान नेताओं के ऐलान के तहत दोपहर 12 बजे से किसानों के 101 जत्थे दिल्ली की ओर बढ़ चले हैं, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस तीन लेयर की बैरिकेडिंग के साथ ही सड़क पर लोहे की कीलें स्थापित की हैं, जिससे किसानों को रोका जा सके। 6 दिसंबर को किसानों की हरियाणा पुलिस के साथ काफी हिंसक झड़प हुई थी और पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए थे। किसान नेताओं शनिवार को केंद्र सरकार को बातचीत का समय दिया था लेकिन कोई बात नहीं बनी।

किसानों को रोकने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था | आज का मौसम

किसानों को इस मामले में विपक्षी दलों का साथ मिल रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों पर आंसू गैस छोड़ने और वॉटर कैनन के प्रयोग पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि किसान जब खुश होंगे तभी देश खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को दिल्ली आने से नहीं रोका जाना चाहिए। कुछ इसी तरह विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के अलग-अलग दलों के नेताओं ने खुलकर किसानों के समर्थन में बयान दिया है।

Live Updates

देश-विदेश की अन्य सभी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम के साथ...

23:50 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: ताहिर हुसैन को दिल्ली चुनाव में उतार सकती है AIMIM

AIMIM दिल्ली चुनाव में इस बार कुछ सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। बड़ी बात यह है कि शायद पूर्व आप नेता ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद से उतारा जा सकता है। मंगलवार तक हुसैन का परिवार भी ओवैसी की पार्टी में शामिल हो सकता है।

23:28 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मॉस्कों पहुंचे असद

रूस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि सीरिया के राष्ट्रपति असद अब मॉस्को पहुंच चुके हैं। उनका पूरा परिवार भी मॉस्को ही आया है, पहले ऐसी खबरें आई थीं कि असद का विमान क्रैश हो गया। लेकिन अब बताया जा रहा है कि वे रूस में शरण ले चुके हैं।

23:25 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सीरिया के इस इलाके पर इजरायल ने कब्जा किया

सीरिया में हालात बेकाबू हो चुके हैं, असद के हाथ से सत्ता भी छिन चुकी है। इस बीच इजरायल ने बड़ा कदम उठाते हुए गोलान हाइट्स में एक बफर जोन पर कब्जा कर लिया है। तर्क दिया गया है कि अपने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

23:20 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE:दिल्ली के इस मार्केट में लगी आग

दिल्ली के गांधीनगर में एक दुकान में भीषण आग लग गई है। मौके पर 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भेजा गया तब जाकर आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि इस आग में कोई जख्मी नहीं हुआ है, सिर्फ लाखों का सामान जलकर खाक हुआ है।

23:16 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सीरिया को लेकर भारत का बयान

सीरिया में जारी बवाल के बीच भारत सरकार का बड़ा बयान सामने आया है। जोर देकर बोला गया है कि सीरिया में सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं और दूतावास हर संभव मदद को तैयार है। इससे पहले भी एक एडवाइजरी जारी कर सभी भारतीयों को सीरिया से निकलने के लिए कहा गया था।

23:13 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE:संभल हिंसा में दो और गिरफ्तारी

संभल हिंसा में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले कुछ दिनों से यूपी पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की कोशिश में लगी है। उसी कवायद में कई लोग अरेस्ट किए गए हैं। अब रविवार को दो और आरोपियों को पकड़ा गया है, उनकी हिंसा में क्या भूमिका रही, यह जानने के लिए पूछताछ होने वाली है।

22:55 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: EVM पर उठे सवाल तो भड़के पीयूष गोयल

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कह दिया है कि उन्हें महाराष्ट्र का जनादेश स्वीकार नहीं है, यह ईवीएम का जनादेश है। इस पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कोई भी उन्हें (MVA) गंभीरता से नहीं लेता... अगर उन्हें EVM पर भरोसा नहीं है तो कांग्रेस, NCP-SCP और शिवसेना (UBT) के सांसदों और विधायकों को EVM के विरोध में इस्तीफा दे देना चाहिए और फिर से चुनाव होने देना चाहिए।

