अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता रहता है कि एक्सरसाइज के लिए सही समय क्या है। कुछ रिसर्च में कहा जाता है कि एक्सरसाइज सुबह करनी चाहिए तो कुछ रिसर्च में शाम को व्यायाम करने की बात कही जाती है। हालांकि शहरों में अधिकांश लोगों के पास सुबह का समय खाली नहीं रहता है, क्योंकि ज्यादातर लोगों को सुबह काम पर निकलना होता है, इसके कारण अधिकतर लोग शाम को व्यायाम करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या शाम को एक्सरसाइज करना सही रहता है? अगर आयुर्वेद की मानें तो शाम को एक्सरसाइज करना सही नहीं है। आयुर्वेद की डॉक्टर वारालक्ष्मी यानामांद्रा कहती हैं कि आयुर्वेद के अनुसार शाम को एक्सरसाइज करना ठीक नहीं है।
शाम को व्यायाम करें से बचें: डॉक्टर वारालक्ष्मी के मुताबिक शाम को एक्सरसाइज करना आयुर्वेद के अनुसार ठीक नहीं है, क्योंकि यह जरूरी नहीं कि सभी को शाम की एक्सरसाइज सूट करें। आयुर्वेद शाम को रिलेक्स का समय मानता है। शाम की व्यायाम परफेक्ट नहीं है। डॉक्टर वारालक्ष्मी अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखती हैं कि अगर आपको सुबह उठने में दिक्कत है और रात को जल्दी सोने में भी दिक्कत है तो भी शाम की एक्सरसाइज फायेदमंद नहीं है।
क्यों फायदेमंद नहीं है: डॉक्टर वारालक्ष्मी कहती हैं शरीर में किसी तरह की गतिविधि वात को सक्रिय करती है। एक्सरसाइज वात को उकसाता है, इसलिए यह वात दोष को बढ़ाने का काम करती है। इवनिंग व्यायाम वात दोष को बढ़ा सकता है, साथ ही सोने का पैटर्न भी खराब हो जाता है।
शाम को एक्सरसाइज से पहले यह करें: डॉक्टर वारालक्ष्मी कहती हैं कि किसी भी फालतू मूवमेंट से अच्छा है कि कुछ भी न करें, लेकिन अगर आपको शाम को एक्सरसाइज करनी है तो इन टिप्स को अपना सकते हैं। जैसे एक्सरसाइज से पहले पूरे शरीर में गर्म तेल लगाएं। कोशिश करें कि हल्की एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज के बाद हर्बल टी का सेवन करें। जब आप रात को सोने जाएं तो कोशिश करें कि सोने के दो घंटा पहले एक्सरसाइज पूरी कर लें, यानी एक्सरसाइज के दो घंटे बाद ही बिस्तर पर जाएं। वहीं अगर आपकी नींद और मूड प्रभावित हो रहा है तो एक्सरसाइज को लगातार न करें।