मोटापा इन दिनों आम समस्या बन गई है। तमाम लोग इस समस्या से जूझते नजर आ रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक मोटापे की ज्यादातर वजहें खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप एक हफ्ते के अंदर तेजी से दुबले होने या मोटापा कम करने की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको अपने डेली रूटीन में बदलाव लाना होगा। कई लोग वजन कम करने के लिए बहुत कोशिश करते हैं लेकिन कुछ गलतियों के कारण वह कम नहीं कर पाते हैं। रात को खाने के बाद लोग कुछ गलतियां करते हैं जिसके कारण उनकी मेहनत बर्बाद हो जाती है और मोटापा कम होने के बजाय और बढ़ने लगता है। ऐसे में आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि खाने के बाद आपको क्या नहीं करना चाहिए-
लेट डिनर करना: कुछ लोगों को डिनर लेट करने की आदत होती है। लेकिन ऐसा करना गलत है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको रात में डिनर 7 से 8 बजे के बीच कर लेना चाहिए। ऐसा करना इसलिए जरूरी होता है ताकि खाना पचाने का पर्याप्त समय मिल जाए।
ग्रीन-टी ना पीना: अक्सर लोग सुबह खाली पेट ग्रीन पीते हैं या फिर शाम में पीते हैं। लेकिन लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि रात को डिनर के बाद भी ग्रीन-टी पीना जरूरी होता है। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो वजन धीरे-धीरे कम होगा, लेकिन यदि आप डिनर के बाद ग्रीन-टी पीते हैं तो तेजी से वजन कम होगा।
ऑयली और जंक फूड: वजन कम करने की कोशिश करने वाले लोगों को रात को लाइट डिनर करना चाहिए। इसके अलावा कई लोग रात को जंक फूड्स या ऑयली फूड्स का सेवन करते हैं जो मोटापा कम करने के बजाय बढ़ा देता है। इसलिए रात के खाने में पूरी, पराठा, पिज्जा, राइस, बिरयानी, मैदे से बनी चीजें आदि नहीं खाना चाहिए।
खाने के बाद ना टहलना: लोगों को इस बात की सही जानकारी नहीं होती है कि रात को खाना खाने के बाद टहलना चाहिए। यदि आप खाने के बाद नहीं टहलते हैं तो खाना आसानी से नहीं पचता है। इस वजह से वजन कम करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए आपको रोजाना खाना खाने के बाद कम से कम 20-30 मिनट टहलना चाहिए।