22:51 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बीजेपी का ममता सरकार पर हमला

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमेशा संदेशखाली और जयनगर की घटनाओं को नकारने की कोशिश की है। इससे आपराधिक मानसिकता वाले लोगों को बढ़ावा मिलता है... 18 वर्षीय लड़की तीन दिनों से लापता थी और जिस हालत में उसका शव मिला है, उससे पता चलता है कि उसे प्रताड़ित किया गया और बाद में मार दिया गया

19:39 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: इस शहर में जनवरी से नहीं चलेंगे डीजल वाले ऑटो

गुरुग्राम जिला प्रशासन का कहना है कि इस साल के अंत तक डीजल ऑटो रिक्शा को सड़कों से हटा दिया जाएगा। 2023 से ही गुरुग्राम में कोई भी डीजल ऑटो रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है और जो भी ऑटो रिक्शा मौजूदा वक्त में इस जिले की सड़कों पर दौड़ रहे हैं उन्हें 31 दिसंबर तक हर हाल में जब्त कर लिया जाएगा।

19:36 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: किसानों ने स्थगित किया दिल्ली कूच

दिल्ली कूच के लिए निकले किसान अभी भी दिल्ली नहीं पहुंच पाए हैं। भारी बैरिकेंडिंग और सुरक्षाबलों की फौज ने किसानों को राजधानी जाने से रोक दिया है। इसी वजह से अब दिल्ली कूच को फिर स्थगति कर दिया गया है।

15:36 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: जीतन राम मा्ंझी ने किसानों के आंदोलन को लेकर उठाए सवाल

Farmer Protest LIVE: किसान आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि राज्य मार्च की जरूरत नहीं है। उनके (किसानों के) 5 प्रतिनिधि आकर सरकार से बात करें। सरकार बातचीत के लिए तैयार है। ऐसे में मार्च का ढोंग रचा जा रहा है और राजनीति की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की स्थिति को लेकर काफी चिंतित हैं।

15:05 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

Farmer Protest LIVE: पुलिस ने सहकार भारती के आठवें राष्ट्रीय अधिवेशन के परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे किसानों को हिरासत में लिया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

14:31 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पुलिस ने छोड़े आंसू गैंस के गोले

Farmer Protest LIVE: पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर किसानों के प्रदर्शन को तितर-बितर करने और 'दिल्ली चलो' मार्च शुरू करने की कोशिश कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके चलते किसान फिलहाल ठहर से गए हैं।

13:37 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली जाने की अनुमति की गारंटी दें पुलिसवाले

Farmer Protest LIVE: शंभू बॉर्डर पर एक प्रदर्शनकारी किसान ने कहा KF पुलिस पहचान पत्र मांग रही है, लेकिन उन्हें गारंटी देनी चाहिए कि वे हमें दिल्ली जाने देंगे। वे कहते हैं कि दिल्ली जाने की अनुमति नहीं है, फिर हम पहचान पत्र क्यों दें। हम पहचान पत्र देंगे, अगर वे हमें दिल्ली जाने की इजाजत देते हैं।

13:22 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: किसानों की हुई पुलिस अधिकारियों की बहस

Farmer Protest LIVE: पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर पुलिस और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच बहस हुई। पुलिस का कहना है कि उनके पास (किसानों के पास) दिल्ली की ओर जाने की अनुमति नहीं है, जबकि किसान पुलिस से अनुमति पत्र मांग रहे हैं जो उन्हें (पुलिस को) पंजाब की सीमा में प्रवेश करने की अनुमति देता है।

13:19 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पुलिस मांग रही किसानों के पहचान पत्र

Farmer Protest LIVE: किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को लेकर पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर तैनात हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि हम पहले उनकी (किसानों की) पहचान करेंगे और फिर उन्हें आगे जाने देंगे। हमारे पास 101 किसानों के नामों की सूची है, और वे वे लोग नहीं हैं। वे हमें अपनी पहचान नहीं करने दे रहे हैं, वे एक भीड़ के रूप में आगे बढ़ रहे हैं।

13:17 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: आप ने बीजेपी पर बोला बड़ा हमला

