वक्फ (संशोधन) विधेयक लोकसभा में पारित हो गया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वक्फ के पास सबसे अधिक संपत्ति है। अगर इसका सही इस्तेमाल किया गया होता तो गरीब मुस्लिमों का काफी फायदा होता। उससे पहले विपक्षी दलों ने संसद भवन में बैठक की, जिसमें इस विवादास्पद विधेयक को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। वहीं, वक्फ संशोधन विधेयक पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा, “गरीब मुसलमानों को PM मोदी से उम्मीदें हैं और इसीलिए हमने इस संशोधन विधेयक का नाम ‘उम्मीद’ रखा है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू उम्मीद की किरण हैं…PM मोदी सरकार ने तय किया है कि वे गरीब मुसलमानों को मुख्यधारा में लाएंगे। यह ’70 साल बनाम मोदी कार्यकाल’ है। विपक्ष के पास 70 साल थे और उन्होंने जो कर सकते थे किया। उन्होंने वक्फ को लूटा। अमीरों ने गरीबों के हक लूटे। देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें jansatta.com

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), शिवसेना और समाजवादी पार्टी ने लोकसभा के अपने सभी सांसदों को 2 और 3 अप्रैल को सदन में उपस्थित रहने और वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा में भाग लेने के लिए व्हिप जारी किया है। वहीं, गुरुग्राम के सरस्वती एन्क्लेव इलाके में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में आग लग गयी। एक गोदाम में आग लगने के बाद गुरुग्राम, नूंह और झज्जर से दमकल गाड़ियों को बुलाया गया है हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। गुजरात के सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ मूवमेंट के तहत माधवपुर मेले का आयोजन किया गया। पढ़ें- देशभर के मौसम का हाल

Live Updates
13:16 (IST) 1 Apr 2025
Taaza Khabar LIVE: लोकसभा में कल दोपहर 12 बजे वक्फ बिल पेश किया जाएगा

लोकसभा में कल दोपहर 12 बजे वक्फ (संशोधन) बिल पेश किया जाएगा। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। वहीं, विपक्ष ने इस पर 12 घंटे चर्चा की मांग की।

12:32 (IST) 1 Apr 2025
Taaza Khabar LIVE: सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

तृणमूल कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने मंगलवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कुछ मुद्दों को लेकर हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन में प्रश्नकाल समाप्त होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने विभिन्न विपक्षी सदस्यों के कार्य स्थगन नोटिस की सूचना दी। इसी दौरान सपा, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्य कुछ मुद्दे को लेकर नारेबाजी करने लगे। कुछ सपा सदस्यों के हाथों में तख्तियां भी थीं। अध्यक्ष बिरला ने सदस्यों से तख्ती और पोस्टर नहीं दिखाने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘अगर आप तख्ती लेकर आएंगे तो सदन नहीं चलेगा। मैं शून्यकाल में आपको सभी मुद्दों पर बोलने की अनुमति दूंगा।’’

12:23 (IST) 1 Apr 2025
Taaza Khabar LIVE: पादरी बजिंदर सिंह को आजीवन कारावास

मोहाली कोर्ट ने 2018 के यौन उत्पीड़न मामले में पादरी बजिंदर सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

12:22 (IST) 1 Apr 2025
Taaza Khabar LIVE: चिली के राष्ट्रपति से मिले प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट से मुलाकात की।

11:54 (IST) 1 Apr 2025
Taaza Khabar LIVE: समाजवादी पार्टी वक्फ बिल के खिलाफ

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “…भाजपा का इतिहास जिस तरह के फैसलों से भरा है, उससे जो परिणाम भाजपा चाहती थी वह नहीं आए। भाजपा का हर फैसला वोट के लिए होता है… समाजवादी पार्टी वक्फ बिल के खिलाफ है… वे(भाजपा) पूरा नियंत्रण अपने पास चाहते हैं… इस देश ने वह समय भी देखा है जब प्रशासन के गलत फैसले के कारण भारत की संस्कृति और भाईचारे के खिलाफ खाई पैदा की गई है… GST हो, नोटबंदी हो या अन्य फैसले हों, वह(भाजपा) लोगों से कुछ न कुछ छीनने का काम करते हैं। वक्फ के माध्यम वह यह संदेश देना चाहते हैं कि अपना वोट बैंक ठीक कर लें… वह कहते थे कि हम(विपक्ष) तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं, क्या वे(भाजपा) ईद पर किट बांटकर तुष्टीकरण नहीं कर रहे हैं?…”

