जम्मू – कश्मीर में बीते तीन दिनों में आतंकियों ने तीन घटनाओं को अंजाम दिया है। मंगलवार शाम जम्मू संभाग के कठुआ और डोडा में आतंकियों ने हमले किए। कठुआ के हीरानगर में आतंकी हमले के बाद एक्शन लेते हुए पुलिस ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है, वहीं दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार रात को एक और आतंकी घटना हुई। यह बीते तीन दिनों में राज्य में अंजाम दी गई तीसरी आतंकी वारदात है। यहां चतेरगाला इलाके में आतंकियों ने एक चेक पोस्ट पर हमला किया, इसमें राष्ट्रीय राइफल्स के चार जवान और पुलिस का एक SPO घायल हो गया।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 12 जून LIVE: यहां पढ़े देश और दुनिया की आज की सभी खबरें
इससे पहले मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रियासी आतंकी हमले में शामिल एक दहशतगर्द का स्केच जारी किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस आतंकी के बारे में काम की जानकारी देने वाले को बीस लाख रुपये देने का भी ऐलान किया है। रियासी आतंकी हमले में दस लोग मारे गए थे और बस के खाई में गिरने की वजह से 42 घायल हो गए थे। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जनसत्ता के साथ…
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 12 जून LIVE
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: आंध्र प्रदेश में नई सरकार के गठन को लेकर आज टीडीपी, जनसेना और बीजेपी के विधायक दल की बैठक होनी है। इस बीच सूत्रों का कहना है कि जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण आंध्र प्रदेश में डिप्टी सीएम का पद मांग सकते हैं।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: एनडीए विधायक दल की बैठक के लिए टीडीपी, जनसेना और बीजेपी विधायक बैठक के लिए विजयवाड़ा पहुंचे हैं। टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू, जनसेना प्रमुख पवन कल्याण, राज्य बीजेपी प्रमुख दग्गुबाती पुरंदेश्वरी और अन्य विधायक बैठक में शामिल होंगे।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: ओडिशा में बीजेपी की जीत हुई है, जिसके तहत बुधवार को नए सीएम शपथ लेंगे। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं, हालांकि अभी तक बीजेपी ने यह नहीं घोषित किया है कि मुख्यमंत्री कौन होगा। इसको लेकर आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव पर्यवेक्षक के तौर पर ओडिशा जाने वाले हैं। माना जा रहा है कि पार्टी आज अपना सीएम तय कर लेगी।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 77वें जन्मदिन पर आरजेडी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास के बाहर नाच-गाकर जश्न मनाया।
#watch | Patna: On the 77th birthday of former Bihar CM and RJD chief Lalu Prasad Yadav, RJD workers and supporters dance and celebrate outside his residence pic.twitter.com/AWidjezgCR— ANI (@ANI) June 11, 2024
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: सूचना एवं प्रसारण (I&B) मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि लोगों ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी को देश की सेवा करने का आशीर्वाद दिया है। कल अपने पहले कार्यकाल के पहले ही दिन प्रधानमंत्री ने गरीबों और किसानों को समर्पित फैसले लिए थे। युवाओं के लिए बहुत मजबूत नींव रखनी है। मुझे यह अवसर देने के लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अगले 5 वर्षों में यूएनएससी में सीट को लेकर कहा कि इसके अलग-अलग पहलू हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में मोदी 3.0 की विदेश नीति बहुत सफल होगी। भारत का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। न केवल हमारी अपनी धारणा के संदर्भ में बल्कि अन्य देशों की सोच में भी बदलाव हो रहा है। उन्हें लगता है कि भारत वास्तव में उनका मित्र है और उन्होंने देखा है कि संकट के समय में यदि कोई एक देश ग्लोबल साउथ के साथ खड़ा है, तो वह भारत है। उन्होंने देखा है कि जब हमने G20 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ की सदस्यता को आगे बढ़ाया, तो दुनिया ने हम पर भरोसा किया और हमारी जिम्मेदारियां भी बढ़ रही हैं, इसलिए हमें भी विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की पहचान निश्चित रूप से बढ़ेगी।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या उनके पास प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल के लिए पर्याप्त ‘जनादेश’ है। पवार ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत हासिल करने से चूक गई और केंद्र में नयी गठबंधन सरकार बनाने के लिए उसे अपने सहयोगियों का समर्थन लेना पड़ा। उन्होंने पुणे से लगभग 125 किलोमीटर दूर अहमदनगर में पार्टी के एक सम्मेलन में यह बात कही।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने एक बार फिर से कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार अल्पमत में है और उसे सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा ने नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सहयोगी दलों को अहम मंत्रालय नहीं दिये। उमर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दलों द्वारा मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अपनी उचित हिस्सेदारी के लिए दबाव डालने की चर्चा के बावजूद, यह स्पष्ट है कि सत्ता के गलियारों में उनका ज्यादा प्रभाव नहीं है।’’
