Pregnancy Winter Foods: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में कई तरह के हार्मोनल व शारीरिक बदलाव आते हैं। वजन बढ़ने से लेकर बॉडी फिगर बदलने जैसे कई बदलाव गर्भवती महिलाओं में आम होते हैं। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की अपनी सेहत के प्रति जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है। इसका कारण है कि उनको खुद के साथ अपने गर्भ में पल रहे शिशु का भी ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में शरीर को अतिरिक्त पोषक तत्वों, विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। डाइट में महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी से बच्चे के विकास में बाधा आ सकती है। इसके अलावा, सर्दियों के मौसम में इन महिलाओं को अपने डाइट का चयन बेहद सावधानीपूर्वक करना चाहिए।
सूखे मेवे: प्रेग्नेंसी के दौरान ड्राय फ्रूट्स का सेवन महिलाएं व शिशु के विकास के लिए जरूरी है। सर्दियों के मौसम में इनको खाने से न केवल शरीर ऊर्जावान रहता है, बल्कि गर्माहट भी प्रदान करता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि मेवों को रात भर भिगोने के बाद सुबह खाएं। इससे शरीर में प्रोटीन व गुड कोलेस्ट्रॉल की कमी नहीं होती है।
कीवी: इस छोटे से फल में विटामिन-के होता है जो ब्लड क्लॉट्स को दूर करने में कारगर है। प्रेग्नेंसी के अंतिम तीन महीनों में इसे खाना बेहद लाभप्रद हो सकता है। इसके अलावा, कीवी में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आयरन को एब्जॉर्ब करने में सक्षम है। इसे खाने से पेट संबंधी कई समस्याएं दूर होती हैं।
खूब पीयें पानी: सर्दियों के मौसम में ठंड के कारण कई बार कम प्यास लगती है। लेकिन कम पानी पीने से लोग डिहाइड्रेशन से पीड़ित हो सकते हैं। ये शरीर में कई परेशानियों के खतरे को बढ़ाती है। वहीं, प्रेग्नेंसी के दौरान भी महिलाएं व शिशु की सेहत अच्छी बनी रहे, इसके लिए गर्भवती महिलाओं को कुछ-कुछ देर के अंतराल में पानी पीते रहना चाहिए।
गाजर: प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को पोषक तत्वों की अधिक जरूरत होती है। ऐसे में ये महिलाएं गाजर का सेवन कर सकती हैं। गाजर में भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही ये सर्दियों के मौसम में मिलने वाली मौसमी सब्जी भी है। इसे महिलाएं चाहें तो सलाद के रूप में या फिर सब्जी बनाकर भी खा सकती हैं।