संसद में गतिरोध खत्म हो गया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सर्वदलीय बैठक बुलाई और उसके बाद सभी दल संसद को सुचारू रूप से चलाने पर सहमत हुए। लोकसभा में संविधान पर चर्चा 13 और 14 दिसंबर को होगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा को संबोधित कर सकते हैं। संसद का घेराव करने के लिए काफी बड़ी संख्या में किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं। नोएडा से किसान दिल्ली की तरफ रवाना हो गए हैं। हालांकि, नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब पांच हजार जवानों की तैनाती की गई है। किसानों के कूच को लेकर नोएडा में कई जगहों पर जाम भी देखने को मिल रहा है। किसानों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। कई रूटों को डायवर्ट भी किया गया है। किसान पुलिस के घेरे को तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

अन्य बड़ी खबर

भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार रात कहा कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो गया है, जिन्हें 2 या 3 दिसंबर को होने वाली बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इससे पहले दिन में निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह नये मुख्यमंत्री के चयन के बीजेपी के फैसले का समर्थन करेंगे। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने पीटीआई को बताया, ‘महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो गया है। नए बीजेपी विधायक दल की बैठक 2 या 3 दिसंबर को होगी।’

Live Updates

देश-विदेश की अन्य खबरों के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

18:35 (IST) 1 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कल सुबह 10 इंडिया की मीटिंग

सोमवार सुबह 10 बजे इंडिया गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की एक अहम बैठक होने वाली है। कल संसद का सत्र भी जारी रहने वाला है, ऐसे में उससे पहले इस बैठक की अहमियत काफी ज्यादा बढ़ गई है। अभी तक बैठक का एजेंडा सामने नहीं आया है।

18:34 (IST) 1 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: नरेश बालियान दो दिन की पुलिस कस्टडी में

AAP विधायक नरेश बालियान को कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। उनको शनिवार रात ही दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। कई घंटों की पूछताछ के बाद आप विधायक के खिलाफ वो कार्रवाई हुई थी।

15:47 (IST) 1 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: किरीट सोमैया बोले- 5 दिसंबर को खत्म होगा इंतजार

शिवसेना UBT सांसद संजय राउत के बयान पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा कि संजय राउत का इंतजार 5 दिसंबर को खत्म होगा। 5 दिसंबर को शाम 5 बजे महाराष्ट्र को एक बार फिर अच्छा मुख्यमंत्री मिलेगा। महाराष्ट्र की जनता ने महायुति और बीजेपी पर अभूतपूर्व विश्वास जताया है।

15:45 (IST) 1 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: टीएमसी नेता का बांग्लादेश को लेकर बड़ा बयान

बांग्लादेश की स्थिति पर टीएमसी सरकार के रुख पर पार्टी नेता कुणाल घोष ने कहा कि हमारी सीएम ममता बनर्जी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि चूंकि बांग्लादेश एक अलग देश है, इसलिए हम केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए किसी भी कदम का समर्थन करेंगे लेकिन केंद्र सरकार को सक्रिय रूप से कुछ करने की ज़रूरत है। हमें यह भी नहीं पता कि जो कुछ हो रहा है वह असली है या नकली।

कुणाल घोष ने कहा कि केंद्र सरकार क्या कर रही है। बीजेपी और उसके समर्थक यहां पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश के खिलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे क्या फ़ायदा होगा? उन्हें दिल्ली जाना चाहिए और सरकार के शीर्ष अधिकारियों से मिलना चाहिए।

15:44 (IST) 1 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कांंग्रेस अध्यक्ष बोले- संविधान को बचाना होगा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अगर किसी चीज को हासिल करना है तो यूनिटी चाहिए। जब तक हम एक नहीं होंगे हम कुछ भी हासिल नहीं कर सकते। इस देश में संविधान को बचाना चाहिए इसलिए हमें एक रह कर संविधान को बचाना होगा। इसके साथ हमे लोकतंत्र को बचाना है. बाबा साहब की ये देन है।

15:16 (IST) 1 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: नेरश बाल्यान की कोर्ट में पेशी

AAP विधायक नरेश बाल्यान को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जबरन वसूली के एक मामले में नरेश बाल्यान को गिरफ्तार किया है।

14:48 (IST) 1 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बस डिपो के पास गड्ढे में गिरने से 7 साल के बच्चे की मौत

कुर्ला एसटी बस डिपो परिसर के पास खुले गड्ढे में गिरने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना कल शाम करीब 4.15 बजे हुई। नेहरू नगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 के तहत लापरवाही का मामला दर्ज किया।