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: अहिंसक विरोध प्रदर्शन के पैरोकार और नागरिक अधिकार आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं को श्वेत अधिकारियों की क्रूरतापूर्ण प्रतिक्रियाओं के सामने डटे रहने की सीख देने वाले सांसद जेम्स लॉसन जूनियर का निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: परिषद ने गाजा में इजराइल और हमास के बीच आठ महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से सोमवार को अपने पहले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अमेरिका समर्थित संघर्ष विराम प्रस्ताव की घोषणा राष्ट्रपति जो बाइडन ने की। अमेरिका का कहना है कि इजराइल ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन की एक टीम जम्मू-कश्मीर भेजी गई है, ताकि वहां तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकवादी हमले में घायल हुए जिले के तीन लोगों की मदद की जा सके। गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की दो महिलाएं और एक पुरुष इस हमले में घायल हुए 41 लोगों में शामिल हैं। इस हमले में नौ लोगों की मौत भी हुई है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: मलावी के उपराष्ट्रपति और देश की एक पूर्व प्रथम महिला नागरिक को लेकर जा रहा एक सैन्य विमान सोमवार को ब्लांटायर के पास लापता हो गया था और सैनिक पर्वतीय जंगलों में उसकी तलाश कर रहे हैं। राष्ट्रपति लाजारस चकवेरा ने यह जानकारी दी। उपराष्ट्रपति सोलोस चिलिमा (51), पूर्व प्रथम महिला नागरिक शानिल जिंबिरी और आठ अन्य को लेकर विमान इस दक्षिणी अफ्रीकी देश की राजधानी लिलोंग्वे से सोमवार सुबह 9.17 बजे रवाना हुआ था और इसे करीब 45 मिनट बाद राजधानी से 370 किलोमीटर दूर मजुजु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरना था।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: जम्मू-कश्मीर पुलिस औऱ सुरक्षा बल के जवान लगातार रियासी हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी क अनुसार, रियासी आतंकी हमले में पाकिस्तान के तीन आतंकी शामिल थे, जिनका संबंध लश्कर से बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए 11 टीमें बनाई हैं।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: आज बीजेपी विधायक दल के नेता ओडिशा में अपने नेता और राज्य के नए मुख्यमंत्री चुनने के लिए मीटिंग करेंगे। पार्टी के एक सीनियर नेता की मानें को बुधवार को ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री शपथ ले सकते हैं। बीजेपी ने ओडिशा की 147 सीटों में से 78 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: आज बीजेपी विधायक दल के नेता ओडिशा में अपने नेता और राज्य के नए मुख्यमंत्री चुनने के लिए मीटिंग करेंगे। पार्टी के एक सीनियर नेता की मानें को बुधवार को ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री शपथ ले सकते हैं। बीजेपी ने ओडिशा की 147 सीटों में से 78 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ LIVE: जाधव प्रतापराव गणपतराव को आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) औ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए हैं। जयन्त चौधरी को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ LIVE: राव इंद्रजीत सिंह को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। डॉ जितेंद्र सिंह को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री, प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है। अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ LIVE: गजेन्द्र सिंह शेखावत को संस्कृति मंत्री और पर्यटन मंत्री बनाया गया है। अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है। किरण रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री बनाया गया है। डॉ. मनसुख मंडाविया को श्रम और रोजगार मंत्री और युवा मामले और खेल मंत्री बनाया गया है। जी किशन रेड्डी को कोयला मंत्री औ खान मंत्री बनाया गया है। चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनाया गया है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ LIVE: जुएल ओराम को जनजातीय मामलों के मंत्री बनाया गया है। गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्रालय का प्रभार बढ़ाया गया है। अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया गया है। ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया संचार मंत्री औ पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री बनाया है। भूपेन्द्र यादव पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ LIVE: सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री बनाया गया है। डॉ वीरेंद्र कुमार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बनाया गया है। किंजरापु राममोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया। प्रल्हाद जोशी को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री बनाया गया है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ LIVE: राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को पंचायती राज मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री बनाया है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। जीतन राम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री बनाया गया है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ LIVE: भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता पीयूष गोयल को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री बनाया गया है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ LIVE: कृषि मंत्री बनते ही शिवराज सिंह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ LIVE: भारतीय जनता पार्टी के नेता हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ LIVE: सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय का प्रभार दिया गया है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ LIVE: हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान को खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ LIVE: मोदी सरकार ने बांटे मंत्रालय
राजनाथ सिंह को डिफेंस
अमित शाह को गृह मंत्रालय
नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय
शिवराज सिंह चौहान को कृषि और पंचायती राज मंत्रालय
मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय और अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्ट्री
निर्मला सीतारण को वित्त मंत्रालय
जीतन राम मांझी को MSME
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है। मनोहर लाल खट्टर को अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्ट्री भी दी गई है। नितिन गडकरी को सड़क और परिवहन मिनिस्ट्री दी गई है। अजय टम्टा को परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है। दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा को परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है।
