Morning Weight Loss Breakfast: वजन बढ़ने से आजकल हर दूसरा इंसान परेशान है। खराब खानपान, बिगड़ी लाइफस्टाइल और ऑफिस में 9 घंटे कि शिफ्ट में लगातार एक जगह बैठे रहने से लोगों का वजन बढ़ने लगता है। एक बार वजन बढ़ने के बाद इसे कम करना बेहद मुश्किल होता है। मोटापा न केवल अपने साथ कई बीमारियों का खतरा लेकर आता है, बल्कि इसका असर पर्सनैलिटी पर भी नजर आता है। इसे कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ अपनी डाइट पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। मोटापा कम करने के लिए फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे ब्रेकफास्ट आइडिया ( Weight Loss Recipes and Ideas) बताने जा रहे हैं, जो न केवल खाने में टेस्टी हैं। बल्कि इनसे आपको वेट लॉस करने में भी मदद मिलेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में।

चना और स्प्राउट्स चाट (Chana and Sprouts Chaat)

वजन घटाने के लिए आपको सुबह नाश्ते में चना और स्प्राउट्स चाट खाना चाहिए। यह एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए आपको चने में स्प्राउट्स को सब्जियों के साथ एड करना है। इस खाने से आपको फाइबर और प्रोटीन दोनों मिलेगा।

मिलेट्स पराठा (Millets Pratha)

वेट लॉस करने के लिए आप मिलेट्स पराठा भी सुबह नाश्ते में खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप ओट्स,बाजरा, रागी, दलिया, जौ के आटे को मिक्स करना होगा। इसे आप सादा भी बना सकते हैं. टेस्ट बढ़ाने के लिए इसमें पनीर, गोभी, मूली भी एड कर सकते हैं।

मूंग दाल चीला (Moong Dal Chilla)

नाश्ते में मूंग दाल चीला सभी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो सुबह नाश्ते में इसे शामिल करें। क्योंकि इसमें प्रोटीन अधिक होता है और कार्ब्स कम होते हैं। इसलिए इसे खाने के बाद आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। इसे बनाने के लिए मूंग दाल को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह इसका चीला बनाकर खाएं।

वेजिटेबल उत्तपम (Vegetable Uttapam)

वेट लॉस करने और कार्ब्स कम करने के लिए वेजिटेबल उत्तपम बेस्ट ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए उड़द दाल और चावल के मिक्स करें। इसे बनाने के लिए आप सूजी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें अपनी मनपसंद सब्जियां भी डाल सकते हैं। इससे आपको फाइबर की भरपूर मात्रा मिलेगी।

वेजिटेबल दलिया (Vegetable Daliya)

सुबह ऑफिस जाने के लिए अगर देर हो रही है तो आप वेजिटेबल दलिया बना सकते हैं। ये वजन घटाने में मदद करेगा। इसमें कार्ब्स कम होने के साथ इसमें प्रोटीन और फाइबर ज्यादा होता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।