Delhi News: भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता ने गुरुवार दोपहर शहर के रामलीला मैदान में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी की चौथी दिल्ली की मुख्यमंत्री और इस पद पर आसीन होने वाली दूसरी महिला नेता बन गई हैं। वह बीजेपी की सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आप की आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री भी हैं। रेखा गुप्ता के साथ ही छह सहयोगियों को भी कैबिनेट में जगह दी गई है। इसमें प्रवेश वर्मा का नाम भी शामिल है। मुख्यमंत्री के रूप में मनोनीत होने के बाद अपनी पहली टिप्पणी में रेखा गुप्ता ने कहा कि वह “दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने” के लिए प्रतिबद्ध हैं और उन्होंने दिल्ली के हर एक नागरिक के कल्याण, सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने की शपथ ली।

Delhi CM Rekha Gupta Shapath Grahan Samaroh LIVE Updates: Check Here

पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता को आज रामलीला मैदान में छह अन्य मंत्रियों के साथ पद की शपथ दिलाई गई।। जिन छह मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। उनमें- प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इन्द्राज सिंह,कपिल मिश्रा,पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है।

UP Budget 2025 LIVE: योगी सरकार का 9वां बजट पेश हो चुका है। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 8 लाख करोड़ से ज्यादा का यूपी बजट पेश किया। इस बार 8 लाख करोड़ से ज्‍यादा के इस बजट में कई बड़े ऐलान किए गए हैं। इसमें राज्य सरकार ने 4 नए एक्सप्रेस वे को लेकर बड़ा ऐलान किया है, जिस पर 1500 करोड़ से ज्‍यादा का खर्च होगा। उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के लिए 11.50 करोड़ रुपये दिए गए हैं। किसानों को मुफ्त सिंचाई के लिए 1300 करोड़ रुपये जारी किए किए गए हैं। लखनऊ में AI सिटी बनाने के साथ ही बांके बिहार कॉरिडोर के लिए 150 करोड़ का ऐलान किया गया है।

Live Updates

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: अलका लांबा 1995 में DUSU चुनाव जीतकर NSUI से अध्यक्ष बनीं और उसी साल ABVP से रेखा गुप्ता महासचिव चुनी गईं।

20:10 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: रेखा गुप्ता का सफर आसान नहीं- अलका लांबा

भाजपा विधायक रेखा गुप्ता के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा, “उनकी (रेखा गुप्ता की) यात्रा आसान नहीं होने वाली है और उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, दिल्ली को एक और महिला मुख्यमंत्री मिल गई है। मदन लाल खुराना एक मजबूत नेता थे, लेकिन वे अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। इसी तरह, साहिब सिंह वर्मा अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके और बाद में सुषमा स्वराज को मुख्यमंत्री बनाया गया। इस तरह, सिर्फ़ पाँच साल में तीन मुख्यमंत्री हो गए।”

19:58 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: बीजेपी दिल्ली को आदर्श दिल्ली बनाएगी- पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “मैं (नई दिल्ली सरकार) को बधाई देता हूं। जिस तरह से पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की डबल इंजन सरकार पूरे देश में तेज गति से काम कर रही है, बीजेपी दिल्ली में भी काम करेगी। पिछले 10 सालों में ‘आपदा सरकार’ ने केंद्र सरकार की योजनाओं को यहां लागू नहीं होने दिया। बीजेपी दिल्ली को ‘आदर्श दिल्ली’ बनाएगी।”

19:47 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: डीयू के वाइस चांसलर ने रेखा गुप्ता को दी बधाई

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश कुमार सिंह कहते हैं, “आज का दिन दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए गर्व का दिन है। दौलत राम कॉलेज की छात्रा रेखा गुप्ता अब दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। इससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। उनका जीवन कई लोगों के जीवन को बदल देगा। मैं रेखा गुप्ता को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूँ।”

19:38 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने रेखा गुप्ता से की मुलाकात

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। सीएम ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में दिल्ली विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी और सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल होगी। आदरणीय पीएम मोदी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के समर्पित प्रयासों से राष्ट्रीय राजधानी समृद्धि और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ती रहेगी।”

19:25 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: दिल्ली की हर महिला इंतजार कर रही- आतिशी

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि भाजपा ने पहली कैबिनेट बैठक में 2500 रुपये प्रति माह योजना पारित करने का वादा किया था, दिल्ली की हर महिला इंतजार कर रही है।

19:15 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: दिल्ली सचिवालय पहुंची सीएम रेखा गुप्ता

पहली कैबिनेट बैठक के लिए सचिवालय पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता और दिल्ली के अन्य मंत्री।

19:01 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: हमे नदी की सफाई का संकल्प याद आया- रेखा गुप्ता

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “आज मां यमुना की आरती के दौरान हमें नदी की सफाई का संकल्प याद आया। हम आवश्यक संसाधनों का उपयोग करेंगे और यह हमारी प्राथमिकता होगी।”

18:49 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: वासुदेव घाट पर यमुना की आरती

यमुना के वासुदेव घाट पर यमुना की आरती की जा रही है, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आरती में शामिल हो रही हैं।

