देश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक मई की शुरुआत में तापमान में मामूली कमी आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश समेत आंधी का भी पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 मई सोमवार से लेकर 7 मई तक मौसम इसी तरह का रहेगा। अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 8 मई और 9 मई को भी हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। कुल मिलाकर अगले एक हफ्ते गर्मी दिल्ली वालों से दूर रहेगी।
वहीं, नई दिल्ली में शनिवार सुबह कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली में आंधी तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक के लिए यह चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। जिन इलाकों में बारिश की खबर है, उनमें चांदनी चौक और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास का इलाका शामिल है।
मौसम विभाग ने आज बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तथा 06 मई तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा 05 मई को बिहार, 05 और 06 मई को वेस्ट मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर आंधी आने की संभावना है।
मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
देश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक मई की शुरुआत में तापमान में मामूली कमी आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम ने करवट बदल ली है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत 45 जिलों में आंधी-बारिश समेत ओले गिरने की संभावना है।
झारखंड मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर पश्चिमी क्षेत्र यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़ बाकी जगहों पर आज मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी। साथ ही इन जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
गाजियाबाद में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने शहर में 4 दिन तक तेज हवाएं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
दिल्ली में मौसम सुहावना है। धूप खिली हुई है, लेकिन गर्मी का असर कम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
हरियाणा के फरीदाबाद जिले में मौसम सुहावना हो गया है। यहां मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
यूपी में तेज हवाओं और बारिश का दौर आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। यहां 8 मई तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश और हवाओं से प्रदेश का मौसम सुहावना बना रहेगा और गर्मी से राहत रहेगी। 8 मई के बाद तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा।
IMD ने आज दोपहर दिल्ली के मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश के साथ आंधी-बिजली और तेज हवाएं चलेंगी। दोपहर और शाम के समय हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।
रविवार को उत्तर भारत का अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश समेत आंधी का भी पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 मई सोमवार से लेकर 7 मई तक मौसम इसी तरह का रहेगा। अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 8 मई और 9 मई को भी हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। कुल मिलाकर अगले एक हफ्ते गर्मी दिल्ली वालों से दूर रहेगी।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में हल्की बारिश हुई और तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे की अवधि में अलवर व जोधपुर जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई। सर्वाधिक बारिश भोपालगढ़ (जोधपुर) में 10 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा टोंक सहित कई जिलों में मेघ गर्जन व बादल छाए रहे तथा तेज हवा चली। इसने बताया कि इस दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। ये रविवार को भी हो सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में भी थंडरस्टॉर्म, बिजली गिरने और धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग ने दिल्ली में आंधी तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक के लिए यह चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दोपहर से ही बादल छाए हुए हैं। दिल्ली-एनसीआर में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए शनिवार के लिए भी बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति लगभग एक हफ्ते तक बनी रह सकती है।
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 06 और 07 मई को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 01 - 02 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से कम और अधिकतम तापमान 03 - 05 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से कम रहेगा।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, कल दिल्ली के आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है। इसके अलावा राजधानी के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई भागों में मेघगर्जन के साथ आंधी बारिश आगामी एक सप्ताह के दौरान जारी रहने की संभावना है जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट होगी तथा लोगों को भीषण गर्मी से राहत रहेगी।
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में हल्की बारिश हुई और तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे की अवधि में अलवर व जोधपुर जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई। सर्वाधिक बारिश भोपालगढ़ (जोधपुर) में 10 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा टोंक सहित कई जिलों में मेघ गर्जन व बादल छाए रहे तथा तेज हवा चली।
देश की राजधानी नई दिल्ली के संसद मार्ग इलाके में भी बारिश हो रही है। यहां बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।
देश की राजधानी नई दिल्ली में आज एक बार फिर से कुछ जगहों पर बारिश हुई है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और चांदनी चौक में हल्की बारिश हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होगी।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से 2.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में दिन में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़; कल पूर्वी मध्य प्रदेश और 05 और 06 मई को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 04 और 05 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 05 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश आंधी की संभावना है।
IMD के अनुसार, अगले हफ्ते गुरुवार तक आंधी, बिजली चमकने समेत 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का ‘ऑरेंज और यलो अलर्ट’ जारी किया है। मई महीने के लिए अपने पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतर भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, झारखंड; कल बिहार, 04 और 05 को पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में आंधी की संभावना है।