आजकल व्यस्त दिनचर्या होने के कारण वजन बढ़ना एक आम बात हो गई है। वजन कम करने के लिए लोग अनेकों प्रयास करते हैं। डाइटिंग, एक्सरसाइज जैसी चीजों का प्रयास भी करते हैं। लेकिन कई बार सही डाइट फॉलो नहीं करने के कारण वजन कम करने में असफलता हासिल होती है। ऐसे में मोटापा कम करने के लिए आप रोजाना सुबह सेब के सिरके का सेवन करें। सेब का सिरका वजन घटाने में भी काफी फायदेमंद होता है। सेब के सिरके में कैलोरीज की मात्रा बेहद कम होती है। इस वजह से इसके कारण शरीर में अधिक फैट एकत्रित नहीं हो पाता है। आइए जानते हैं सेब का सिरका कैसे मोटापा कम करता है-

– सेब के सिरके के सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। वहीं, हेल्दी तरीके से वजन कम करने के लिए ब्लड शुगर का नियंत्रण में रहना बहुत जरूरी होता है।

– सेब का सिरका लो कैलोरी के लिए जाना जाता है। वजन कम करते समय कैलोरी पर ध्यान देना बहुत जरुरी होता है। 100 ग्राम एप्पल विनेगर में 22 कैलोरी होती है। रोज सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालकर पी सकते हैं।

– एप्पल साइडर विनेगर में असेटिक एसिड पाया जाता है। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है। पेट लंबे समय के लिए भरा रहने से आप बार-बार खाना नहीं खाएंगे जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

– सेब का सिरका पीने से फैट बर्न करने में मदद मिलता है। इसके अलावा सेब का सिरका पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिससे मोटापा कम करने में मिलती है।

– सेब का सिरका बेहद अम्लीय और एसिडिक होता है, जोकि वजन तेजी से कम करने में मदद करता है। वजन कम करने में लिए 1 गिलास गर्म पानी में 2 चम्मच सिरका मिलाकर खाली पेट पीएं।

कैसे करें सेब के सिरके का इस्तेमाल:
– एप्पल साइडर विनेगर का सेवन आमतौर पर पानी में मिलाकर किया जाता है।
– एप्पल विनेगर का सेवन सलाद के ऊपर डालकर भी किया जा सकता है।
– एप्पल साइडर विनेगर का सेवन शहद के साथ मिलाकर भी कर सकते हैं।