18:38 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: दिल्ली की सीएम आरती में हुईं शामिल

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ वासुदेव घाट पर शाम की आरती में शामिल होकर प्रार्थना करती हैं।

18:30 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: आज से दिल्ली में नए युग की शुरुआत- एन चंद्रबाबू नायडू

रेखा गुप्ता के दिल्ली की सीएम बनने पर आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं, आज दिल्ली में नए युग की शुरुआत होने जा रही है। दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है, अब हमारे पास शुद्ध हवा होगी और आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। यमुना नदी अब शुद्ध होगी।”

18:10 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: बीजेपी नेता वासुदेव घाट पहुंचे

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य भाजपा नेता शाम की आरती में शामिल होने के लिए यमुना के वासुदेव घाट पर पहुंचे।

18:00 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: शाम 7.30 बजे होगी कैबिनेट की मीटिंग

वासुदेव घाट पर यमुना आरती में शामिल होने के लिए सचिवालय से दिल्ली के मंत्री रवाना हुए, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी आरती में शामिल होंगी, आज शाम 7:30 बजे होगी पहली कैबिनेट बैठक।

17:42 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: संविधान भारत के लोगों की आवाज- राहुल गांधी

रायबरेली के जगतपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “यह (संविधान का जिक्र करते हुए) भारत के लोगों की आवाज़ है। महात्मा गांधी, बीआर अंबेडकर और जेएल नेहरू ने यह संविधान दिया। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और जेल भेजे गए। हालांकि, जो लोग सत्ता में हैं, वे अब संविधान पर हमला कर रहे हैं। संविधान को बचाना राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है; उसी तरह, मीडिया को भी इसकी रक्षा करनी चाहिए।”

17:31 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: आप झूठ की राजनीति कर रही थी- कमलजीत सहरावत

बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, “पिछले 10 सालों में AAP दिल्ली में भ्रम, झूठ और भ्रष्टाचार फैलाने की राजनीति कर रही थी। अब दिल्ली में भाजपा की सरकार आ गई है और लोगों ने पीएम मोदी पर अपना विश्वास दिखाते हुए दिल्ली को उनके हाथों में सौंप दिया है। अब आज गठित हमारी कैबिनेट दिल्ली को पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने की राजधानी बनाने की दिशा में काम करेगी।”

17:14 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: हम बहुत खुश हैं- रेखा गुप्ता के पति

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने कहा कि रेखा एक हरफनमौला हैं और उनका समय प्रबंधन कौशल बहुत बढ़िया है: “जब मैंने उनके मुख्यमंत्री बनने के बारे में सुना तो मेरी पहली प्रतिक्रिया यह थी कि ऐसा शायद न हो क्योंकि पार्टी में बहुत से वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। लेकिन इस बार उन्हें अवसर दिया गया और इससे हम बहुत खुश हैं। वह एक हरफनमौला व्यक्ति हैं – उनके बारे में बताने की कोई ज़रूरत नहीं है। वह हर काम को सहजता से संभाल लेती हैं और समय प्रबंधन उनके मुख्य सिद्धांतों में से एक है।”

17:01 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: राहुल ने राणा बेनी माधव सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र में राणा बेनी माधव सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

16:53 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: हरियाणा की बेटी को मिला ताज- अनिल विज

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा, “सुषमा स्वराज जी के बाद आज दिल्ली के सीएम पद का ताज हरियाणा की बेटी को मिला है। दिल्ली में विकास पर लगा ग्रहण आज खत्म हो गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में नए सीएम और कैबिनेट दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी का दर्जा दिलाने के लिए काम करेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता कि हरियाणा नगर निगम चुनाव में हमारा कोई मुकाबला है। कांग्रेस ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे।”

16:47 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब जमा होंगे पैसे- आतिशी

दिल्ली की पूर्व सीएम और AAP नेता आतिशी ने कहा, “पीएम मोदी और भाजपा के सभी नेताओं और खुद रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि वे दिल्ली की महिलाओं के बैंक खातों में 2500 जमा करेंगे – जिस दिन उनकी सरकार बनेगी और पहली कैबिनेट बैठक होगी। उन्होंने वादा किया था कि पहली किस्त 8 मार्च (2025) तक जारी की जाएगी। आज शपथ ग्रहण समारोह पूरा हो गया है, नई सरकार बन गई है और आज कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। मैं भाजपा सरकार से मांग करती हूं कि वह दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए पैसे जारी करने की योजना पारित करे, जिसका उन्होंने वादा किया था।”

16:39 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: राहुल गांधी ने छात्रों से की बात

कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में छात्रों से बातचीत करते हुए।

16:28 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: हमने जो भी वादे किए वो सभी पूरा करेंगे- रेखा गु्प्ता

कार्यभार संभालने के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “आज हमारी कैबिनेट बैठक है। हम विकसित दिल्ली के मिशन पर लगातार काम करेंगे और जो भी वादे हमने किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे। शाम 5 बजे हम आरती के लिए यमुना घाट जाएंगे। कैबिनेट की बैठक शाम 7 बजे होगी।”

