Good Night Tips:  रात का खाना हेल्थ और फिटनेस के लिए काफी अहम रोल निभाता है। कई लोग रात को भारी खाना खा लेते हैं, जिसके कारण उनका वजन बढ़ने लगता है। रात के समय इस तरह का भोजन करना चाहिए, जो जल्दी से पच जाए।

नींद आने में हो सकता है परेशानी

वहीं, अगर आप रात के समय हैवी खाना खाते हैं तो इससे कई बार परेशानी भी हो जाती है। दरअसल, रात के समय भारी भोजन करने से वह जल्दी नहीं पच पाता है। रात के समय भारी खाना खाने से नींद में भी खलल पड़ता है।

रात का खाना कैसा हो?

रात का खाना सामान्य तौर पर हल्का होना चाहिए। आप रात का खाना जल्दी खा लें। आप सोने से पहले दो से तीन घंटा पहले खाएं। रात के समय उस तरह का खाना खाएं, जो आसानी से पच जाए। रात के खाने में प्रोटीन और फाइबर का अधिक ध्यान दें। इससे पेट भरा भरा रहता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। हालांकि, रात के समय तले-भुने और शुगर जैसे खाना खाने से बचना चाहिए।

डिनर में शामिल करें सलाद और सूप

आप रात के समय डिनर में सलाद और सूप को भी शामिल कर सकते हैं। सलाद में आप पत्तेदार सब्जियां, खीरा , गाजर, टमाटर और नींबू को भी डाल सकते हैं। वहीं, आप सूप में टमाटर, मिक्स वेजिटेबल या मूंग दाल का सूप ले सकते हैं। यह काफी हेल्दी विकल्प है। सूप हेल्थ को काफी बेहतर बनाता है।

रात में क्या न खाएं?

रात के समय में तला और भुना भोजन नहीं खाना चाहिए। रात में मिठाई, बेकरी आइटम्स और कोल्ड ड्रिंक्स इत्यादि चीजों को नहीं खाना चाहिए। वहीं, अधिक मात्रा में नमक का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इसका शरीर पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।  आगे पढ़िए- बसंत पंचमी पर घर पर बनाएं रंगोली,