आज के समय में अधिकतर लोग बढ़ती हुई कमर की चर्बी से परेशान हैं। दरअसल, पेट और कमर के आसपास की चर्बी न सिर्फ शरीर के आकार को बिगाड़ती है, बल्कि इससे गंभीर समस्याओं का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में अगर आप भी बिना जिम जाए फिट और स्लिम दिखना चाहते हैं, तो कुछ खास तरह के योगासन कर सकते हैं। इससे न केवल शरीर में लचीलापन आएगा, बल्कि मेटाबॉलिज्म भी तेज होगा, जिससे पाचन बेहतर हो जाएगा।

त्रिकोणासन

पेट और कमर के आसपास की चर्बी को कम करने के लिए त्रिकोणासन करें। इससे कमर, जांघ और पेट के आसपास की चर्बी तेजी से घटती है। यह शरीर को लचीला बनाता है और डाइजेशन को भी बेहतर करता है। आप इसे सुबह हर रोज 3-5 मिनट तक कर सकते हैं।

नौकासन

नौकासन करने से पेट और कमर की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है। इससे फैट बर्न काफी तेजी से होता है। इस योगासन में शरीर नाव के आकार में आता है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं। अब धीरे-धीरे सिर, हाथ और पैरों को ऊपर उठाएं। इससे शरीर नाव की तरह दिखाई देगा।

भुजंगासन

भुजंगासन पेट की चर्बी घटाने में मदद करता है। यह आसान पीठ और रीढ़ की हड्डी को भी मजबूत बनाता है। इस पोज को कोबरा पोज भी कहा जाता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। अब हथेलियां कंधों के पास रखें और धीरे-धीरे सिर व छाती को ऊपर उठाएं। कोहनियों को सीधा करें और गर्दन को पीछे की ओर झुकाएं।

बारिश में भी तेजी से बढ़ेगा शमी का पौधा, इन 5 तरीकों से करें केयर; हमेशा बना रहेगा हरा-भरा

पर्वतासन

पर्वतासन शरीर के ऊपरी और निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसे करने से पेट और कमर के आसपास की चर्बी तेजी से घटती है।

धनुरासन

धनुरासन में शरीर धनुष के आकार में आ जाता है। इसे करने से पेट, कमर और जांघों की चर्बी तेजी से बर्न होती है।

फटी एड़ियों का रामबाण इलाज है फिटकरी, इस तरह करें उपयोग; कोमल और सुंदर हो जाएंगे पैर

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।