Farmer Protest LIVE: AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि यह दुखद है कि हमारे अन्नदाता सड़कों पर हैं। बीजेपी ने उनसे झूठे वादे किए... किसानों को विरोध करने से रोका जा रहा है। बीजेपी सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने दो सरकारें चुनी हैं।

आप नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और ऐसे मुद्दों का ध्यान रखने के लिए। उन्होंने (लोगों ने) कानून और व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए बीजेपी के 7 सांसदों को चुना है, लेकिन स्थिति बिगड़ती जा रही है।

13:16 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पुलिस ने किसानों को शँभू बॉर्डर पर रोका

Farmer Protest LIVE: पुलिस ने आज 'दिल्ली चलो' मार्च शुरू करने वाले किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। पुलिस ने किसानों को शंभू बॉर्डर पर ही रोक दिया है, जिसके चलते पुलिस और किसानों के बीच सीधा टकराव देखने को मिल रहा है।

13:13 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: किसानों और पुलिस के बीच टकराव शुरू

Farmer Protest LIVE: किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को लेकर शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। हरियाणा पुलिस के एक जवान ने कहा कि हम पहले उन किसानों की पहचना करेंगे। इसके बाद फिर उन्हें आगे जाने की अनुमति दे सकते हैं। हमारे पास 101 किसानों के नामों की एक सूची है, और वे वे लोग नहीं हैं - वे हमें उनकी पहचान नहीं करने दे रहे हैं - वे एक भीड़ के रूप में आगे बढ़ रहे हैं।

12:19 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: किसानों के विरोध प्रदर्शन पर सपा सांसद का बड़ा बयान

Farmer Protest LIVE: किसानों के विरोध प्रदर्शन पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार किसानों के खिलाफ है। जब तक किसान खुश नहीं होंगे, तब तक यह देश खुश नहीं रहेगा। हमारी पार्टी ने कीटों और जानवरों से किसानों की मदद करने की सरकार की नीति पर सवाल उठाए थे। मैंने 52 लोगों को नोटिस भी दिया था, जिन्हें कीटों के कारण अपनी खेती खोने के लिए 10,000 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाना चाहिए। यह शर्म की बात है कि यूपी के सीएम योगी के नेतृत्व में, रोजाना सैकड़ों गायें मर रही हैं।

12:11 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च शुरू

Farmer Protest LIVE: किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर से अपना "दिल्ली चलो" मार्च शुरू किया। उन्हें कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का समर्थन प्राप्त है। दूसरी ओर हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए तैयारी की है।

12:05 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राहुल गांधी बोले- किसानों पर अत्याचार सही नहीं

Farmer Protest LIVE: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक्स पर ट्वीट कर कहा कि किसान सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखने और अपनी पीड़ा को व्यक्त करने के लिए दिल्ली आना चाहते हैं‌। उनपर आंसू गैस के गोले दागना और उन्हें तरह-तरह से रोकने का प्रयास करना निंदनीय है। सरकार को उनकी मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए। अन्नदाताओं की तकलीफ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज देश में हर घंटे एक किसान आत्महत्या करने को मजबूर होते हैं।

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने किसानों के समर्थन में लिखा कि मोदी सरकार की घोर असंवेदनशीलता के कारण पहले किसान आंदोलन में 700 से अधिक किसानों की शहादत को भी देश नहीं भूला है। हम किसानों की पीड़ा को समझते हैं और उनकी मांगों का समर्थन करते हैं। MSP की लीगल गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की सिफ़ारिशों के अनुसार खेती की व्यापक लागत का 1.5 गुना MSP, कर्ज़ माफी समेत तमाम मांगों पर सरकार को तुरंत अमल करना चाहिए। जब अन्नदाता खुशहाल होंगे तभी देश खुशहाल होगा।

10:42 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कुमारी सैलजा ने किसानों के समर्थन में उठाई आवाज

Farmer Protest LIVE: कांग्रेस की सांसद कुमारी सैलजा ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि किसान अपनी मांगों को रखने दिल्ली आना चाहते हैं, लेकिन बीजेपी सरकार उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस और अन्य निंदनीय तरीकों का इस्तेमाल कर रही है। बीजेपी सरकार किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दें और एमएसपी की कानूनी गारंटी और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करें।