16:08 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: बीजेपी के 21 राज्यों में सीएम- मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी के 21 राज्यों में सीएम हैं। यह अच्छा लगता है, खासकर तब जब हमारी बहन (रेखा गुप्ता) ने 27 साल (दिल्ली में बीजेपी सरकार के) बाद दिल्ली में (दिल्ली सीएम के रूप में) शपथ ली है।

16:01 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने संभाला कार्यभार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों परवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह के साथ आज कार्यभार संभालते हुए विजय चिन्ह दिखाती हुई।

15:53 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: विपक्ष के पास अब कुछ नहीं बचा- संजय निषाद

दिल्ली के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में यूपी के मंत्री संजय निषाद ने कहा, “मैं दिल्ली की जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिल्ली में बदलाव लाने के लिए बधाई देता हूं। मैं मोदी जी को विशेष रूप से बधाई देता हूं कि उन्होंने दिल्ली में एक महिला को महत्वपूर्ण पद दिया।” आज यूपी बजट पर उन्होंने कहा, “विपक्ष के पास अब कुछ नहीं बचा है। जनता ने हमें सत्ता में पहुंचाया है। मत्स्य विभाग समेत सभी विभागों को आज बजट में शामिल किया गया है।”

15:50 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: दिल्ली में एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक

दिल्ली में एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, “शपथ समारोह के लिए एनडीए के सभी सीएम, डिप्टी सीएम और नेता दिल्ली आए थे । शपथ समारोह के बाद एनडीए नेताओं की बैठक हुई जिसमें सभी एनडीए नेताओं ने प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र और दिल्ली में भाजपा की जीत पर बधाई दी। सभी एनडीए नेताओं ने आने वाले सभी चुनावों में मजबूती से लड़ने का भी फैसला किया, चाहे वह बिहार हो या पश्चिम बंगाल। उन्होंने पीएम को भरोसा दिलाया कि सभी दल मिलकर एनडीए के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे।”

15:49 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: दिल्ली की नई सीएम ने औपचारिक तौर पर कार्यभार संभाला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सचिवालय में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला, वह दिल्ली की चौथी और भाजपा की दूसरी महिला मुख्यमंत्री हैं

15:38 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: दिल्ली को एक विकसित शहर बनाना होगा- आशीष सूद

दिल्ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद आशीष सूद ने कहा, “हमारी प्राथमिकता पीएम मोदी जी द्वारा दी गई गारंटियों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करना है। एक विकसित राष्ट्र के लिए, दिल्ली को भी एक विकसित शहर बनना होगा।”

15:04 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: शाम 7 बजे होगी दिल्ली सीएम की पहली बैठक

Delhi CM Oath Ceremony LIVE: दिल्ली सीएम की पहली कैबिनेट बैठक शाम सात बजे होगी। यह बैठक यमुना आरती के बाद होगी। क्योंकि शाम 5 बजे यमुना आरती होगी।

14:50 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: यह एक अद्भुत और ऐतिहासिक कार्यक्रम था- भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, “यह एक अद्भुत और ऐतिहासिक कार्यक्रम था। हमें ऐसा लग रहा था कि पूरी दिल्ली प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद देने आ गई है… लोग मोदी-मोदी और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे। यह एक ऐतिहासिक पल है कि दिल्ली की बागडोर एक कार्यकर्ता के हाथ में आ गई है…”

13:29 (IST) 20 Feb 2025
UP Budget 2025-26 LIVE Updates: जनउपयोगी मंदिरों के जीर्णोद्वार के लिए 30 करोड़

जनउपयोगी मंदिरों के जीर्णाोद्वार के लिए 30 करोड़ रुपये

मथुरा-वृन्दावन कॉरिडॉन के लिए 100 करोड़ रुपये, मंदिर निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये

अयोध्या में पर्यटन विकास के लिए 150 करोड़ रुपये

चित्रकूट पर्यटन विकास के लिए 100 करोड़ रुपये

मथुरा में पर्यटन विकास के लिए 125 करोड़ रुपये

13:29 (IST) 20 Feb 2025
UP Budget 2025-26 LIVE Updates: रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए 400 करोड़

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए 400 करोड़ प्रस्तावित

विध्यांचल विश्वविद्यालय के लिए 50 करोड़

राजकीय पॉलिटेक्निक के लिए 100 करोड़

AI योजना के लिए 1 करोड़

पॉलिटेक्निक स्मार्ट क्लास रूम के लिए 10 करोड़

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कांग्रेस नेता अलका लांबा ने एक्स पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें रेखा और लांबा दोनों नेता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के पदाधिकारियों के रूप में एक साथ शपथ लेते हुए दिखाई दे रही हैं। लांबा ने रेखा गुप्ता को बधाई देते हुए उनकी फोटो के साथ लिखा, “यह 1995 की यादगार फोटो है – जब रेखा गुप्ता और मैंने एक साथ शपथ ली थी। मैंने एनएसयूआई से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) अध्यक्ष पद जीता और रेखा ने एबीवीपी से महासचिव पद जीता। बधाई हो।”