सुबह की शुरुआत हेल्दी खाने के साथ होना चाहिए। कुछ लोग सुबह-सुबह ग्रीन टी पीते हैं तो कुछ लोग हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम आपको वेट लॉस (Weight Loss) यानी वजन को कम करने के एक और तरीके के बारे में बताएंगे।
शरीर को डिटॉक्स करता है शहद
जी हां, आप सुबह-सुबह गुनगुने पानी में शहद को ले सकते हैं। यह वजन को घटाने के लिए नेचुरल उपाय है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। सुबह सुबह आप गुनगुने पानी के साथ शहद को ले सकते हैं।
नींबू और शहद का करें सेवन
हालांकि, अगर तेजी से वजन को कम करना चाहते हैं तो नींबू और शहद को एक साथ ले सकते हैं। आप सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें 1 चम्मच शहद और आधे नींबू का रस मिलाएं। इसको मिक्स करने के बाद पी लें। यह शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन को बढ़ाता है और पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है।
खाली पेट शहद लेने के क्या हैं फायदे
- मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे पेट की चर्बी कम होती है,जिससे वेट लॉस होता है।
- शहद पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज एवं गैस की समस्या से राहत दिलाता है।
- यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में काफी मददगार होता है।
- शहद में कई एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करते हैं।