10:39 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: नीतीश कुमार पर भड़के तेजस्वी यादव

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लाठी डंडे वाली सरकार चल रही है। अफसर शाही चरम पर है। मुख्यमंत्री होश में नहीं हैं कि बिहार में क्या हो रहा है। इनसे बिहार चल नहीं पा रहा है। मैं आज भी कहता हूं कि सर्वर डाउन रहने के कारण जो नौजवान परेशान हैं, जो लोग फॉर्म नहीं भर पाए हैं उनको मौका देना चाहिए। हम जनता की और नौजवानों की आवाज उठा रहे है।

10:22 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: किसानों को मिला कांग्रेस का समर्थन

किसानों के 'दिल्ली चलो मार्च' पर असंगठित कामगार एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज कहा कि यह हम सभी के लिए लोकतंत्र को जिंदा रखने की प्रेरणा है। उनकी मांगें जायज हैं। आश्चर्य की बात है कि प्रधानमंत्री जैसे कद का व्यक्ति इतना झूठ बोल सकता है। किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोक दिया गया है। उन्हें दिल्ली में प्रवेश करने से रोकना अलोकतांत्रिक है।

किसानों को अपनी सीमाएं बढ़ाने की जरूरत है। मैंने कभी नहीं देखा कि सरकार (पंजाब सरकार) बनी और अगले दिन लोग सड़कों पर विरोध करने निकल पड़े। अभी किसानों की बिरादरी छोटी है। अगर उनके वोट कट भी गए तो इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। उन्हें दलितों और अन्य छोटे समुदायों को अपने साथ जोड़ना चाहिए।

08:25 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कब रवाना होगा किसानों का जत्था?

हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर से ड्रोन से ली गई तस्वीरों में सामने आया कि किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के मुताबिक, 101 किसानों का जत्था आज दोपहर 12 बजे दिल्ली की ओर कूच करेगा।

08:23 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बीजेपी नेताओं को विरोध करेंगे किसान नेता

शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) का विरोध 300वें दिन में प्रवेश कर गया है लेकिन केंद्र सरकार अभी भी अड़ी हुई है। हमने एक और बड़ी घोषणा की कि हम पंजाब में बीजेपी नेताओं के प्रवेश का विरोध करेंगे।

किसान नेता ने कहा कि हमें यकीन नहीं है, लेकिन हमने सुना है कि सैनी (हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी) और गडकरी (केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी) अमृतसर जा रहे हैं। हम पंजाब के किसानों से राज्य में उनके प्रवेश का विरोध करने का अपील करते हैं।

08:21 (IST) 8 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पुलिस ने मजबूत की सुरक्षा व्यवस्था

पंजाब के अपनी मांगों को लेकर किसान शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं और उन्होंने आज अपना 'दिल्ली चलो' मार्च फिर से शुरू करने की घोषणा की है। मौके पर पुलिस के जवान और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

23:12 (IST) 7 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: अमेरिका को सीरिया के संघर्ष में शामिल नहीं होना, बोले ट्रंप

अगले महीने राष्ट्रपति बनने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया बवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि सीरियाई विवाद के बीच अमेरिका को अपनी सेना वहां नहीं भेजनी चाहिए, अमेरिका को किसी भी कीमत पर इस संघर्ष में शामिल नहीं होना चाहिए।

23:11 (IST) 7 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: अनिल विज ने देखी साबरमती रिपोर्ट

एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने देखी है। उन्होंने फिल्म देख कहा कि यह फिल्म अपने-आप में बहुत कुछ कह रही है... इस फिल्म में बताया गया है कि सच पर झूठ की जितनी भी परतें चढ़ा ली जाएं, एक दिन वो सच सामने जरूर आता है... इस देश के प्रजातंत्र के जो चार प्रहरी हैं जिनके ऊपर दायित्व है सच को सामने लाने का, उन्हें अपने दायित्व पर ध्यान देना चाहिए।