11:25 (IST) 1 Apr 2025
Taaza Khabar LIVE: हर विभाग में अरविंद केजरीवाल और उनके लोगों ने भ्रष्टाचार किया- CAG रिपोर्ट पर बोले कपिल मिश्रा

CAG रिपोर्ट पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “एक-एक करके जो CAG रिपोर्ट सामने आ रही है उसमें सामने आ रहा है कि कैसे अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार हर एक विभाग में भ्रष्टाचार कर रही थी… DTC की रिपोर्ट में आया है कि DTC का 14000 करोड़ रुपये की नुकसान हुआ, शराब घोटाले की रिपोर्ट बता रही है कि 2000 करोड़ की केवल राजस्व हानि दिल्ली की जनता की हुई, 14 अस्पताल बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च हो गए लेकिन एक भी अस्पताल बनाया नहीं गया है… यह कोई राजनीतिक दस्तावेज नहीं है बल्कि CAG की रिपोर्ट है और हर विभाग में अरविंद केजरीवाल और उनके लोगों ने भ्रष्टाचार किया है.”

11:02 (IST) 1 Apr 2025
Taaza Khabar LIVE: RBI के 90वें वर्ष के समापन समारोह में पहुंची द्रौपदी मुर्मू

RBI के 90वें वर्ष के समापन समारोह में अध्यक्ष द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “RBI ने पिछले कुछ सालों में NABARD, IDBI, राष्ट्रीय आवास बैंक जैसी संस्थाओं की स्थापना करके वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत किया है। इसने कृषि, लघु व्यवसाय और आवास क्षेत्रों के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की है।”

10:35 (IST) 1 Apr 2025
Taaza Khabar LIVE: नीतीश कुमार को कांग्रेस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं- ललन सिंह

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, “JDU और नीतीश कुमार जी को कांग्रेस के सर्टिफिकेट की कोई जरूरत नहीं है वो अपने गिरेबान में झांक के देखें। उन्होंने इस देश और बिहार में कितने साल शासन किया? उन्होंने मुसलमानों के लिए क्या किया.. नीतीश कुमार जी ने पिछले 20 वर्षों में मुसलमानों के हक और उनके उत्थान के लिए जो काम किया है वो देश में आजादी के बाद किसी राज्य में आज तक किसी सरकार ने नहीं किया…

10:07 (IST) 1 Apr 2025
Taaza Khabar LIVE: वक्फ संशोधन विधेयक पर क्या बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी

वक्फ संशोधन विधेयक पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “वक्फ पर हमारा बहुत साफ रुख है। JPC जब बनी थी तो हमने अपने सारे संशोधन रख दिए थे लेकिन वहां उसे माना नहीं गया था। जब यह(वक्फ संशोदन बिल) सदन में आएगा तो हम वैसे ही अपने विचार रखेंगे जैसे JPC में रखे थे।”

09:33 (IST) 1 Apr 2025
Aaj ki Taaza Khabar LIVE: रिंग रोड की मरम्मत का काम चल रहा- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “इस समय रिंग रोड की मरम्मत का काम चल रहा है, मधुबन चौक से मुकबरा चौक तक दोनों तरफ यहां पर पूरी तरह से दो लेयर का काम किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में रिंग रोड से गड्ढे खत्म हो सकें और जनता को साफ सुथरी, समतल सड़क मिल सके।”

09:31 (IST) 1 Apr 2025
Aaj ki Taaza Khabar LIVE: दार्जिलिंग में ग्रामीणों ने पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त किया

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा टायर जलाने और पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के बाद खारीबाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। SP प्रवीण प्रकाश ने कहा, “अभी स्थिति नियंत्रण में है। हम इसमें शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान करेंगे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। इस घटना में हमारे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमने इस घटना में 7-8 लोगों को हिरासत में लिया है।”

09:27 (IST) 1 Apr 2025
Aaj ki Taaza Khabar LIVE: कठुआ में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर: कठुआ के पंजतीर्थी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी के बाद तलाशी और घेराबंदी अभियान जारी है।

09:27 (IST) 1 Apr 2025
Aaj ki Taaza Khabar LIVE: चिली के राष्ट्रपति दिल्ली पहुंचे

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट का दिल्ली पहुंचने पर विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने स्वागत किया। गेब्रियल बोरिक फॉन्ट 1-5 अप्रैल तक भारत की 5 दिवसीय यात्रा पर हैं, उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है।

09:26 (IST) 1 Apr 2025
Aaj ki Taaza Khabar LIVE: लोकसभा में कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने भारत में चुनाव सुधारों के मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश किया, जिसमें विशेष रूप से मतदाता फोटो पहचान पत्र (IPIC) के सत्यापन पर ध्यान केंद्रित किया गया।