जब किसी व्यक्ति के शरीर का वजन, सामान्य से अधिक हो जाता तो उसे मोटापा कहते हैं। अधिक वजन वाले व्यक्तियों के शरीर में अत्यधिक मात्रा में चर्बी जमा हो जाती है। किसी व्यक्ति का उचित वजन कितना होना चाहिए, यह बी.एम.आई. पर निर्भर करता है। ऐसे में मोटापा कम करने के लिए मॉर्निंग वॉक बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन मॉर्निंग वॉक करते वक्त इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपको वॉक से पहले और बाद में अपनी डाइट में क्या-क्या शामिल करना चाहिए। इससे आपको ना सिर्फ वॉक करते समय एनर्जी मिलेगा बल्कि शरीर की चर्बी भी कम होगी। आइए जानते हैं मॉर्निंग वॉक से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए-

ओटमील: ओटमील में काफी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। इसमें प्रोटीन भी काफी होता है। इसके सेवन से वजन भी कम होता है और शरीर में चर्बी भी कम होती है। सुबह-सुबह ओटमील का सेवन करने से स्वास्थ्य भी ठीक बना रहता है।

स्प्राउट्स: स्प्राउट्स जैसे भीगे चने, मूंग आदि के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, खासतौर पर वॉक करने के बाद। रोजाना सुबह स्प्राउट्स खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और फैट भी आसानी से बर्न होता है। इतना ही नहीं यदि आप वॉक करने के बाद स्प्राउट्स का सेवन करेंगे तो मोटापा कम करने में भी आसानी होगी।

दही: रोजाना सुबह वॉक करने के बाद दही खाना फायदेमंद होता है। इससे हमें प्रोटीन प्राप्त होता है। पेट के लिए यह लाभदायक है और इससे मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है जिससे वजन कम करने में आसानी होती है। इसके अलावा इसमें कैलोरी भी कम मात्रा में होता है। अगर आप मॉर्निंग वॉक के बाद दही खाती हैं, तो आपका मोटापा भी कम होगा।

बादाम: मॉर्निंग वॉक के बाद बादाम के साथ ही आप कॉर्नफ्लेक्स या फिर मिल्क शेक का सेवन जरूर करें। बादाम में विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो कि कई रोगों से छुटकारा पाने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें मौजूद तत्व मोटापा कम करने में मदद करता है और शरीर की चर्बी को भी बर्न करता है।