दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 08 फरवरी 2025 Highlights: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को शानदार जीत हासिल की। बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी को 22 सीटों के साथ अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल भाजपा के उम्मीदवार परवेश वर्मा से हार गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम को जनता ‘ऐतिहासिक’ फैसले की सराहना की और बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, “आज की जीत ऐतिहासिक है। यह कोई साधारण जीत नहीं है। दिल्ली की जनता ने ‘आप-दा’ को बाहर निकाल दिया है। दिल्ली को ‘आप-दा’ से मुक्ति मिल गई है। दिल्ली का जनादेश स्पष्ट है। आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई है। आज दिखावटीपन, अराजकता, अहंकार और दिल्ली को घेरने वाले ‘आप-दा’ की हार हुई है। मैं इस जीत के लिए भाजपा के हर कार्यकर्ता और आप सभी को बधाई देता हूं।”
Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam | ECI Delhi Election Result
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य उम्मीदवार
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इसमें प्रवेश वर्मा की बंपर जीत हुई है। आम आदमी पार्टी उम्मीदवार और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस नेता अलका लांबा और बीजेपी के रमेश बिधूड़ी के खिलाफ चुनाव लड़ा। आतिशी ने जीत दर्ज की है। जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया का मुकाबला बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस के फरहाद सूरी से था। यहां पर मारवाह ने जीत हासिल की है। आप के वरिष्ठ नेता सत्येन्द्र जैन का मुकाबला शकूर बस्ती से बीजेपी के करनैल सिंह से था। यहां पर सत्येंद्र जैन ने जीत दर्ज की है।
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश सीट पर फिर से पीछे चल रहे हैं। मतगणना के दौरान कई बार बढ़त लेते हुए भारद्वाज 2 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की शिखा रॉय से 459 वोट पीछे हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी दिल्ली में सरकार बनाएगी।”
रोहिणी में AAP के प्रदीप मित्तल आगे चल रहे हैं, जबकि विजेंद्र गुप्ता पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी नेता गुप्ता आगे चल रहे थे, लेकिन मित्तल ने उन्हें पीछे छोड़ दिया।
शुरुआती आधिकारिक रुझानों में भाजपा आगे चल रही है, कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा, ”केजरीवाल दो बार जीते क्योंकि उन्होंने मुफ्त चीजें बांटी और झूठे वादे किए। लेकिन पिछले 10 सालों में उनकी पोल खुल गई। अगर कालकाजी के लोग विकास चाहते हैं, तो वे आतिशी को विदाई देंगे। यह बढ़त (कालकाजी से) कालकाजी के लोगों का आशीर्वाद है। केजरीवाल ने पिछले 10 सालों में दिल्ली में कोई काम नहीं किया। मेरा मानना है कि आपदा खत्म हो रही है और भाजपा सत्ता में आएगी। हम यहां जनता की सेवा करने के लिए हैं, सीएम जैसे किसी पद के लिए नहीं।”
सुबह 9.40 बजे तक भारतीय जनता पार्टी 44 सीटों पर आगे चल रही है। इनके अलावा नरेला, किराड़ी, मोती नगर, द्वारका, जंगपुरा, संगम विहार, पटपड़गंज, मादीपुर, मटियाला, कस्तूरबा नगर, लक्ष्मी नगर, घोंडा, सदर बाजार, राजौरी गार्डन, नजफगढ़, मालवीय नगर, कालकाजी, विश्वास नगर, आदर्श नगर, मंगोलपुरी, हरि नगर, बिजवासन, आरके पुरम, कृष्णा नगर, पालम, महरौली, गांधी नगर, मुस्तफाबाद, रिठाला, शालीमार बाग, बल्लीमारान, जनकपुरी, दिल्ली कैंट, छतरपुर, शाहदरा, करावल नगर, बवाना, करोल बाग, मुंडका, ट्राई नगर, पटेल नगर, उत्तर नगर, नई दिल्ली, रोहतास नगर से आगे चल रही है।
सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना के शुरुआती दौर में चांदनी चौक विधानसभा सीट पर आप के पुनर्दीप सिंह साहनी ने बढ़त बना ली है। साहनी 2970 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के मुदित अग्रवाल उनसे पीछे चल रहे हैं।
शुरुआती रुझानों में आप के सोमनाथ भारती से पीछे रहने के बाद भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय मालवीय नगर सीट से आगे चल रहे हैं।
ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र में शुरुआत में पीछे रहने के बाद, शुरुआती रुझानों के अनुसार, आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सीट पर बढ़त बना ली है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है और आदर्श नगर से भाजपा उम्मीदवार राज कुमार भाटिया आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला आप के मुकेश कुमार गोयल से है जो पीछे चल रहे हैं।
शुरुआती रुझानों के अनुसार, गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अरविंदर सिंह लवली आगे चल रहे हैं। आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई।
सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होने के बाद से भारतीय जनता पार्टी ने एक घंटे से भी कम समय में 36 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया। पार्टी ने शुरुआती रुझानों में जादुई आंकड़ा छू लिया।
शुरुआती रुझानों में आप के सोमनाथ भारती से पीछे रहने के बाद भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय मालवीय नगर सीट से आगे चल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी सहित आप के शीर्ष नेता नई दिल्ली, जंगपुरा और कालकाजी सीटों से पीछे चल रहे हैं।
कांग्रेस नेता विशेष टोकस ने कहा, “कांग्रेस को उम्मीद से ज्यादा सीटें मिलेंगी और मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि दिल्ली में सरकार कांग्रेस पार्टी के बिना नहीं बनेगी। कांग्रेस इस चुनाव में किंग-मेकर होगी।”
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सही राम तुगलकाबाद सीट पर भाजपा प्रतिद्वंद्वी रोहताश कुमार से आगे चल रहे हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में भाजपा तीन सीटों – संगम विहार, विश्वास नगर और शाहदरा पर आगे चल रही है।
ग्रेटर कैलाश में भाजपा की शिखा राय आगे चल रही हैं, जबकि सौरभ भारद्वाज पीछे चल रहे हैं। भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से दो बार विधायक रह चुके हैं।
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती बीजेपी के सतीश उपाध्याय के खिलाफ मालवीय नगर निर्वाचन क्षेत्र में आगे चल रहे हैं।
दिल्ली के मंत्री और आप उम्मीदवार गोपाल राय रुझानों के अनुसार बाबरपुर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अनिल कुमार वशिष्ठ से आगे चल रहे हैं।
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की, क्योंकि दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए मतगणना शुरू हो गई है। दिल्ली के मौजूदा सीएम – आतिशी इस सीट से आप उम्मीदवार हैं। अलका लांबा कालकाजी सीट से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
बुराड़ी विधानसभा सीट पर AAP उम्मीदवार संजीव झा, जेडीयू के शैलेंद्र कुमार से आगे चल रहे हैं। जेडीयू बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है और भगवा पार्टी ने एनडीए में सीट बंटवारे के फॉर्मूले के तहत यह सीट नीतीश कुमार की पार्टी को आवंटित की है।
मुस्तफाबाद सीट पर AAP उम्मीदवार अदील अहमद खान मोहन सिंह बिष्ट से आगे चल रहे हैं। AIMIM ने इस सीट पर दंगा-आरोपी मोहम्मद ताहिर हुसैन को टिकट दिया था, हालांकि शुरुआती रुझानों में वह पीछे चल रहे हैं।
ओखला सीट पर AAP के मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान बीजेपी के मनीष चौधरी से आगे चल रहे हैं। मुस्लिम बहुल इस सीट पर AIMIM ने भी अपना उम्मीदवार शिफा उर रहमान खान को मैदान में उतारा है।
आप नेता जेस्मीन शाह ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि आप भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। हमने देखा कि यह सिर्फ चुनाव नहीं था, यह आप और पूरे सिस्टम के बीच की लड़ाई थी और यह सिस्टम सिर्फ बीजेपी नहीं थी। ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग सभी बीजेपी के साथ खड़े थे। दिल्ली की जनता ने देखा कि सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही इस भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ खड़े हो सकते हैं।
