आपने अक्सर गौर किया होगा कि जापान के लोगों की त्वचा एकदम बेदाग होती है और उनकी स्किन पर हमेशा एक निखार बना रहता है। इसके अलावा जापान में रहने वाले लोग एकदम फिट भी रहते हैं, लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? अगर नहीं, तो इस आर्टिकल में हम आपको इसी सीक्रेट के बारे में बता रहे हैं।
क्या है जापानी लोगों की हेल्दी स्किन और वेट लॉस का राज?
बता दें कि हेल्दी स्किन और वेट लॉस के लिए जापानी लोग एक खास थेरेपी की मदद लेते हैं, जिसे ‘जापानी वॉटर थेरेपी’ (Japanese Water Therapy) के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
क्या है जापानी वॉटर थेरेपी? (What is Japanese Water Therapy?)
जापानी वॉटर थेरेपी एक प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति है, जो शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने में मदद करती है। इस थेरेपी को फॉलो करने के लिए लोग रोज सुबह सोकर उठने के बाद सबसे पहले 3 से 4 गिलास पानी पीते हैं। ये पानी नॉर्मल होता है या गर्म होता है। लोग बिना ब्रश किए सबसे पहले पानी पीते हैं।
दरअसल, सुबह के शुरुआती घंटों को गोल्डन ऑवर कहा जाता है। वहीं, जापानी लोगों का मानना होता है कि इस अवधि में पानी पीने से न केवल शरीर से विषाक्त पदार्थ डिटॉक्स होते हैं, बल्कि मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और कैलोरी इनटेक घट जाता है। इससे स्किन अधिक ग्लोइंग नजर आती है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
यहां के लोग सुबह पानी पीने के बाद करीब 45 मिनट तक कुछ भी खाते या पीते नहीं हैं। इसके बाद वे हर मील केवल 15 मिनट के लिए ही खाते हैं और कुछ भी खाने या पीने में दिनभर में 2 घंटे का गैप जरूर रखते हैं। इस तरह इन छोटे-छोटे रूल को फॉलो कर उनका पाचन भी दुरुस्त रहता है। आयुर्वेद में भी सुबह उठकर पानी पीने को ‘ऊषापान’ कहा जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक, ऊषापान करने यानी बासी मुंह पानी पीने से पाचन में सुधार होता है, जिसका असर भी फिर स्किन पर पड़ता है, साथ ही वजन भी संतुलित बना रहता है।
ऐसे में स्किन को नेचुरल तरीके से ग्लोइंग बनाए रखने और वजन को प्रतिबंधित करने के लिए आप भी ये खास रूल फॉलो कर सकते हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।