12:36 (IST) 1 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: चुनावी मशीनरी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि चुनाव आयोग ने हमें सोमवार 5 तारीख को समय दिया है और कांग्रेस नेता उनसे मिलेंगे। हमने जो ज्ञापन दिया है वह चुनाव प्रक्रिया से संबंधित है। EVM चुनाव प्रक्रिया का एक हिस्सा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पूरी चुनाव मशीनरी में गड़बड़ियां हैं और लक्षित हेरफेर हुआ हैष महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे असंभव हैं। कोई भी उन्हें समझ नहीं सकता।

जयराम रमेश ने कहा कि हमने पूरी चुनाव मशीनरी पर सवाल उठाए हैं जो लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है…भारत गठबंधन के दलों ने दिसंबर 2023 में एक प्रस्ताव पारित किया कि तब VVPAT पर्चियों की 100% गिनती होनी चाहिए। मैंने VVPAT के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए भारत के चुनाव आयोग से समय मांगा है लेकिन हमें उनसे समय नहीं मिला।

11:23 (IST) 1 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: उत्तरकाशी में महापंचायत आज

उत्तरकाशी की मस्जिद को लेकर जारी विवाद के बीच आज हिंदू संगठनों ने महापंचायत का आयोजन किया है। इस मौके पर पूरे इलाके में धारा 163 लागू कर दी गई है और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

11:16 (IST) 1 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: जामा मस्जिद पहुंची न्यायिक जांच समिति

कड़ी सुरक्षा के बीच 3 सदस्यीय न्यायिक जांच समिति के सदस्य निरीक्षण के लिए शाही जामा मस्जिद में दाखिल हुई। 29 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने संभल ट्रायल कोर्ट से शाही जामा मस्जिद के खिलाफ मुकदमे में तब तक आगे न बढ़ने को कहा, जब तक कि सर्वेक्षण आदेश के खिलाफ मस्जिद समिति द्वारा दायर याचिका इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सूचीबद्ध नहीं हो जाती।

10:42 (IST) 1 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: BSF को लेकर बोले- केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जिनेवा कन्वेंशन के अनुसार, यह तय हुआ था कि सेना हमेशा सीमा के पीछे गश्त करेगी। भारत में सीमा सुरक्षा बल का गठन किया गया था। जब अटल बिहारी वाजपेयी सत्ता में थे, तब यह तय हुआ था कि एक बल सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। सीमा सुरक्षा बल पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारतीय सीमाओं पर देश के सबसे बड़े केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के रूप में काम कर रहा है और हमारी सीमाओं की रक्षा कर रहा है। सीमा सुरक्षा बल और बीएसएफ एकमात्र केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल हैं जो जमीन, पानी और हवा में ऑपरेशन कर सकते हैं।

09:45 (IST) 1 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली में हुई थी महायुति की बैठक

दिल्ली में महायुति के नेताओं की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर पर बैठक हुई थी। इस बैठक एकनाथ शिंदे से लेकर देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार मौजूद थे।

09:43 (IST) 1 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: आज मुंबई लौट सकते हैं एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज सातारा से मुंबई लौट सकते हैं। दिल्ली के बाद मुंबई में महायुति की बैठक होनी है जिसमें सीएम के नाम को लेकर आखिरी फैसला लिया जाएगा। खबरें हैं कि महाराष्ट्र के सीएम को लेकर काफी संशय की स्थिति है।

08:51 (IST) 1 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राजकुंद्रा के खिलाफ बड़ा एक्शन

पोर्नोग्राफी मामले में ईडी ने राज कुंद्रा के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। उनसे मुंबई ऑफिस में पूछताछ होगी। ईडी ने उनके घर पर रेट भी मारी थी।

08:49 (IST) 1 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल करेगा संभल पीड़ित परिवारों से मुलाकात

कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आज संभल हिंसा के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगा। बता दें कि शनिवार को संभल जाने को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता और प्रशासन के बीच टकराव हुआ था।

08:40 (IST) 1 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: आज दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे की बड़ी रैली

कांग्रेस नेता और पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे आज दिल्ली में एक विशाल रैली में पार्टी के संविधान बचाओ नारे को बुलंद करेंगे। साथ ही वह वक्फ संपत्ति संशोधन विधेयक का भी विरोध करेंगे और जाति जनगणना की मांग को आगे बढ़ाएंगे।