आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: संसद के बजट सत्र की शुरुआत आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधन के साथ होगी। राष्ट्रपति अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ आने वाले समय की नीति और प्राथमिकताओं का खाका प्रस्तुत करेंगी। बजट सत्र के लिए रणनीति तैयार करने हेतु विपक्षी दलों की बैठक आज सुबह 10 बजे होगी। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट प्रस्तुत करेंगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद संसद में बृहस्पतिवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा, जो इस बार आम बजट से तीन दिन पहले लाया जा रहा है। बजट सत्र को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला चरण 28 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद सत्र स्थगित रहेगा और दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलने की संभावना है।

देशभर में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों को लेकर विरोध तेज हो गया है। इन नियमों का मकसद उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति के आधार पर होने वाले भेदभाव को रोकना बताया गया है लेकिन इसके विरोध में कई जगह छात्र और सामाजिक संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। कई राज्यों में सामान्य वर्ग के छात्र संगठनों और कुछ सामाजिक समूहों का कहना है कि नए प्रावधानों में केवल अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिए शिकायत की व्यवस्था स्पष्ट है, जबकि सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए समान और भरोसेमंद व्यवस्था नहीं दिखती। कई विश्वविद्यालय परिसरों के बाहर प्रदर्शन हुए हैं और कुछ जगह प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानी पड़ी है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हुई बारिश के बाद आज भी आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत पश्चिमोत्तर भारत में आज भी बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश के आसार हैं।

Live Updates
09:42 (IST) 28 Jan 2026

अजित पवार को ले जा रहा विमान पुणे में दुर्घटनाग्रस्त

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा विमान पुणे जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी।

09:30 (IST) 28 Jan 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दुर्गापुर दौरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दुर्गापुर दौरे पर पार्टी नेता दिलीप घोष ने कहा, "भाजपा बंगाल में सरकार बनाना चाहती है और बदलाव लाना चाहती है। यहां की जनता भी यही चाहती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने दौरे की शुरुआत बंगाल से की और यहां की तैयारियों की पूरी जानकारी जुटाई।"

09:23 (IST) 28 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: महाराष्ट्र के बारामती में विमान दुर्घटना

महाराष्ट्र के बारामती में विमान दुर्घटना की खबर है। जानकारी के मुताबिक, यह एक निजी विमान था जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार भी सवार थे। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

08:52 (IST) 28 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: यूजीसी के नए नियम पर कांग्रेस नेता उदित राज

यूजीसी के नए नियम पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "मैंने गैजेट नोटिफिकेशन पढ़ा है। इसकी समिति पर चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि अगर समिति एकतरफा फैसले लेती है, तो यह 'सवर्ण' छात्रों के खिलाफ हो सकता है। झूठ फैलाया जा रहा है कि समानता समिति एकतरफा फैसले लेगी। मेरा मानना ​​है कि भाजपा शायद यह चाल चल रही है कि 100% 'सवर्ण' उन्हें वोट देते हैं और वह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को भी खुश करना चाहती है। यह कहानी क्यों गढ़ी जा रही है?"

08:14 (IST) 28 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: विपक्ष के नेता कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे

विपक्ष के नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे ताकि मनरेगा, एसआईआर, इंदौर जल त्रासदी, अर्थव्यवस्था की स्थिति और अन्य मुद्दों पर सदन में अपनी रणनीति तैयार कर सकें।

08:13 (IST) 28 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: भारत-यूरोपीय संघ FTA पर क्या बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "मैं मुक्त व्यापार समझौते का स्वागत करती हूं और यह 20 वर्षों से पेंडिंग था। दो दशकों से भारत और यूरोपीय संघ इस तरह के व्यापार समझौते पर चर्चा कर रहे थे और अंततः इसका समापन होना हमारे देशों, यूरोपीय संघ के देशों के साथ-साथ हमारे लिए भी अच्छा है।"

08:11 (IST) 28 Jan 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: संसद के बजट सत्र पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

आज से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "देखते हैं ये लोग इस बजट में क्या लाते हैं। देश में मौजूदा ज्वलंत मुद्दा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का है। उत्तर प्रदेश सरकार को उनके पद के बारे में पूछने का क्या हक है। ये सब जो उन्होंने शुरू कर दिया है, यानी अपनी पहचान साबित करना - चाहे आप हिंदू हों या नहीं, वोट डालने के लिए आपको यह साबित करना होगा कि आप वैध मतदाता हैं।"