उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने प्रदेश के कई जिलों में भारी तबाही मचाई है। फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है और कुछ स्थानों से जन-धन हानि की भी खबरें सामने आई हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है। 25 जिलों में तेज आंधी, बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते 22 अप्रैल तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी रहेगा। मौसम विभाग ने बिजली गिरने और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश के 46 जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट घोषित किया गया है। रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर, शामली और बागपत सहित कई जिलों में इसका असर देखा जा रहा है। तेज आंधी-तूफान से प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है।
रविवार को आईएमडी ने राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है, लेकिन बारिश नहीं होने की संभावना है। इसके बाद 24 अप्रैल तक आसमान साफ रहने की उम्मीद है और तब तक इस क्षेत्र में लू चलने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। शुक्रवार शाम को देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। नरेला, पीतमपुरा और मयूर विहार जैसे निगरानी स्टेशनों ने 0.5 मिमी बारिश दर्ज की है। पूसा में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि पीतमपुरा और मयूर विहार में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
कल का मौसम कैसा रहेगा की जानकारी LIVE: इन राज्यों में गरज के साथ हो सकती बारिश
उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने प्रदेश के कई जिलों में भारी तबाही मचाई है। फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है और कुछ स्थानों से जन-धन हानि की भी खबरें सामने आई हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है। 25 जिलों में तेज आंधी, बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
हिमाचल प्रदेश में भी मौसम खराब हो रहा है। IMD ने आज शनिवार को भारी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है।
पंजाब में बारिश और धूल भरी आंधी सहित कई तरह की मौसमी स्थितियां देखने को मिल रही हैं। हाल ही में प्रांत के कुछ हिस्सों में आसमान बादलों से घिरा रहा, लेकिन मौसम विज्ञानियों ने तापमान में बढ़ोतरी की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार आज (19 अप्रैल) उत्तर मध्य महाराष्ट्र में आंशिक रूप से गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।
आगामी दिनों के मौसम का पूर्वानुमान यह बताता है कि अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभागों के साथ ही शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।
मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान लगाया है कि बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 21 अप्रैल के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। 21 अप्रैल के बाद तापमान 4से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव आया है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने कहा कि 19 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, बर्फबारी, आंधी और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के कई जिलों में शनिवार और रविवार को तूफान और भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी कोलकाता के साथ-साथ दक्षिण और उत्तर बंगाल के अधिकांश हिस्सों में तूफान और बारिश का असर पड़ने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण इन जिलों के निवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
छत्तीसगढ़ में मौसम की आंख मिचौली जारी है। दिन के वक्त गर्मी और शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को 40-50 कि.मी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी जो शाम को 60 कि.मी./ घंटा तक बढ़ सकती हैं मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 38 से 26° सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
पश्चिमी यूपी में गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, अमरोहा, बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश होने का अलर्ट है।
मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है पश्चिमी यूपी में गौतम बुद्ध नगर गाजियाबाद अमरोहा बिजनौर बरेली मुरादाबाद पीलीभीत रामपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश होने का अलर्ट है।
शुक्रवार शाम को दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश के बाद, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सप्ताहांत और अगले सप्ताह की शुरुआत में तूफानी मौसम जारी रहने का अनुमान लगाया है। हालांकि बारिश ने गर्मी से बहुत जरूरी राहत दी है, लेकिन उम्मीद है कि यह राहत थोड़े समय के लिए ही रहेगी।
मौसम विशेषज्ञों ने आज यानी शनिवार को पटना समेत प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सभी 13 जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने गोरखपुर, प्रयागराज, मेरठ, झांसी, वाराणसी सहित 40 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। ओले गिरने की संभावना है।
समीर ऐप डैशबोर्ड के अनुसार, मुंबई के कई इलाकों में ‘अच्छा’ AQI दिखा। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 69 AQI के साथ ‘अच्छा’ वायु गुणवत्ता दर्ज की गई। कोलाबा, मलाड और बोरिवली में क्रमशः 37, 50 और 51 AQI के साथ ‘अच्छा’ वायु गुणवत्ता दर्ज की गई।
शनिवार, 19 अप्रैल को मुंबई में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। सुबह के समय तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर दिन के समय 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। सुबह 06:19 बजे सूरज उगेगा और शाम 06:57 बजे अस्त होगा।
शहर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के कारण अनाज मंडियों में खुले में पड़ी गेहूं की बोरियां भीग गईं। मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद पहले ही हो चुकी थी।
राजस्थान में तेज गर्मी और लू (हीटवेव) का दौर है। 5 जिलों में पारा 45°C डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा दर्ज किया गया।
मध्यप्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को सीजन में पहली बार दिन का पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया।
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से मौसम खराब है। तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। शनिवार को भी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट था। लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है।
बिहार के पटना समेत बिहार के 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। जारी किया है।वहीं, बाकी 25 जिलों में मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग ने शनिवार को राजस्थान-मध्य प्रदेश में तेज लू (हीटवेव) की आशंका जताई है। महाराष्ट्र में भी तेज गर्मी रहेगी।
मौसम विभाग ने 20 अप्रैल तक पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी कर बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। ईरान से उठे पश्चिमी विक्षोभ ने मैदानी इलाकों के मौसम पर असर डाला है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में शनिवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, गरज के साथ छींटे और मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
कल का मौसम कैसा रहेगा की जानकारी LIVE: 18 से 20 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश, बिजली और तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।